scorecardresearch
 

निक जोनस की 'बहन' माया का निधन, 30 साल की उम्र में छोड़ी दुनिया, मां का छलका दर्द

प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी बचपन की दोस्त और मुंह बोली बहन माया का 30 की उम्र में निधन हो गया है. माया एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई.

Advertisement
X
नहीं रहीं निक की बहन (Photo: Instagram @nickjonas/coach_kibbel)
नहीं रहीं निक की बहन (Photo: Instagram @nickjonas/coach_kibbel)

हॉलीवुड पॉपस्टार निक जोनस और उनके दोनों भाइयों ने पिछले दिनों बेहद मुश्किल भरा समय देखा. उनकी बचपन की खास दोस्त माया किबेल, जिन्हें वो अपनी बहन मानते थे, उनका निधन हो गया है. इस खबर को माया की मां कियोको किबेल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसपर निक ने भी शोक जताया. 

आखिर निक की बहन माया को क्या हुआ था?

माया किबेल का निधन 30 की उम्र में एक दुर्लभ बीमारी से लड़ाई के चलते हुआ. बताया गया कि उन्हें काफी वक्त से 'विल्सन्स' नाम की बीमारी थी, जिसका इलाज चल रहा था. मगर 7 मार्च 2026 को अचानक उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया और वो चल बसीं.

माया की मां कियोको ने अपनी बेटी के जाने पर लिखा, 'बहुत दुख के साथ मुझे ये दुखद खबर बतानी पड़ रही है. माया को विल्सन डिजीज नाम की एक बहुत रेयर बीमारी थी. माया बहुत बहादुरी से इस बीमारी से लड़ी, लेकिन उसका शरीर अब और नहीं सह सका. 7 मार्च की सुबह वो बेहोश हो गईं, उनके दिल और फेफड़ों ने काम करना बंद कर दिया. जबतक वो अस्पताल के इमरजेंसी रूम तक पहुंची, तबतक बहुत देर हो चुकी थी. वो इतना दर्द सहती थीं कि अक्सर दर्द की वजह से रोते-रोते सो जाती थीं.'

Advertisement

'लेकिन अब वो स्वर्ग में हैं, जहां उसके पापा साथ हैं, और अब उसे कभी कोई दर्द नहीं होगा. जिन लोगों को माया के बारे में पता था और जो अभी भी यकीन नहीं कर पा रहे कि वो चली गईं, प्लीज ये जान लो कि अब वो सबसे अच्छी जगह पर हैं. मुझे पूरा यकीन है कि वो ऊपर से सबकी देखभाल कर रही हैं. जिन लोगों ने भी उसे प्यार किया, उसका ख्याल रखा जब वो यहां थीं, सबका बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं उसकी मां हूं, 30 साल तक उसकी मां रही, और आज मैं बहुत टूट गई हूं, बहुत मिस कर रही हूं. लेकिन मेरे लिए एकमात्र सुकून ये है कि अब वो दर्द से आजाद है, उसे और सहन नहीं करना पड़ेगा.' 

बहन के जाने से दुखी निक

निक जोनस ने पोस्ट के कमेंट में माया को हमेशा अपनी बहन बताते हुए उनकी मां को सहारा देने की बात लिखी. फैंस माया के जाने से बेहद दुखी हैं क्योंकि वो जोनस ब्रदर्स के साथ काफी करीब से जुड़ी हुई थीं. जोनस ब्रदर्स और माया बचपन में एक-दूसरे के पड़ोसी थे और एक ही साथ बड़े हुए. उनके लगभग हर कॉन्सर्ट में माया जाती थीं. प्रियंका का भी उनके साथ खास बॉन्ड था. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement