निक जोनस, अमेरिकी गायक
निकोलस जेरी जोनस (Nicholas Jerry Jonas) एक अमेरिकी गायक, गीतकार और अभिनेता हैं. जोनस ने सात साल की उम्र में ब्रॉडवे पर अभिनय करना शुरू किया और 2002 में अपना पहला एकल एलबम रिलीज किया (Nick Jonas first Music Album). जोनास ने अपने भाइयों के साथ एक बैंड बनाया, जिसे जोनस ब्रदर्स (Jonas Brothers) के नाम से जाना जाता है. इस समूह ने 2006 में कोलंबिया लेबल के माध्यम से अपना पहला स्टूडियो एल्बम, इट्स अबाउट टाइम जारी किया (Nick Jonas Music Group).
कोलंबिया रिकॉर्ड्स को छोड़ने और हॉलीवुड रिकॉर्ड्स के साथ हस्ताक्षर करने के बाद जोनस ग्रुप ने 2007 में अपना स्वयं का दूसरा स्टूडियो एल्बम जारी किया, जो उनका सफल रिकॉर्ड बन गया. डिजनी चैनल पर वह प्रमुख कलाकार बन गए. वे संगीत टेलीविजन फिल्म कैंप रॉक (2008) और इसके सीक्वल कैंप रॉक 2: द फाइनल जैम (2010) में दिखाई दिए. साथ ही उनकी अपनी दो सीरीज, जोनास ब्रदर्स: लिविंग द ड्रीम (2008-2010) और जोनास (2009-2010) काफी सफल रही (Nick Jonas Career).
जोनस का जन्म 16 सितंबर 1992 को डलास, टेक्सास (Dallas, Texas) में हुआ था (Nick Jonas Age). निक के पिता एक गीतकार और संगीतकार, और असेम्बलीज ऑफ गॉड चर्च में पूर्व नियुक्त मंत्री हैं, जबकि उनकी मां एक पूर्व सांकेतिक भाषा की शिक्षिका और गायिका हैं (Nick Jonas Parents). निक का एक छोटा भाई, फ्रेंकी और दो बड़े भाई, जो और केविन हैं (Nick Jonas Brother).
निक जोनस का पालन-पोषण न्यू जर्सी के वायकॉफ में हुआ था और उनकी मां ने उन्हें होमस्कूल के जरिए शिक्षा दी है (Nick Jonas Education).
जोनस को तेरह साल की उम्र में टाइप 1 मधुमेह का पता चला था और उन्हें इंसुलिन पंप का उपयोग करना पड़ता है (Nick Jonas Diabetic).
जोनस ने 2007 तक डिज्नी स्टार माइली साइरस को डेट किया. बाद में वह 2008 में सेलेना गोमेज के साथ रिश्ते में शामिल हुए, फिर मई 2011 में, जोनस ने ऑस्ट्रेलियाई गायक डेल्टा गुड्रेम को डेट करना शुरू किया. फिर जोनस ने 2013 में ओलिविया कल्पो के साथ डेटिंग शुरू की और लगभग दो साल की डेटिंग के बाद 2015 में अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया (Nick Jonas Affairs).
मई 2018 में, जोनस ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को डेट करना शुरू किया. निक जोनस और चोपड़ा ने अगस्त 2018 में मुंबई में एक पंजाबी रोका समारोह में सगाई कर ली. दिसंबर 2018 में, इस जोड़े ने पारंपरिक हिंदू और ईसाई समारोहों में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की (Nick Jonas Wife). 2022 में, जोनस और प्रियंका को सरोगेसी के जरिए एक बच्चा है (Nick Jonas Children).
ऑस्कर 2026 की Vanity Fair After Party से प्रियंका चोपड़ा ने इनसाइड फोटो शेयर की है, जिसमें वो पति निक जोनस, ईशा अंबानी और आनंद पीरामल के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं. इस दौरान ईशा अंबानी का बनारसी ब्रोकेड आउटफिट और उनका ग्लैमरस लुक खास चर्चा में रहा.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने ऑस्कर 2026 की आफ्टर पार्टी की पूरी लाइमलाइट भी लूट की. वो बेहद स्टनिंग अंदाज में नजर आईं.
प्रियंका चोपड़ा ने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपने लुक से हमेशा की तरह चर्चा में रहीं. 10 साल छोटे पति के हाथ में बंधा लाल कलावा और मंगलसूत्र ब्रेसलेट देखकर फैंस उन्हें 'परफेक्ट दामाद' बता रहे हैं.
ऑस्कर 2026 के रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ नजर आईं. व्हाइट Dior गाउन और डायमंड नेकलेस में उनका स्टनिंग लुक खूब चर्चा में रहा. प्रियंका इस साल Academy Awards में बतौर प्रेजेंटर शामिल हुईं और रेड कार्पेट पर कपल की शानदार केमिस्ट्री ने सभी का ध्यान खींचा.
