scorecardresearch
 

एक्ट्रेस ने कैमरे पर पति के 'गंदे पैरों' को किया Kiss, उड़े यूजर्स के होश, बोले- भयानक

सेलेना गोमेज ने अपने पति बेनी ब्लैंको के पैरों पर kiss किया. उनका ये रोमांटिक अंदाज वायरल हो गया है. इस वीडियो को इंटरनेट यूजर्स ने क्रिंज बताया और सिंगर को ट्रोल किया. सेलेना और बेनी ने अपने रिश्ते को हेल्दी बताया है. कपल ने सितंबर 2025 में शादी की.

Advertisement
X
इंटरनेट पर ट्रोल हो रहीं सेलेना गोमेज (Photo: Screengrab)
इंटरनेट पर ट्रोल हो रहीं सेलेना गोमेज (Photo: Screengrab)

सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज इंटरनेट यूजर्स के निशाने पर हैं. 'फ्रेंड्स कीप सीक्रेट्स' पॉडकास्ट के लेटेस्ट एपिसोड में सेलेना पति बेनी ब्लैंको और उनके दोस्तों लिल डिकी व Kristin Batalucco के साथ दिखीं. सभी आपस में बातचीत कर रहे थे. इस दौरान सेलेना ने ऐसा कुछ किया है, जिसे यूजर्स ने क्रिंज बता दिया है. सिंगर ने पति बेनी की पैरों पर Kiss किया. वो भी तब जब उनके पैर गंदे थे. 

ट्रोल हो रहीं सेलेना गोमेज
सेलेना का पति के पैरों पर Kiss करने वाला मोमेंट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. सिंगर ने ऐसा जेस्चर तब दिया जब वो हेल्दी रिलेशनशिप के बारे में बात कर रही थीं. पॉडकास्ट में सेलेना फ्लोर पर बैठी नजर आईं, जबकि उनके पति बेनी सोफे पर थे. उनके पैर सामने लगी टेबल पर रखे थे. तभी सेलेना ने अचानक से बेनी के पैरों पर Kiss किया. ये देखकर बेनी हैरान हो गए. वो अपने दोस्त लिल और क्रिस्टिन को देखकर मस्ती में पूछते हैं- तुम्हें ये पसंद आया? ये सुनकर सेलेना ने उनके पैर पर मजाकिया अंदाज में थप्पड़ मारा और बोलीं- इसे मोमेंट मत बनाओ.

उनके दोस्तों ने कहा कि सेलेना और बेनी PDA को लेकर काफी कंफर्टेबल हैं. बेनी ने कहा- अपने इंटरव्यू में वो प्रोफेशनल रहना पसंद करती हैं, इसलिए मैं ज्यादा PDA नहीं दिखाता. क्योंकि उनकी खुद की पहचान है. मैं चाहता हूं वो शाइन करें और इंडिपेंडेंट रहें. सेलेना ने कहा कि बेनी के साथ उनका रिश्ता बहुत हेल्दी है और जिंदगी की सबसे अच्छी चीजों में से एक है. लेकिन इंटरनेट को सेलेना का यूं पति के पैरों पर Kiss करना पसंद नहीं आया.

Advertisement

एक यूजर ने लिखा, उनके पैरों पर तो पहले से गंदगी है. दूसरे ने कहा, इस वीडियो को कैसे अनदेखा करूं? किसी ने इसे क्रिंज कहा. एक यूजर ने लिखा- कोई कैमरा पर ये सब कैसे कर सकता है. तो किसी ने इसे भयानक बताया. कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सेलेना के जेस्चर को सच्चा प्यार बताते हुए उनकी तरफदारी कर रहे हैं.

सेलेना और बेनी के पॉडकास्ट टॉक ऑफ द टाउन रहते हैं. कपल ने जुलाई 2023 में डेटिंग शुरू की थी. दिसंबर में सेलेना ने अपना रिश्ता इंस्टा पर कन्फर्म किया. फिर दिसंबर 2024 में सगाई कर सितंबर 2025 में कपल ने शादी रचाई.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement