मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई गोलीबारी के बाद हड़कंप मच गया है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से बात कर मामले की जानकारी ली और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. इस हमले में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं, जबकि उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं. पुलिस ने मामले की जांच के लिए 15 टीमों का गठन किया है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी है.