scorecardresearch
 

लड़के से लड़की बना एक्टर, ट्रांसजेंडर बन मिली गालियां, कहा- मेरी सेक्सुअलिटी से लोगों का लेना-देना नहीं

एक्टर और मॉडल सुशांत दिवगीकर ने अपना जेंडर चेंज करा लिया है. वो लड़के से लड़की बन चुकी हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है, लेकिन उन्होंने लोगों के तानों से फर्क नहीं पड़ता.

Advertisement
X
रानी कोहिनूर का छलका दर्द (Photo: Instagram @sushantdivgikr)
रानी कोहिनूर का छलका दर्द (Photo: Instagram @sushantdivgikr)

फेमस एक्टर और मॉडल सुशांत दिवगीकर अब लड़के से लड़की बने चुके हैं. सुशांत को अब उनके नए नाम रानी को-ही-नूर से जाना जाता है. अपनी नई पहचान से रानी काफी ज्यादा खुश हैं. रानी का जन्म भले ही एक लड़के के तौर पर हुआ था, लेकिन वो हमेशा से लड़की बनना चाहती थीं. समाज और लोगों के तानों की परवाह किए बगैर उन्होंने लड़की बनने के सपने को पूरा किया. आज वो ट्रांसजेंडर बनकर खुशी से जी रही हैं. 

लड़के से बनी लड़की

रानी को-ही-नूर हाल ही में स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस फेम प्रणित मोरे के शो में पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की. प्रणित ने उनसे पूछा कि वो रानी कैसे बन गईं? इसपर उन्होंने जवाब दिया- मैं पैदा तो लड़का हुई थी. लेकिन जिंदगी एक है, तो जो मन करे वो करो. 

प्रणित ने रानी से आगे पूछा कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. उनकी ट्रोलिंग काफी ज्यादा होती है. तो क्या उन्हें ट्रोलिंग से फर्क पड़ता है? इसपर उन्होंने कहा- नहीं, मैं बहुत चिल हूं. मैं बांद्रा में रहती हूं, वहां कौन मुझे कौन से गटर से दूसरों का वाइफाई यूज करके मैसेज करता है मुझे नहीं पता. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pranit More (@rj_pranit)

ट्रोलिंग पर कही ये बात

रानी आगे बोलीं- हमारी कम्युनिटी को लोग बहुत ज्यादा ट्रोल करते हैं. लेकिन मेरा मानना है कि जो अपनी सेक्सुअलिटी में कंफर्टेबल होते हैं, वो दूसरों को ट्रोल नहीं करते. लोग कमेंट्स में पब्लिकली गाली देते हैं और फिर डीएम करते हैं. ये देखकर मुझे लगता है कि इनका क्या चल रहा है? फिर मुझे एहसास हुआ कि वो लोग अपने बारे में ही श्योर नहीं हैं. रानी आगे बोलीं- मैं लड़का हूं या लड़की हूं...इससे लोगों को क्या मतलब है?

Advertisement

बता दें कि सुशांत दिवगीकर से रानी को-ही-नूर बन वो अपनी शर्तों पर जिंदगी जीती हैं. वो लाइफ में काफी अच्छा कर रही हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement