ऋतिक रोशन, अभिनेता
ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) एक भारतीय अभिनेता हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने विभिन्न प्रकार के किरदार निभाए हैं और अपने डांस मूव्स के लिए फेमस हैं. साथ ही भारत में सबसे अधिक कमाई करने वालें अभिनेताओं में से एक है. उन्होंने कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें 6 फिल्मफेयर, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 4 और सर्वश्रेष्ठ पदार्पण और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (आलोचक) के लिए एक-एक पुरस्कार शामिल हैं (Hrithik Roshan Awards). वह आय और लोकप्रियता के आधार पर फोर्ब्स इंडिया के सेलिब्रिटी 100 में कई बार अपनी जगह बनाई है (Hrithik Roshan in Forbes India's Celebrity 100).
रोशन का जन्म 10 जनवरी 1974 को बॉम्बे में बॉलीवुड में हुआ था (Hrithik Roshan Date of Birth). उनके पिता, अभिनेता और फिल्म निर्देशक राकेश रोशन हैं जो संगीत निर्देशक रोशनलाल नागरथ के पुत्र हैं उनकी मां पिंकी निर्माता हैं जो निर्देशक जे ओम प्रकाश की बेटी हैं. उनके चाचा, राजेश रोशन, एक संगीतकार हैं. ऋतिक की एक बड़ी बहन, सुनैना है (Hrithik Roshan Family).
ऋतिक रोशन की ने सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्, मुबंई से बी.कॉम किया है (Hrithik Roshan Education).
रोशन ने साल 2000 में सुजैन खान से शादी की (Hrithik Roshan Wife) और इनके दो बेटे हैं (Son). 2014 में ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो गया (Hrithik Roshan, Sussanne Khan Divorce).
इन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में अपने नाना जे. ओम प्रकाश द्वारा निर्देशित तीन फिल्मों में अभिनय किया, वे थे, आशा (1980), भगवान दादा (1986) (Hrithik Roshan Child Artis). ऋतिक रोशन ने बाद में चार फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया, जिनमें खुदगर्ज (1987) और करण अर्जुन (1995) शामिल हैं, इन सभी का निर्देशन उनके पिता राकेश ने किया था (Hrithik Roshan Assistant Director).
रोशन की पहली प्रमुख भूमिका कहो ना... प्यार है (2000) में अमीषा पटेल के साथ आई, जो उनके पिता द्वारा निर्देशित थी, जिसके लिए उन्होंने दो फिल्मफेयर पुरस्कार जीते- सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता. कभी खुशी कभी गम (2001), आप मुझे अच्छे लगने लगे (2002) , मैं प्रेम की दीवानी हूं (2003) शामिल हैं, साइंस फिक्शन फिल्म कोई... मिल गया (2003), लक्ष्य (2004), कृष (2006) धूम 2, जोधा अकबर (2008), काइट्स, गुजारिश, कृष 2, ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा (2011) अग्निपथ (2012), कृष 3, और बैंग बैंग प्रमुख सुपरहिट फिल्में हैं (Hrithik Roshan Hit Movies).
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में शाहरुख खान 10,000 करोड़ रुपये की अनुमानित संपत्ति के साथ सबसे अमीर भारतीय अभिनेता बने हैं. हालांकि, उनकी संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 2,490 करोड़ रुपये कम आंकी गई है. अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर हैं. सलमान खान 3,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार सूची में शामिल हुए, जबकि ऋतिक रोशन 2,500 करोड़ रुपये के साथ चौथे स्थान पर हैं.
प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच ऋतिक रोशन ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया है. एक्टर ने लेखक हर्षवीर जैन की उस इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है.
ऋतिक रोशन के बड़े बेटे रेहान रोशन ने 20 साल की उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में डेब्यू कर लिया है. उनके पहले गाने ‘द हेवनली प्लेस’ पर ऋतिक, सुजैन, सबा आजाद और राकेश रोशन ने प्यार लुटाया.
बॉलीवुड की कल्ट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फैन्स के लिए खुश खबरी है. 2011 में आई इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरु हो चुका है. डायरेक्टर जोया अख्तर ने खुद कन्फर्म किया है कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा-2 को लेकर टीम काम कर रही है. फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने अर्जुन, इमरान और कबीर का किरदार निभाया था. जोया का कहना है कि 15 साल बाद इन किरदारों को वापस लाना आसान नही है.
कटरीना और ऋतिक के KISS सीन को लेकर जोया अख्तर ने बड़ा खुलासा किया. जानिए कटरीना पहले क्यों झिझकीं और आखिर किस वजह से इस सीन के लिए हां कहा.
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा फिल्म के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आ रही है. डायरेक्टर जोया अख्तर ने कंफर्म किया है कि वो अपनी आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल जल्द ला रही हैं. जानें उन्होंने और क्या-क्या बताया...
ऋतिक रोशन और सबा आजाद पिछले काफी वक्त से रिलेशनशिप में हैं. इंटरनेट पर अटकलें हैं कि उनका रिश्ता टूट गया है. जानें ऐसा क्यों कहा जा रहा है.
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित अपने एक बड़े कमर्शियल ऑफिस स्पेस को भारी-भरकम किराए पर लीज पर दिया है. 6,000 वर्ग फुट में फैले इस स्पेस के लिए कंपनी ने एक्टर के पास ₹2.68 करोड़ की भारी सुरक्षा राशि भी जमा कराई है.
कंगना रनौत और ऋतिक रोशन का पुराना विवाद ‘Sorry Hrithik’ ट्रेंड के साथ फिर चर्चा में आ गया। ऋतिक ने लोगों से तथ्यों पर ध्यान देने की बात कही, जबकि कंगना ने उनके बयान पर नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर जवाब दिया।
ऋतिक रोशन और कंगना रनौत के बीच विवाद की एक बार फिर से शुरुआत हो गई है. अब सॉरी ऋतिक नाम के एक सोशल मीडिया ट्रेंड के कारण दोनों की लड़ाई सुर्खियों में है. कंगना दोबारा ऋतिक पर भड़कती दिखाई दी हैं.
एक्टर ऋतिक रोशन ने फ्रेडी बर्डी की इंस्टाग्राम पोस्ट पर एक कमेंट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'हमें ऋतिक से माफी मांगनी चाहिए' वाले ट्रेंड में बहने के बजाय उन्होंने ट्रेंड्स के बजाय तथ्यों के आधार पर बात करने पर जोर दिया.
रियलिटी शो अलायंस में अर्सलान गोनी और सुजैन खान का इमोशनल रीयूनियन हुआ है, जहां दोनों के बीच गहरा प्यार और बॉन्ड दिखा. फैंस को दोनों की लव स्टोरी और उनका साथ बेहद पसंद आ रहा है.
सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के लिए एक लविंग और रोमांटिक पोस्ट शेयर की है. सुजैन बॉयफ्रेंड संग कई कोजी मोमेंट्स शेयर करती हुई नजर आईं. दोनों की केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं.
शुक्रवार को सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वां दिन था. बॉलीवुड की कई हस्तियों ने NEET-UG विवाद को लेकर उनके विरोध-प्रदर्शन का समर्थन किया. अब इसमें ऋतिक रोशन का नाम भी जुड़ गया है.
ऋतिक रोशन को गर्लफ्रेंड सबा आजाद और दोनों बेटों संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. लेकिन ऋतिक ने गर्लफ्रेंड और बेटों संग पोज नहीं दिया, बल्कि वो अकेले आगे-आगे चलते नजर आए.
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन के फैंस के लिए एक बेहद एक्साइटिंग खबर सामने आ रही है. 'छावा' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर ने अपनी अगली फिल्म के लिए ऋतिक रोशन को अप्रोच किया है. फिलहाल ऋतिक के पास 'कृष 4', रजनीकांत की 'जेलर 2' (कैमियो) और होंबाले फिल्म्स का एक बड़ा प्रोजेक्ट है.
Alpha First Review: जानें आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की एक्टिंग कैसी है, ऋतिक रोशन का कैमियो का कितना असरदार है और फिल्म देखने लायक है या नहीं. पढ़ें हमारा 'अल्फा' मूवी रिव्यू.
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा थिएटर में रिलीज हो चुकी है. इसके कई क्लिप्स सोशल मीडिया पर भी दिख रहे हैं, जिसमें ऋतिक रोशन के कैमियो वाला सीन सामने आया. इसमें एक्टर के हेयरट्रांसप्लांट को साफ नोटिस किया गया, जिसपर लोग उनकी खिल्ली उड़ा रहे हैं.
सुजैन खान और ऋतिक रोशन की शादी 2000 में हुई थी और 2014 में उनका तलाक हो गया। तलाक के दौरान सुजैन द्वारा 400 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें उनकी बहन फराह खान अली ने पूरी तरह गलत बताया।
सुजैन खान और ऋतिक रोशन एक वक्त आइडल कपल थे. मगर उनका तलाक हुआ. खबरें आईं कि सुजैन ने ऋतिक से 400 करोड़ मांगे थे. इसका सच फराह खान अली ने बताया है.
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का एक धांसू प्रोमो शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट का एलान कर दिया है. डायरेक्टर नेल्सन के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इस साल दशहरे के मौके पर 15 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज होगी. इस डेट का कमाल ऐसा है कि ये फिल्म 'रामायण' से पहले तक जबरदस्त कमाई करेगी.