scorecardresearch
 

Film wrap: 6 दिन में धुरंधर ने कमाए 900 करोड़, कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी?

फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन आया है. वहीं सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है.

Advertisement
X
धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी (Photo: Social media)
धुरंधर की रिकॉर्ड तोड़ कमाई जारी (Photo: Social media)

बुधवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में काफी चीजें हुईं. एक तरफ जहां बॉलीवुड की सबसे मचअवेटेड फिल्म धुरंधर ने महज 6 दिन में 900 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. वहीं दूसरी ओर भूत बंगला फिल्म और ईरान वॉर पर अक्षय कुमार ने बड़ा बयान दिया है.

'भूत बंगला' में 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस, अक्षय कुमार को नहीं पड़ता फर्क, बोले- तो क्या हुआ
‘भूत बंगला’ में 58 साल के अक्षय कुमार और 32 साल की वामिका गब्बी की जोड़ी पर उठे सवालों पर अक्षय ने दिया जवाब. उन्होंने इसे स्क्रिप्ट की मांग बताते हुए कहा कि उम्र का फर्क बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में आम है.


अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव के बीच अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री पर पड़ रहे असर को लेकर चिंता जताई. ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने कहा कि जंग के माहौल में सिनेमा और बाकी कारोबार प्रभावित हो रहे हैं. 


सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. 


धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. फिल्म की बंपर कमाई को देख पाकिस्तान की जनता में हलचल मची हुई है. 


फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को अश्लीलता के आरोप में यूट्यूब से हटाया गया था, जिसके बाद निर्देशक प्रेम ने विवाद पर अपना रिएक्शन दिया है.
 

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement