scorecardresearch
 

Satluj Movie: 'मैं अंधेरे को चुनौती देता हूं', OTT से हटाई गई फिल्म सतलुज, दिलजीत दोसांझ का आया रिएक्शन

दिलजीत की फिल्म सतलुज जी5 पर रिलीज के बाद दो दिन में हट गई. इसका असली कारण अभी सामने नहीं आया है. लेकिन बीती रात एक्टर-सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम लाइव पर फिल्म के हट जाने का एक अंदेशा सा दे दिया था.

Advertisement
X
दिलजीत को था सतलुज का डर (Credit: Z5)
दिलजीत को था सतलुज का डर (Credit: Z5)

पंजाबी म्यूजिक सेंसेशन दिलजीत दोसांझ एक बार फिर अपनी विवादित फिल्म सतलुज के कारण सुर्खियों में हैं. पहले ये फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हो रही थी. सेंसर बोर्ड (CBFC) ने फिल्म में कई सारे कट्स लगाने की मांग की थी. सालों तक अटकाने के बाद, जब सतलुज फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज किया गया, तब इसे दो दिनों में ही वहां से हटा दिया गया. 

हटी दिलजीत की विवादित फिल्म

दिलजीत की फिल्म सतलुज शुक्रवार 3 जुलाई को चुपचाप जी5 पर स्ट्रीम हुई थी. इसकी पहले से कोई अनाउंसमेंट नहीं की गई, जिससे फैंस को तगड़ा सरप्राइज मिला. दो दिनों में फिल्म को लोगों का बहुत प्यार मिला. मगर अब ये इंडिया में अगले आदेश तक वहां से पूरी तरह हटा दी गई है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ने खुद इसकी जानकारी दी और ये विश्वास दिलाया कि वो कानूनी तरीका अपना कर फिल्म को वापस स्ट्रीम होने की अनुमति दिलाएंगे. 

फिल्म सतलुज का नाम वैसे पहले पंजाब 95 था, जो दरअसल पंजाब के मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर बनी है. बताया जा रहा है कि इसमें पंजाब के कई ऐसे खुलासे किए गए हैं, जिससे लोग हैरान रह जाएंगे. दिलजीत की फिल्म सालों तक विवाद में रही, और अब जब ये गुपचुप ओटीटी पर आई तो एक्टर-सिंगर को पहले से इसपर होने वाले विवाद का अंदेशा था. 

Advertisement

दिलजीत ने दिया था हिंट

सतलुज फिल्म की ओटीटी रिलीज के बाद दिलजीत अपने इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे, जहां उन्होंने फैंस के सवालों का जवाब दिया. एक्टर से पूछा गया कि उनकी फिल्म थिएटर में क्यों नहीं लगी. तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार किया क्योंकि इस फिल्म को लेकर पहले से ही कई सारी कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी है. दिलजीत ने इस दौरान ये भी हिंट दिया कि ये फिल्म जी5 से हट सकती है. हालांकि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं. 

फिल्म के हटने वाले सवाल पर दिलजीत बोले- पता नहीं भाई, जी5 से मूवी हटाई है या नहीं, कुछ नहीं पता. अब कोई टेंशन नहीं है. कोई बात नहीं, अब लोगों ने डाउनलोड कर ली है, कोई बात नहीं. अब नहीं जाती, एक बार जो चीज आ गई वो नहीं जाती. पहले दिन मुझे बस चिंता थी. अब मेरी चिंता खत्म है भाई, मैं अब टेंशन फ्री बैठा हूं. सब देखकर अब हम टेंशन फ्री होकर बैठे हैं. अब हमें कोई टेंशन नहीं है. 

फिल्म हटने के बाद बोले दिलजीत

दिलजीत ने फिल्म सतलुज को ओटीटी से हटाए जाने के बाद रिएक्ट भी किया. अपनी फिल्म के एक सीन, जिसमें वो कह रहे हैं कि वो अंधेरे को चैलेंज करेंगे, उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. 

Advertisement

फिल्म सतलुज में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल भी हैं. इसे हनी त्रेहान ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement