यो यो हनी सिंह, रैपर
भारत के लोकप्रिय रैपर यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh, Rapper) का असली नाम हिरदेश सिंह (Hirdesh Singh) है. ये एक भारतीय रैपर, पॉप गायक, गीतकार और संगीतकार हैं. उन्होंने 2003 में एक रिकॉर्डिंग कलाकार के रूप में शुरुआत की. उन्हें अपने संगीत से सफलता मिली और उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों और अपने स्वतंत्र संगीत वीडियो के लिए गाने लिखना शुरू कर दिया. वह भारतीय संगीत उद्योग में सबसे अधिक कमाई करने वाले और सबसे सफल संगीत कलाकारों में से एक हैं (Yo Yo Honey Singh Debut).
यो यो हनी सिंह का जन्म होशियारपुर, पंजाब (Punjab), भारत में 15 मार्च 1983 को हुआ था (Yo Yo Honey Singh). वे एक पंजाबी जाट सिख परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके माता-पिता सरदार सरबजीत सिंह और भूपिंदर कौर है. इनकी एक बहन स्नेहा सिंह है (Yo Yo Honey Singh Family). उनका परिवार बचपन में दिल्ली चला गया और उन्होंने गुरु नानक पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल की पढ़ाई की. इसके बाद वे लंदन के स्कूल ऑफ ट्रिनिटी में दाखिला लेने के लिए इंग्लैंड चले गए, जहां उन्होंने संगीत में डिग्री के साथ स्नातक किया (Yo Yo Honey Singh Education).
यो यो हनी सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों और एल्बम में गाना गाएं हैं जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है उनके गाने .अंगरेजी बीट’, ‘लुंगी डां’, मेरे डैड की मारुति, बजाते रहो और फुगली, ‘बर्थडे बैश’, गब्बर इज बैक और भाग जॉनी सहित फिल्मों में गाने आए. उन्हें 2016 में एक दुर्घटना का सामना करना पड़ा और वह किसी भी परियोजना के लिए अनुपलब्ध थे. हनी सिंह ने 2018 के अंत में मखना गीत के साथ वापसी की, जो हिट रही. उसी वर्ष उन्होंने फिल्म ‘बाजार’ और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ के लिए गाने गाए (Yo Yo Honey Singh Song and Album).
सिंह ने 23 जनवरी 2011 को शालिनी तलवार से शादी की (Yo Yo Honey Singh Wife) लेकिन इनकी पत्नी ने इनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया जिसके तहत दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने सिंह को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा था (Yo Yo Honey Singh in Domestic Violence Case).
रैपर हनी सिंह ने अपने भतीजे विदित की मौत पर शोक जताया है. वो जालंधर जाकर विदित के पिता से मिले. दुख की घड़ी में परिवार को हिम्मत और सांत्वना दी.
पंजाब के जालंधर में 1 नवंबर की सुबह सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मृतकों में सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलाक और कारोबारी के बेटे आरव तलवार शामिल हैं। दोनों जन्मदिन की पार्टी से वोक्सवैगन कार में घर लौट रहे थे.
जालंधर में एक भीषण सड़क हादसे में मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक और उनके दोस्त आरव तलवार की मौत हो गई. हादसा पुलिस लाइन्स इलाके के पास फ्लाईओवर पर हुआ, जहां उनकी कार नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई. भतीजे के निधन के बाद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है.
Honey Singh Controversy: दिल्ली कॉन्सर्ट में आपत्तिजनक टिप्पणी पर क्यों मचा बवाल? जानें क्या बोले हनी सिंह, क्यों हुई शिकायत और महाराष्ट्र साइबर सेल में क्या हुआ.
रैपर-सिंगर यो यो हनी सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. महाराष्ट्र साइबर ने सिंगर को पूछताछ होने के लिए नोटिस भेजा है. अगर वो इस दौरान पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया जाएगा.
यो यो हनी सिंह को कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े मामले में महाराष्ट्र साइबर ने नया समन भेजा है. उन्हें 16 अक्टूबर को पूछताछ के लिए पेश होने का निर्देश दिया गया है. पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया जा सकता है. वीडियो में जानें पूरा मामला.
महाराष्ट्र साइबर ने रैपर यो यो हनी सिंह को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए तलब किया है. 14 सितंबर को जारी नोटिस को फाइनल रिमाइंडर बताया गया है. यह मामला मुंबई में दर्ज एफआईआर से जुड़ा है. विभाग ने जांच में सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है.
रैपर एमसी स्क्वायर ने बादशाह-हनी सिंह विवाद और 'ब्राउन रंग' के असली राइटर पर खुलकर बात की. उन्होंने इस गाने को लेकर क्या बताया. जानिए
रामायण का ट्रेलर/टीजर देखने के बाद हनी सिंह ने यश के रावण वाले लुक की तारीफ की. उन्होंने कहा कि फिल्म को रामलीला से जुड़ी बचपन की यादों का सम्मान करना चाहिए और लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचना चाहिए.
समय के लेटेंट शो पर बादशाह को रोस्ट किया गया था, जिसे लोगों ने बड़ा पसंद किया है. उनमें से एक यो यो हनी सिंह भी रहे, जिन्होंने रैपर की वायरल क्लिप पर अपना रिएक्शन दिया.
समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रैपर बादशाह को काफी बुरी तरह रोस्ट किया है. उन्होंने उनके सामने यो यो हनी सिंह और ब्राउन रंग गाने का नाम लिया, जिससे बादशाह एक जमाने में जुड़े हुए थे.
यो यो हनी सिंह ने देश में छात्रों और युवाओं की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए अपने नए गाने 'Moonlight' का टीजर कुछ दिनों के लिए टाल दिया. सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है.
यो यो हनी सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में ड्रग्स की लत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकारों ने उन्हें ड्रग्स छोड़ने की सलाह दी थी. मगर उन्होंने किसी की बात नहीं मानी. हनी सिंह ने ये भी कहा कि वो उस दौरान खुद को भगवान मानने लगे थे.
Yo Yo Honey Singh ने अपने बाइपोलर डिसऑर्डर और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों को लेकर खुलकर बात की. एक पॉडकास्ट के दौरान उन्होंने गंजे लुक और विग पहनने की सच्चाई बताई. गायक ने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बताया, जिससे प्रशंसकों को उनकी यात्रा समझने में मदद मिली और जागरूकता भी बढ़ी. यह कहानी उनके संघर्ष और वापसी को दिखाती है.
फिल्म रैप में पढ़ें बॉलीवुड की बड़ी खबरें- शिल्पा शेट्टी का नया कॉमेडी और कुकिंग शो 'मां है ना' का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ. वहीं स्पाई यूनिवर्स की अगली बड़ी फिल्म अल्फा को लेकर एक तगड़ा अपडेट सामने आया है.
रैपर हनी सिंह अपनी लाइफ के बुरे दौर से गुजरे हैं. वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझे. ड्रग एडिक्शन की वजह से उन्हें रिहैब जाना पड़ा था. अब हनी सिंह का दर्द छलका है. उन्होंने बताया कैसे वो नास्तिक से आस्तिक बने.
सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह ने खुद को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसके मुताबिक उन्होंने बताया कि दवाइयों की वजह से उनकी पूरे बाल झड़ गए और अब वो विग पहनते हैं.
दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को सोशल मीडिया इंटरमीडियरीज और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स को यह आदेश दिया कि यो यो हनी सिंह और बादशाह का विवादित और अश्लील गाना 'Volume 1' सभी प्लेटफॉर्म्स पर ब्लॉक कर दिया जाए.
रैपर और सिंगर हनी सिंह ने मुंबई में हुए कॉन्सर्ट में धमाल मचा दिया है. सेलेब्स हों या फैन्स हर कोई उनके कॉन्सर्ट के लिए बेकरार दिखा. इस दौरान एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा भी हनी सिंह के कॉन्सर्ट का हिस्सा बनीं. एक्ट्रेस ने अपने डांस मूव्स से स्टेज पर आग लगा दी.
आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड के कुछ सितारे दुबई समेत अबू धाबी में फंस गए थे. इस बीच रैपर यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस को आश्वस्त किया कि वे सुरक्षित हैं और शहर में अपने काम को जारी रख रहे हैं.
हनी सिंह ने दिल्ली के एक कॉन्सर्ट में विवादित बयान देकर आलोचना झेली, जिसके बाद उन्होंने माफी मांगी. विवाद के बाद वह हरिद्वार स्थित नीलेश्वर मंदिर में महादेव की पूजा करने पहुंचे, जहां उन्होंने आध्यात्मिक शांति और आशीर्वाद प्राप्त किया.