नोरा फतेही (Nora Fatehi) एक कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल, गायिका और डांसर हैं, जो भारतीय फिल्म उद्योग में अपने आइटम डांस के लिए जानी जाती हैं. फतेही का जन्म 9 फरवरी 1992 को कनाडा में हुआ था (Nora Fatehi Date of Birth). वो एक मोरक्को परिवार (Moroccan family) से आती हैं .
शुरुआती दौर में वह हिंदी, तेलुगु, मलयालम और तमिल भाषा की फिल्मों में दिखाई दी थी. उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रोर: टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की. उन्होंने टेम्पर, बाहुबली: द बिगिनिंग और किक 2 जैसी फिल्मों में आइटम नंबर करके तेलुगु सिनेमा में लोकप्रियता हासिल की (Nora Fatehi Tamil, Malayalam Movies).
2015 में, वह रियलिटी टेलीविजन शो, बिग बॉस 9 में एक प्रतियोगी के तौर पर उनकी वाइल्ड कार्ड के जरिए शामिल पुई थी. 2016 में, उन्होंने रियलिटी टेलीविजन डांस शो, झलक दिखला जा में भाग लिया था (Nora Fatehi In TV Shows). उसी साल वह बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते में दिखाई दीं जिसमें उन्होंने "दिलबर" गाने पर डांस किया था (Nora Fatehi Dilbar Song). इस गाने के रिलीज होने के पहले 24 घंटों में यूट्यूब पर 20 मिलियन व्यूज को पार करने वाला पहला हिंदी गाना बन गया.
उन्होंने फिल्म स्त्री, बाटला हाउस, स्ट्रीट डांसर, भुज और सत्यमेव जयते 2 में भी आउटम नंबर संगीत पर डांस किया है जिसे लोगों ने काफी पसंद किया और फतेही सोशल मीडिया पर छाई रहीं (Nora Fatehi Films).
2019 में, उन्होंने तंजानिया के संगीतकार और गीतकार रेवनी के साथ अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी डेब्यू गीत पेपेटा (Nora Fatehi Song Papeta) रिलीज किया.
इनका ऑफिशियल फेसबुक पेज का नाम Nora Fatehi है और इंस्टाग्राम पर norafatehi यूजरनेम से एक्टिव हैं.
सुपरस्टार रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'जेलर 2' अपनी थिएटर रिलीज के बेहद करीब है और इसे लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन और तेज करते हुए इसके म्यूज़िक एल्बम में एक और धमाकेदार गाना जोड़ दिया है.
Nora Fatehi on Bigg Boss: सलमान खान के होस्ट किए गए इस रियलिटी शो में नोरा ने सिर्फ एक शर्त पर एंट्री की थी. 'अनट्रिगर्ड' पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान, नोरा ने बताया कि पहले वह रियलिटी शो को अच्छी नजर से नहीं देखती थीं, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वे इतने भी बुरे नहीं होते.
नोरा फतेही अब एक नए विवाद में फंस गई हैं. एक एविएशन कंपनी ने एक्ट्रेस के खिलाफ 3 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. कंपनी का दावा कि नोरा की पोस्ट्स से उनके बिजनेस को नुकसान पहुंचा है.
नोरा फतेही ने जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की वसूली-मनी लॉन्ड्रिंग केस को लेकर बात की. इस दौरान वो इमोशनल होकर रो पड़ीं.
इस साल मार्च के महीने में नोरा फतेही और संजय दत्त का एक गाना 'सरके चुनर तेरी सरके' पर काफी विवाद हुआ था. एक्ट्रेस को जमकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. अब नोरा ने इस विवाद से जुड़े कुछ ऐसे दावे पेश किए हैं, जो सचमुच हैरान करने वाले है.
नोरा फतेही और शिल्पा राव का गाना 'या बाबा' अब रिलीज हो गया है. इस फेस्टिव गाने में धुरंधर फेम राकेश बेदी नजर आ रहे हैं. ये गाना इसी वजह से चर्चा में बना हुआ है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्डकप टूर्मामेंट में परफॉर्म करेंगी. इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी आंख की सर्जरी करवाई है. जिस वजह से वो कुछ दिन ब्रेक पर रहेंगे. वहीं साई पल्लवी ने हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म एक दिन को लेकर बात की है.
नोरा फतेही विवादित गाने को लेकर NCW के सामने हुई पेश.
एक्ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही का 'सरके चुनर' कहना है कि मैं पूरी तरह से माफी मांगता हूं क्योंकि मेरा कभी इरादा किसी को आहत करने का नहीं था. यह एक ऐसी परिस्थिति थी जिसमें मुझे रखा गया था और मेरा उद्देश्य किसी को चोट पहुंचाना नहीं था. पर एक कलाकार के रूप में मेरी जिम्मेदारी भी है इसलिए मैं निश्चित रूप से अपनी गलती मानता हूं और माफी मांगता हूं. मेरी मंशा सिर्फ साफ और जिम्मेदार होने की रही है.
मॉडल नोरा फतेही का कहना है कि वो अनाथ बच्चियों की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगी.
नोरा फतेही ने सॉन्ग 'सरके चुनर' विवाद पर राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखित में माफीनामा दिया है. एक्ट्रेस का कहना है उनका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था. इस मामले में संजय दत्त पहले ही माफी मांग चुके हैं.
एक्टर संजय दत्त सोमवार को राष्ट्रीय महिला आयोग के दफ्तर पहुंचे और इस दौरान वे महिला आयोग के सामने पेश हुए. दरअसल उनके गाने सरके चुनर पर अश्लीलता का आरोप लगा था, जिसके बाद उनको राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोटिस दिया था.
रैपर बादशाह और नोरा फतेही का नया गाना 'सजन रे' रिलीज हुआ है, जिसमें देसी-हिप हॉप और स्ट्रीट स्टाइल का मिश्रण है. ये गाना दोनों आर्टिस्ट की पिछली कॉन्ट्रोवर्सी के बाद आया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को लेकर फिल्म के डायरेक्टर का रिएक्शन आया है. वहीं सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है.
फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' को अश्लीलता के आरोप में यूट्यूब से हटाया गया था, जिसके बाद निर्देशक प्रेम ने विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
नोरा फतेही ने 'सरके चुनर तेरी सरके' गाने पर सफाई दी है. उन्होंने गाने को लेकर चल रहे विवाद के बारे में बात करते हुए बताया कि पिक्चर के डायरेक्टर से उन्होंने हिंदी लिरिक्स के खराब होने के बारे में पहले ही कहा था. साथ ही उन्होंने दावा किया संजय दत्त संग वायरल हुए उनके पोस्टर AI से बने हैं.
नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' पर विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. ट्रोलिंग के बाद इसके हिंदी वर्जन को यूट्यूब से भले ही हटा लिया गया है. लेकिन लोगों को गुस्सा अभी भी शांत नहीं हुआ है. कंगना रनौत ने भी इस गाने की आलोचना की है.
गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही के डांस मूव्स और गाने के अश्लील लिरिक्स की जमकर आलोचना हो रही है. वीडियो के क्रेडिट्स में इन लिरिक्स को लिखने का श्रेय गीतकार रकीब आलम को दिया गया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने नोरा संग आलम पर भी निशाना साधा. अब आलम ने सफाई दी है.
संजय दत्त और नोरा फतेही के गाने को लेकर सरकार सख्त हो गई है और सेंसर बोर्ड को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. अश्लील गानों को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने और जरूरत पड़ने पर नियम बदलने की बात कही गई है. इस बीच प्रियंक कानूनगो ने गाने पर सवाल उठाते हुए इसे समाज के लिए नुकसानदायक बताया और कहा कि ऐसी चीजों को फैलने नहीं दिया जाएगा.
नोरा फतेही के आइटम सॉन्ग 'सरके चुनर तेरी' के खिलाफ एक्शन लिया गया है. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने गाने के खिलाफ नोटिस जारी किया. गाने के हिंदी वर्जन को हर प्लेटफॉर्म से हटा लिया गया है. लेकिन दूसरी भाषा में इस गाने के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है.