ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं. सुजैन लंबे समय से अर्सलान गोनी संग रिश्ते में हैं. दोनों खुलकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं. सुजैन ने अब बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के लिए एक रोमांटिक पोस्ट शेयर की है.
अर्सलान पर सुजैन ने लुटाया प्यार
सुजैन ने वीडियो में बॉयफ्रेंड अर्सलान संग अपने कई रोमांटिक और कोजी मोमेंट्स शेयर किए हैं. दोनों अलग-अलग लोकेशन पर एक दूसरे संग रोमांस कते हुए देखे जा सकते हैं. अर्सलान की बांहों में सुजैन चहकती नजर आईं. किसी तस्वीर में सुजैन बॉयफ्रेंड को Kiss करती हुई दिखाई दीं. दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं. फैंस दोनों को पावर कपल बता रहे हैं.
अर्सलान संग रोमांटिक वीडियो शेयर करते हुए सुजैन ने उनके एक लविंग कैप्शन भी लिखा है. सुजैन लिखती हैं- क्योंकि सिर्फ आज ही नहीं, बल्कि हर दिन तुम मुझे इतना खास महसूस कराते हो... यहां से लेकर हमेशा तक.
फैंस हुए फिदा
अर्सलान के लिए सुजैन की रोमांटिक पोस्ट पर फैंस दिल हार रहे हैं. कमेंट सेक्शन में लोग हार्ट और फायर इमोजी बनाकर दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि अर्सलान गोनी इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में नजर आ रहे हैं.
सुजैन खान की बात करें तो उन्होंने साल 2000 में ऋतिक रोशन संग शादी करके घर बसाया था. लेकिन शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. उनके तलाक से फैंस को तगड़ा झटका लगा था. कपल के दो बेटे भी हैं, जिनकी परवरिश दोनों मिलकर रहे हैं.
वहीं, तलाक के बाद ऋतिक और सुजैन दोनों ने ही अपनी लाइफ में मूव ऑन कर लिया है. ऋतिक एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिश्ते में हैं, जबकि सुजैन, अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं.