scorecardresearch
 

'ड्रग्स बर्बाद करेगा, छोड़ दो', शाहरुख खान ने हनी सिंह को दी थी सलाह, रैपर ने नहीं मानी बात

यो यो हनी सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में ड्रग्स की लत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें ड्रग्स छोड़ने की सलाह दी थी. मगर उन्होंने किसी की बात नहीं मानी. हनी सिंह ने ये भी कहा कि वो उस दौरान खुद को भगवान मानने लगे थे.

Advertisement
X
हनी सिंह की ड्रग्स की लत (Photo: Instagram @iamsrk/yoyohoneysingh)
हनी सिंह की ड्रग्स की लत (Photo: Instagram @iamsrk/yoyohoneysingh)

एक समय था जब म्यूजिक चार्ट्स पर यो यो हनी सिंह राज किया करते थे. साल 2010-15 तक वो इंडिया के सबसे बड़े पॉप आर्टिस्ट थे. लेकिन बायपोलर डिसऑर्डर नाम की बीमारी के चलते, उनका करियर तबाह हो गया. हनी सिंह का स्टारडम खत्म हो गया. इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ड्रग्स की लत थी. इतने सालों के बाद रैपर अभी भी इस बीमारी से लड़ाई कर रहे हैं. 

यो यो हनी सिंह ने एबी टॉक्स पॉडकास्ट में अपने करियर और ड्रग्स की लत के कारण जिंदगी बर्बाद होने तक, सभी चीजों के बारे में खुलकर बात की थी. उन्होंने बताया कि कैसे बायपोलर डिसऑर्डर ने उनके सिर के सारे बाल उड़ा दिए. हनी सिंह ने ये भी बताया कि कैसे बॉलीवुड के सुपरस्टार्स शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने उन्हें ड्रग्स से दूर होने की सलाह दी थी. 

खुद को भगवान समझते थे हनी सिंह

साल 2011 से 2014 तक अपने स्टारडम पर बात करते हुए रैपर हनी सिंह ने कहा- मैं खुश नहीं था. साल 2013-14 के दौरान मैं अपने करियर के पीक पर था. मेरा खुदपर कोई काबू नहीं था. तब मेरी सोच भी काफी अलग थी. जब मैंने एक मुकाम हासिल कर लिया था, तब मेरी चाल बदल गई थी.

Advertisement

'मैं अलग तरह से बात करने लगा था, और सबकी बेइज्जती करता था. मैं ये सोचने लगा था कि ये सबकुछ मैंने अपने आप किया था. यहां तक कि मैं खुद को भगवान तक कहने लगा था. मैं खूब पैसा कमा रहा था, और बहुत कम उम्र में सक्सेसफुल हो गया था. ये सब करते हुए मैं ड्रग्स में भी घुस चुका था. मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब हो चुकी थी, मैं अपने उस वर्जन को कभी पसंद नहीं करता था.'

किसकी वजह से बर्बाद हुए हनी सिंह?

हनी सिंह से जब इस सबके पीछे का कारण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री या फेम पूछा गया, तो उन्होंने इसे नकारते हुए कहा कि उनकी उस हालत के जिम्मेदार वो खुद थे. वो उनकी खुद की सोच और फैसले थे, जो उन्हें बर्बाद कर गए. रैपर ने कहा- मैं एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को किसी भी चीज के लिए दोषी नहीं ठहराना चाहूंगा. मुझे कई सारे लेजेंड्स के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का मौका मिला और इतनी कम उम्र में मेरे पास उनकी जिंदगी से जुड़े रहने का एक्सेस था.

'शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, अक्षय कुमार जैसे लोग- जो बहुत ही सिंपल इंसान है, उनके अंदर कोई अंधेरा नहीं है, वो मुझे वो सबकुछ करते हुए देखते थे और दूर रहने के लिए कहते थे क्योंकि वो सबकुछ गलत था. खासतौर पर शाहरुख खान और अक्षय कुमार. शाहरुख खान ने मुझे कई बार कहा कि ये सबकुछ तुम्हें खराब, बर्बाद और खत्म कर देगा.'

Advertisement

हनी सिंह साल 2015 में बीमार हुए थे. वो करीब तीन साल तक म्यूजिक से दूर रहे. इस दौरान वो अपने कमरे में ही रहा करते थे. रैपर के लिए ये दौर काफी मुश्किल था, क्योंकि वो हर समय अपनी मौत के लिए दुआ करते थे. हालांकि साल 2018 में उन्होंने अपना कमबैक किया. लेकिन हनी सिंह वापस वैसा स्टारडम नहीं पा सके, जैसा साल 2011 से 2014 तक उन्होंने एक्सपीरियंस किया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement