जाकिर खान (Zakir Khan) एक स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. जाकिर खान का जन्म 20 अगस्त 1987 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था. एक सामान्य मध्यमवर्गीय मुस्लिम परिवार से आने वाले जाकिर ने संगीत में डिप्लोमा किया और एक समय उन्होंने गिटार टीचर के रूप में भी काम किया। लेकिन उनके अंदर छुपे किस्सागो को जल्द ही मंच मिल गया.
कॉमेडी में उनके करियर की शुरुआत तब हुई जब उन्होंने On Air with AIB और NDTV Prime पर काम किया. लेकिन असली पहचान उन्हें तब मिली जब उन्होंने ‘Naam Toh Suna Hoga’ और ‘Haq Se Single’ जैसे शोज़ किए.
जाकिर की कॉमेडी आम जिंदगी की साधारण लेकिन गहरी बातों से जुड़ी होती है. उनका हर जोक, हर किस्सा दर्शकों को "यार! ये तो मेरे साथ भी हुआ है" कहने पर मजबूर कर देता है.
जाकिर खान एक उम्दा शायर भी हैं. उनके द्वारा लिखी गई शायरी "मैं शहर हूं", "अपने आप के लिए खड़ा हूं", और "बस का इंतजार करते हुए" है.
"चाचा विधायक हैं हमारे" अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुई ये वेब सीरीज भी काफी पसंद की गई. इसमें जाकिर ने खुद लीड रोल निभाया और छोटे शहर के एक लड़के की महत्वाकांक्षाओं और झूठी शान के बीच फंसी जिंदगी को दिखाया.
उनके स्टैंडअप स्पेशल्स ने यूट्यूब और ओटीटी दोनों पर जबरदस्त व्यूज बटोरे.
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने कॉमेडियन जाकिर खान के धुरंधर को लेकर दिए गए बयान पर रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने कहा, 'पहले अचीवर्स बनकर तो दिखाओ, सुपरस्टार बनकर तो दिखाओ.'
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान का सेंस ऑफ ह्यूमर किसी से छिपा नहीं है. रोस्टिंग के मामले में भी वो किसी से कम नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने आलिया भट्ट संग एक अवॉर्ड शो होस्ट किया.यहां भी उनकी हाजिरजवाबी देखने को मिली. दरअसल स्टेज पर जाकिर ने एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल को माइक ड्रॉप मोमेंट दिया.
स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने एक अवॉर्ड शो में अपनी हाजिरजवाबी से सबका दिल जीत लिया. गोल्डी बहल ने उन्हें सबके सामने रोस्ट करने की कोशिश की, लेकिन जाकिर से जीत नहीं सकें. उन्हें ये रोस्टिंग भारी पड़ी.
जाकिर खान के ‘धुरंधर’ पर दिए बयान से विवाद बढ़ता जा रहा है. अमीषा पटेल के बाद अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी इंडस्ट्री का बचाव करते हुए तंज कसा है.
जाकिर खान के ‘धुरंधर’ पर दिए बयान से विवाद खड़ा हो गया है. उनके तंज पर अमीषा पटेल ने पलटवार करते हुए बॉलीवुड का बचाव किया और नेगेटिविटी फैलाने पर रोक लगाने की बात कही.
सोमवार का दिन एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी रोचक रहा. धुरंधर वाले राकेश बेदी ने अपने एक पुराने विवाद पर माफी मांगी. एक्टर ने एक ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया था, जो वर्जित है. वहीं जाकिर खान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर भरी सभा में तंज कस डाला.
धुरंधर फिल्म देखने के बाद साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने इसकी तारीफ की थी. मगर बॉलीवुड इंडस्ट्री के अधिकतर स्टार्स इसपर चुप रहे. फिल्म की सक्सेस ने हर किसी पर प्रभाव डाला. अब स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने इंडस्ट्री पर निशाना साधा है.
जाकिर अस्पताल में भर्ती होते हुए देखे गए. उनके छोटे भाई अरबाज खान ने इंस्टाग्राम पर रमदान व्लॉग शेयर किया था, जिसमें कॉमेडियन हॉस्पिटल के कपड़ों में नजर आए.
2026 की शुरुआत में जाकिर खान, नेहा कक्कड़, अरिजीत सिंह और करण जौहर ने काम और सोशल मीडिया से ब्रेक लेकर फैंस को चौंका दिया. जानिए किसने क्यों लिया ब्रेक और क्या है इसकी वजह.
2025 में जहां विक्रांत मैसी, अनुष्का शेट्टी और बाबिल खान जैसे कलाकारों ने सोशल मीडिया और काम से ब्रेक लेकर फैंस को हैरान किया था वहीं अब 2026 की शुरुआत में ये ट्रेंड और तेज होता दिख रहा है
कॉमेडियन जाकिर खान का कॉमेडी से ब्रेक लेने का फैसला हर किसी के लिए शॉकिंग था. मगर इस फैसले का हिंट उन्होंने पहले ही दे दिया था. अब उन्होंने बताया है कि उन्हें जेनेटिक बीमारी है, जो उनके परिवार में लोगों को होती आ रही है. कॉमेडियन ने कहा कि उन्होंने अपना शरीर खुद खराब किया है.
कॉमेडियन जाकिर खान ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही कॉमेडी से लंबा ब्रेक लेने वाले हैं. यह ऐलान जाकिर ने हैदराबाद में अपने हालिया शो के दौरान किया. शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें जाकिर ने स्टेज से ऑडियंस संग अपना प्लान शेयर किया.
IndiGo फ्लाइट की देरी से सेलेब्स परेशान नजर आ रहे हैं. इस बीच स्मृति ईरानी ने कॉमेडियन जाकिर खान के साथ एक फोटो पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने इंडिगो फ्लाइट को लेकर पोस्ट की है.
प्रियंका चोपड़ा ने कॉमेडियन जाकिर खान से मुलाकात की. दोनों संग न्यूयॉर्क में लंच के लिए निकले थे. जाकिर ने इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है.
हाल ही में इंडिया से सबसे पॉपुलर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में हिंदी में कॉमेडी कर इतिहास रचा है.