प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनकी बचपन की दोस्त और मुंह बोली बहन माया का 30 की उम्र में निधन हो गया है. माया एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही थीं, जिसके कारण उनकी मौत हुई.
प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी से साल 2022 में हुआ था. ये दौर एक्ट्रेस और उनके पति निक के लिए बेहद मुश्किलों से भरा था. हाल ही में प्रियंका ने इसपर दोबारा बात की और अपना डर भी जाहिर किया.
प्रियंका चोपड़ा अक्सर निक जोनस के साथ अपनी शादीशुदा लाइफ के बारे में बात करती रही हैं, लेकिन पहली बार एक्ट्रेस ने निक जोनस के साथ अपनी छोटी सी रोका सेरेमनी के बारे में बताया.
प्रियंका अपनी फिल्म 'द ब्लफ' का प्रमोशन करने के लिए फेमस लेट नाइट टीवी शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फैलन' पर पहुंची थीं. यहां एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपनी बेटी मालती को मजाक में 'वीयर्ड चाइल्ड' यानी अजीब बच्ची क्यों कहती हैं. उन्होंने फिल्म सेट पर हुई एक घटना को भी शेयर किया.
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि बेटी मालती के प्रीमैच्योर जन्म के बाद वो कई दिनों तक NICU में रहीं. इस मुश्किल वक्त में उन्होंने आध्यात्मिक तरीकों से बेटी की देखभाल की. एक्ट्रेस ने मीडिया की धमकी पर भी रिएक्ट किया. जिसकी वजह से उन्हें बेटी के पैदा होने की जानकारी देनी पड़ी.
निक जोनस के नए वीडियो में उन्हें एक यूनीक ब्रेसलेट पहने देखा गया, जिसने तुरंत ही चाहनेवालों का दिल खुश कर दिया. निक जोनस ने असल में अपने हाथ में 'मंगलसूत्र' ब्रेसलेट पहना हुआ था. ये पहली बार था जब इंटरनेट ने ध्यान दिया कि निक ने पत्नी प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र जैसा ही ब्रेसलेट बनवाकर पहना हुआ है.
निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा को हमेशा ही सपोर्ट करते नजर आते हैं. एक्ट्रेस की अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज होने वाली है. ऐसे में निक ने अलग अंदाज में इसे प्रमोट किया.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को फिल्म 'द ब्लफ' के प्रीमियर में रोमांटिक होते देखा गया.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस चर्चा में हैं. एक्ट्रेस की फिल्म 'द ब्लफ' का प्रीमियर लॉस एंजिल्स में हुआ, जहां दोनों को रोमांटिक होते देखा गया.
बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि निक के साथ हमारी शादी बहुत जल्दी हो गई थी, मिलने के सिर्फ छह महीने में. जब मैंने निक से शादी की, तो मुझे भी लग रहा था कि ये सच में हो रहा है या नहीं.
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनस की शादी पर बात की है. उनका कहना है कि कई लोगों को इस रिश्ते पर भरोसा नहीं था. एक्ट्रेस के मुताबिक लोग उनकी शादी टूटने का इंतजार करते थे, जिससे उन्हें काफी दुख पहुंचा.
प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक जोनस संग शादी को लेकर कई लोगों को आपत्ति थी. प्रियंका ने कहा, 'हमारी शादी को अब 8 साल हो गए हैं. अगर लोग अभी भी इंतजार कर रहे हैं कि ये रिश्ता कब टूटेगा या बर्बाद होगा,
प्रियंका चोपड़ा संग शादी के बाद निक जोनस भारतीय संस्कृति के रंग में रंग चुके हैं. उन्होंने बताया कि वो हिंदू धर्म के बारे में बहुत कुछ सीख रहे हैं और बेटी मालती को भी भारतीय संस्कृति सिखा रहे हैं.
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति-सिंगर निक जोनास के नए एल्बम 'संडे बेस्ट' के रिलीज होने पर एक लंबा, इमोशनल नोट लिखा. इसी के साथ इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने अपनी और निक की कई रोमांकिट तस्वीरें और वीडियो भी पोस्ट किए. जो सोशल मीडिया पर वायरल है.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी मालती का जन्म समय से पहले हुआ था. जन्म के समय उसका वजन मात्र 765 ग्राम था. मालती को कई हफ्तों तक NICU में रहना पड़ा था. निक ने तीन साल बाद अपनी प्री-मैच्योर बेटी के बारे में बात की.
ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहती हैं. प्रियंक अक्सर पोस्ट शेयर करके फैंस को ट्रीट देती हैं.
निक जोनस एक बार फिर पत्नी प्रियंका चोपड़ा के एक पुराने और सुपरहिट गाने 'तेरी दुल्हन सजाऊंगी' पर अपना एक वीडियो शेयर किया है.