scorecardresearch
 

फिर शुरू हुई जुग जुग जियो की शूटिंग, वरुण-नीतू के कोरोना पॉजिटिव होने पर लगा था ब्रेक

अब बताया जा रहा है कि मेकर्स फिर फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. चंडीगड़ में फिल्म के कुछ हिस्से शूट होने बाकी हैं, ऐसे में मेकर्स अब बिना देरी के फिल्म को पूरा करना चाहते हैं.

Advertisement
X
जुग जुग जियो कास्ट
जुग जुग जियो कास्ट

कोरोना वायरस की वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. कई फिल्मों की शूटिंग रोकी गई तो कई ऐसी भी रहीं जिन्हें सिर्फ और सिर्फ पोस्टपोन किया गया. हाल ही में एक्टर वरुण धवन और नीतू कपूर भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे. जिसके बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी.

फिर शुरु हुई जुग जुग जियो की शूटिंग

अब बताया जा रहा है कि मेकर्स फिर फिल्म की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं. चंडीगड़ में फिल्म के कुछ हिस्से शूट होने बाकी हैं, ऐसे में मेकर्स अब बिना देरी के फिल्म को पूरा करना चाहते हैं. कहा ये भी जा रहा है कि बहुत जल्द वरुण धवन और नीतू कपूर भी फिल्म के साथ जुड़ जाएंगे. दोनों ने ही कोरोना को मात दे दी है और वे अब फिट हो रहे हैं. लेकिन क्योंकि सेट पर कोरोना की सेंधमारी हो चुकी है, ऐसे में अब शूटिंग को जल्दी खत्म करने की तैयारी है. अब फिल्म के शेड्यूल को भी छोटा कर दिया गया है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

देखें: आजतक LIVE TV 

रणबीर कपूर थे नाराज

वैसे खबर तो ये भी सामने आ रही है कि एक्टर रणबीर कपूर नहीं चाहते थे कि उनकी मां नीतू कोरोना काल में किसी भी तरह की शूटिंग करें. वे लगातार अपनी मां के इस फैसले का विरोध कर रहे थे. लेकिन एक्ट्रेस की जिद के आगे रणबीर की एक नहीं चली और उन्होंने जुग-जुग जियो की शूटिंग करने का फैसला लिया. बताया जा रहा है कि नीतू कपूर ने ये सोचकर शूटिंग की कि अगर ऋषि कपूर जिंदा होते तो वे भी ऐसा ही करते. वे भी फिल्म शूटिंग को यूं कभी नहीं छोड़ते.

Advertisement

जुग-जुग जियो फिल्म की बात करें तो इसका निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं. फिल्म में वरुण धवन और नीतू कपूर के अलावा अनिल कपूर, मनीष पॉल और कियारा आडवाणी भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं.


 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement