scorecardresearch
 

शादी के बाद विजय-रश्मिका ने दिया फैंस को सरप्राइज, रिलीज किया अपनी फिल्म 'रणबाली' का नया गाना

रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ शादी के बाद पहली बार फिल्म 'रणबाली' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें कपल का लुक रिवील हुआ है.

Advertisement
X
रश्मिका-विजय की जोड़ी (Photo: Movie Poster)
रश्मिका-विजय की जोड़ी (Photo: Movie Poster)

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक हो चुके हैं. लंबे समय तक डेटिंग के बाद, उनकी शादी हो गई है जिससे चारों ओर खुशी भरा माहौल है. उनके फैंस 'VIROSH' के लिए बेहद खुश हैं. अब इस शादी के बाद, विजय और रश्मिका ने अपने चाहने वालों को बड़ा सरप्राइज देने का फैसला लिया है. 

विजय-रश्मिका की फिल्म की पहली झलक

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर बड़े वक्त से ये खबर थी कि दोनों 'रणबाली' फिल्म में नजर आने वाले हैं, जो एक तरह से इस जोड़ी का कई सालों बाद सिल्वर स्क्रीन कमबैक भी है. विजय-रश्मिका आखिरी बार 'डियर कॉमरेड' में साथ दिखे थे, जो साल 2019 में रिलीज हुई थी. फैंस दोनों को एक साथ बेसब्री से बड़े पर्दे पर देखना चाहते थे. अब कपल ने शादी के बाद फैंस की ये इच्छा पूरी कर दी है. 'रणबाली' फिल्म का नया पोस्टर और पहला गाना रिलीज हुआ है, जिसमें विजय और रश्मिका की दमदार केमिस्ट्री नजर आती है. 

फिल्म 'रणबाली' का गाना ओ मेरे साजन रिलीज हुआ है, जिसमें दोनों एक-दूसरे की बांहों में खोए हुए दिखे हैं. इसमें भी विजय और रश्मिका के किरदारों की नई-नई शादी हुई है. गाने में दोनों की लव केमिस्ट्री को दर्शाया गया है, जो उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं. फिल्म के मेकर्स ने इस गाने से विजय और रश्मिका को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं. 

Advertisement

'डियर कॉमरेड' के बाद विजय और रश्मिका को एक साथ आने में 7 साल का समय लगा. ये पल उनके पक्के फैंस के लिए बेहद इमोशन्स से भरा हुआ है. उन्हें गाना पसंद तो आया ही, साथ ही साथ दोनों को फिर से साथ देखकर काफी खुशी भी महसूस हुई. विजय देवरकोंडा की फिल्म 'रणबाली' इसी साल सितंबर 11 को दुनियाभर में रिलीज होगी. इसे राहुल संकृत्यान ने डायरेक्ट किया है. ये एक पीरियड-ड्रामा फिल्म है.

बात करें रश्मिका मंदाना के प्रोजेक्ट्स की, तो 'रणबाली' के अलावा वो 'कॉकटेल 2' में भी नजर आने वाली हैं. उसे मैडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है जिसमें कृति सेनन और शाहिद कपूर भी मौजूद हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement