राकेश बेदी (Rakesh Bedi) हिंदी सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं, जिन्हें खास तौर पर उनकी कॉमिक टाइमिंग और आसान, दिलचस्प अभिनय के लिए पहचाना जाता है. उन्होंने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, जो आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं.
फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) में भी राकेश बेदी नजर आए. इस फिल्म में उन्होंने एक अहम सहायक किरदार निभाया है, जो कहानी को आगे बढ़ाने में मदद करता है. उनका रोल हल्का-फुल्का हास्य भी लाता है, जिससे फिल्म के गंभीर माहौल में बैलेंस बना रहता है. इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े कलाकार भी हैं. राकेश बेदी ने अपने अनुभव से इस मल्टीस्टारर फिल्म में भी अलग पहचान बनाई है.
राकेश बेदी का जन्म 1 दिसंबर 1954 को नई दिल्ली में हुआ था. बचपन से ही उन्हें अभिनय में दिलचस्पी थी. उन्होंने अपनी एक्टिंग की पढ़ाई Film and Television Institute of India (FTII) से की, जहां से कई बड़े कलाकार भी निकले हैं. यहां से ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने थिएटर और फिल्मों में काम करना शुरू किया.
राकेश बेदी ने 1970 के दशक के आखिर में फिल्मों में कदम रखा. उन्हें असली पहचान 1980 और 90 के दशक में मिली, जब उन्होंने कई कॉमेडी फिल्मों में शानदार काम किया. उनकी मशहूर फिल्मों में 'चश्मे बद्दूर', 'साथ-साथ', 'दिल है कि मानता नहीं' और 'हीरो नंबर 1' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में उनके छोटे लेकिन असरदार रोल दर्शकों को खूब पसंद आए. उनकी खासियत यह रही कि वह साइड रोल में भी अपनी अलग छाप छोड़ देते थे.
फिल्मों के साथ-साथ राकेश बेदी ने टीवी पर भी खूब नाम कमाया. खासकर कॉमेडी शो श्रीमान श्रीमती में उनका किरदार काफी लोकप्रिय हुआ. इसके अलावा उन्होंने कई अन्य टीवी सीरियल्स में भी काम किया और दर्शकों का मनोरंजन किया. राकेश बेदी की सबसे बड़ी ताकत उनकी कॉमिक टाइमिंग है. वह बहुत ही सहज तरीके से अभिनय करते हैं, जिससे उनके किरदार असली लगते हैं. उनकी डायलॉग डिलीवरी और चेहरे के हाव-भाव दर्शकों को हंसाने में माहिर हैं.
राकेश बेदी सिर्फ फिल्मों और टीवी तक ही सीमित नहीं रहे. उन्होंने थिएटर में भी काफी काम किया है और कई नाटकों में अभिनय किया है. इसके अलावा वह कुछ फिल्मों में निर्देशन और वॉइस एक्टिंग से भी जुड़े रहे हैं.
इतने सालों के करियर के बाद भी राकेश बेदी आज भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं. वह नई फिल्मों, टीवी शो और वेब सीरीज में काम करते रहते हैं और अपने अनुभव से इंडस्ट्री को समृद्ध कर रहे हैं.
नोरा फतेही और शिल्पा राव का गाना 'या बाबा' अब रिलीज हो गया है. इस फेस्टिव गाने में धुरंधर फेम राकेश बेदी नजर आ रहे हैं. ये गाना इसी वजह से चर्चा में बना हुआ है.
एक्टर राकेश बेदी ने हाल ही में बताया कि उन्हें 'धुरंधर' फ़्रैंचाइजी में अपने किरदार के आखिर में क्या होगा और उसमें आने वाले बड़े ट्विस्ट के बारे में शुरू से ही पता था. इसके साथ ही उन्होंने PMO से जुड़े सवाल पर भी जवाब दिया.
धुरंधर फिल्म में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ है. उनकी इस सफलता के बाद मेकर्स ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में उन्हें वापस लाने का फैसला किया है.
डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को 'धुरंधर' के लिए साइन कर लिया था?
राकेश बेदी ने 'धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बाद अपने बदले हुए रवैये को लेकर डेविड धवन के कमेंट पर रिएक्शन देते हुए कहा कि वह आज भी वैसे ही हैं, जैसे पहले थे.
90 के दशक की लोकप्रिय अभिनेत्री कविता कपूर ने टीवी पर निगेटिव रोल से लेकर कॉर्पोरेट दुनिया तक के अपने सफर के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने बताया कि कैसे यस बॉस में 10 साल तक काम करने के बाद उन्होंने इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स से तंग आकर कॉर्पोरेट कोर्स किया और नई पहचान बनाई.
दिग्गज एक्टर राकेश बेदी ने 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में जमील जमाली का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरने के बाद अपनी नई फिल्म 'NH404' की अनाउंसमेंट की है. इस प्रोजेक्ट में एक्टर लीड रोल में नजर आएंगे.
अब एक नए इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने अतीत के पन्ने पलटते हुए 1998 के अपने शो 'हम सब एक हैं' में 'धुरंधर' स्टार राकेश बेदी के साथ काम करने के दिनों को याद किया. जेठालाल के रूप में जाने जाने वाले दिलीप ने फिल्म 'धुरंधर' की तारीफ भी की.
राकेश बेदी को 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2: द रिवेंज' में अपनी परफॉर्मेंस के लिए जबरदस्त प्यार मिल रहा है. अब खबर है कि इसी प्यार को देखते हुए फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें बड़ा सरप्राइज दिया है.
राकेश बेदी ने फिल्म धुरंधर में जमील जमाली के किरदार में अपनी कला का लोहा मनवाया. उनके पुराने दोस्त डेविड धवन ने एक्टर के काम की तारीफ की. ये भी बताया कि राकेश उनकी अपकमिंग फिल्म में नजर आने वाले हैं.
एंटरटेनमेंट की दुनिया में माइकल जैक्सन की बायोपिक को लेकर लोगों का क्रेज देखने को मिला है. भारत में भी इसका दमखम दिख रहा है. हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही की पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है. फिल्म रैप में पढ़ें गुरुवार की बड़ी खबरें..
फिल्म धुरंधर की सफलता के बाद राकेश बेदी लाइमलाइट में हैं. उन्होंने इंस्टा पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें वो तलाक को लेकर बात करते दिखे. जानें एक्टर ने तलाक जैसे मुद्दे पर अपनी क्या राय रखी.
हाल ही में राकेश बेदी को फराह खान के यूट्यूब व्लॉग में देखा गया. फराह और राकेश बेटी लंबे वक्त से दोस्त हैं. यहां एक्टर ने खुलासा किया कि उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर के साथ पहले काम करने से मना कर दिया है. उनकी छोटी बेटी रितिका बेदी ने उन्हें मनाया. ऐसे में आज राकेश बेदी उनके शुक्रगुजार हैं.
फराह खान ने खुलासा किया कि वो 14-15 साल की उम्र से राकेश बेदी को जानती हैं. तब एक्टर 20-22 साल के हुआ करते थे. इस बीच राकेश बेदी ने अपने स्ट्रगल के दिनों को भी याद किया. डायरेक्टर ने उनसे जुड़ा किस्सा सुनाया.
हाल ही में फिल्ममेकर फराह खान, राकेश बेदी के घर मेहमान बनकर पहुंचीं. इस मुलाकात का ब्यौरा उन्होंने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में दिया है. चैट के दौरान राकेश ने माना कि वे फराह से नाराज हैं, क्योंकि डायरेक्टर ने उन्हें अपनी किसी भी फिल्म में कभी कास्ट नहीं किया.
धुरंधर से दमदार वापसी करने वाले राकेश बेदी का मुंबई स्थित आलीशान घर चर्चा में है. जानिए उनके घर की खासियत, फैमिली लाइफ और फिल्मी टच से सजे इंटीरियर की झलक.
धुरंधर में बेटी यालिना का किरदार निभाने वालीं 20 साल की सारा अर्जुन को राकेश बेदी के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में किस करने पर बवाल मच गया था. हालांकि वो इस पर सफाई दे चुके हैं, लेकिन अब उन्होंने इस पूरी घटना पर दुख जाहिर किया है.
सोमवार का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी रोचक रहा. धुरंधर वाले राकेश बेदी ने अपने एक पुराने विवाद पर माफी मांगी. एक्टर ने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था, जो वर्जित है. वहीं जाकिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भरी सभा में तंज कस डाला.
कुछ दिनों पहले राकेश बेटी द लल्लनटॉप में आए, जहां उन्होंने धुरंधर की सक्सेस पर बातें की. बीच इंटरव्यू में उन्हें अचानक बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल का फोन आया.
धुरंधर: द रिवेंज में जमील जमाली के किरदार से सुर्खियों में आए राकेश बेदी अब एक पुराने बयान को लेकर विवाद में घिर गए हैं. ‘हरिजन’ शब्द के इस्तेमाल पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी, जिसके बाद एक्टर ने सामने आकर माफी मांगी और अपनी सफाई दी.
धुरंधर फिल्म में जमील जमाली के किरदार पर पाकिस्तानी नेता नबील गबोल ने कई दावे पेश किए थे. उन्होंने कहा कि ये किरदार उनपर बेस्ड है. नबील गबोल ने फिल्म पर कई सवाल भी खड़े किए. अब उनके दावों पर राकेश बेदी ने द लल्लनटॉप के हालिया इंटरव्यू में रिएक्ट किया है.