'आल‍िया की कॉमेडी देख आ जाएगा रोना', हुईं ट्रोल, वायरल वीडियो

6 APRIL 2026

Photo: Instagram @Aliabhatt

आलिया बनीं हॉट टॉपिक

आलिया भट्ट फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. उन्होंने हाल ही में एक अवॉर्ड शो होस्ट किया, इस दौरान उनके साथ कॉमेडियन जाकिर खान और एक्टर सुनील ग्रोवर भी रहे.

Photo: Instagram @Aliabhatt

आलिया का किसी शो को होस्ट करने का ये पहला मौका था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो लगातार 4 घंटे कर बात करती रहीं. बावजूद इसके उन्हें बेहतरीन रिस्पॉन्स नहीं मिला.

Photo: Instagram @Aliabhatt 

कई लोगों ने उनकी परफॉर्मेंस को 'क्रिंज' बता दिया. आलिया के अवॉर्ड शो से खूब वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे लोग 'एम्बैरेसमेंट' तक बता दे रहे हैं. 

Photo: Instagram @Aliabhatt 

वायरल हो रहे एक वीडियो में आलिया संजय लीला भंसाली, मोहित सूरी और आदित्य धर के बारे में बात करती नजर आ रही हैं कि कैसे साल 2026 में उनकी फिल्में छाई रहीं.

Photo: Instagram @Aliabhatt 

वीडियो में आलिया की बात पर कोई हंसता नहीं दिखा. वहां बैठे सेलेब्रिटीज भी बिना किसी रिएक्शन के चुपचाप एक्ट्रेस की बातें सुनते नजर आए. 

Photo: Instagram @Aliabhatt 

ये देख लोगों ने अपनी राय देना शुरू कर दिया. कुछ ने कहा कि उनके जोक्स पर दर्शकों ने कोई खास रिएक्शन नहीं दिया, जिससे लगा कि उनकी कॉमेडी काम नहीं कर पाई.

Photo: Instagram @Aliabhatt 

एक यूजर ने लिखा- वाह क्या परफॉर्मेंस है. मैं रो रहा हूं क्योंकि अब हंस नहीं आ पा रही है. वहीं एक और ने लिखा- ये देखना ही दर्दनाक है.

Photo: Instagram @Aliabhatt 

कई लोगों ने ओवरएक्टिंग बताते हुए लिखा कि- वो बोल रही हैं, लेकिन हमें अजीब लग रहा है. कॉमिक टाइमिंग जीरो है. देखकर सेकेंड हैंड एम्बैरसमेंट हो रही है.

Photo: Instagram @Aliabhatt 

साथ ही हर बार की तरह आलिया के एक्सप्रेशन्स पर भी सवाल उठे. यूजर्स ने लिखा- वो इतने एक्सप्रेशंस क्यों बना रही हैं? ये प्रियंका चोपड़ा की कॉपी करने की कोशिश करती हैं.

Photo: Instagram @Aliabhatt 

Read Next