सुजैन खान
सुजैन खान (Sussanne Khan) एक भारतीय इंटीरियर और फैशन डिजाइनर हैं. वह लोकप्रिय अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी हैं. उनके पिता अभिनेता संजय खान हैं.
सुजैन खान का जन्म 26 अक्टूबर 1978 को बॉम्बे में हुआ था (Sussanne Khan Date of Birth). इनके पिता संजय खान (Actor Sanjay Khan), जो 1980 के दशक में एक प्रमुख अभिनेता थे और मां जरीन कत्रक खान हैं. उनके पिता मिश्रित अफगान और ईरानी मूल के हैं जबकि उनकी मां एक पारसी परिवार से आती हैं. उनकी 2 बड़ी बहनें और एक छोटा भाई है (Sussanne Khan Family).
1995 में यूएसए के ब्रूक्स कॉलेज से इंटीरियर डिजाइनिंग में आर्ट एसोसिएट की डिग्री प्राप्त करने के बाद, खान ने 1996 में अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए एक इंटीरियर डिजाइनर के रूप में अपना करियर शुरू किया. 2011 में, उन्होंने मुंबई में द चारकोल प्रोजेक्ट फाउंडेशन को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के साथ लॉन्च किया जिसे भारत में सबसे लोकप्रिय डिजाइन स्टोर भी माना जाता है (Sussanne Khan Career).
सुजैन खान ने चार साल तक डेटिंग करने के बाद 2000 में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) से शादी की और 2014 में उनका तलाक हो गया (Sussanne - Hrithik divorce). हालांकि वे अभी भी एक दोस्त रुप में बने हुए हैं. इनके दो बेटे हैं.
खबरों की माने तो सुजैन दिसंबर 2020 में ड्रैगन फ्लाई क्लब रेड में शामिल थी (Dragon fly club raid).
ऋतिक रोशन को गर्लफ्रेंड सबा आजाद और दोनों बेटों संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. लेकिन ऋतिक ने गर्लफ्रेंड और बेटों संग पोज नहीं दिया, बल्कि वो अकेले आगे-आगे चलते नजर आए.
फराह खान अली ने पिता संजय खान और जीनत अमान के बीच गुपचुप शादी की पुष्टि की है. उन्होंने पिता के जीनत अमान पर हाथ उठाने की अफवाहों को पूरी तरह से खारिज किया है.
सुजैन खान और ऋतिक रोशन की शादी 2000 में हुई थी और 2014 में उनका तलाक हो गया। तलाक के दौरान सुजैन द्वारा 400 करोड़ रुपये एलिमनी मांगने की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें उनकी बहन फराह खान अली ने पूरी तरह गलत बताया।
सुजैन खान और ऋतिक रोशन एक वक्त आइडल कपल थे. मगर उनका तलाक हुआ. खबरें आईं कि सुजैन ने ऋतिक से 400 करोड़ मांगे थे. इसका सच फराह खान अली ने बताया है.
बॉबी देओल और फराह अली खान के बीच पुराने रिश्ते को लेकर कई अफवाहें थीं, जिनमें कहा जाता था कि नीलम की वजह से उनका रिश्ता टूट गया था. फराह ने इन खबरों का खंडन करते हुए बताया कि उनका बॉबी के साथ रिश्ता मासूमा था और वे दोनों अच्छे दोस्त हैं.
सुजैन खान की पहली शादी नहीं चली. ऋतिक रोशन के साथ तलाक के बाद अर्सलान गोनी संग उनका रिश्ता बना. दोनों साथ में खुश हैं.
सुजैन और अर्सलान के लुक ने लूटी महफिल.
ऋतिक रोशन और सुजैन खान अपने दोनों ही बेटों के काफी क्लोज हैं. अब छोटे बेटे के 18वें बर्थडे पर एक्स कपल ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जो फैंस का दिल छू रही है.
सुजैन खान और ऋतिक रोशन एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे.मगर करीब 14 साल बाद 2014 में दोनों तलाक लेकर अलग हो गए थे.ऋतिक संग सुजैन के तलाक पर अब उनके भाई और एक्टर जायद खान ने अपनी राय सामने रखी है.
सुजैन खान और ऋतिक रोशन एक समय पर इंडस्ट्री के पावर कपल थे. उन्होंने सालों की डेटिंग के बाद 2000 में शादी रचाई थी.
ऋतिक रोशन के बेटे ऋदान 17 साल के हो गए हैं. सुजैन खान ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर बेटे की मेहनत और USC फिल्म स्कूल में एडमिशन पर गर्व जताया.
पब्लिक फिगर होने की वजह से सितारों के हर कदम पर लोगों की नजरें रहती हैं. इस वजह से उन्हें कई दफा ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ती है. जायद खान को भी पिछले साल मां का अंतिम संस्कार करने पर काफी भला-बुरा सुनने को मिला था. अब उन्होंने हेटर्स को जवाब दिया है.
एक्टर जायद खान ने मां को दफनाने की बजाय आखिर श्मशान में क्यों किया अंतिम संस्कार? जायद और सुजैन खान की मां और पूर्व एक्ट्रेस जरीन खान का पिछले साल मुंबई में निधन हो गया था. उनके जाने से परिवार को गहरा सदमा लगा, लेकिन मुश्किल वक्त में परिवार को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. क्योंकि मुस्लिम परिवार से होने के बावजूद जायद खान ने अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाजों से किया था
जायद खान इंडस्ट्री के बड़े घराने से ताल्लुक रखते हैं. मगर फिर भी उन्होंने काफी चैलेंजेस का सामना किया. जायद ने अब बताया कि जब उन्हें पिता के अफेयर्स के बारे में पता चला था तो इसका उनपर बुरा असर पड़ा. लेकिन वो पिता से कुछ कह नहीं सके.
ऋतिक रोशन ने अपने बेटे ऋहान रोशन का 20वां जन्मदिन एक बेहद इमोशनल संदेश के साथ मनाया, जो महज शुभकामनाओं से कहीं बढ़कर था. इसके अलावा सुजैन खान ने भी खास पोस्ट किया.
ऋतिक ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद, पेरेंट्स, दोस्तों और एक्स वाइफ सुजैन खान के साथ अपने जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. अब उनकी एक्स वाइफ ने एक वीडियो शेयर की है.
ऋतिक रोशन ने अपने बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की हैं. सबा बिकिनी में किलर लुक में दिखाई दीं.
बॉलीवुड के मोस्ट डैशिंग हीरो ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया. ऋतिक 52 साल के हो गए हैं.
संजय खान ने ऋतिक रोशन के जन्मदिन से पहले एक प्यारा सा नोट लिखा. जिसमें उन्होंने उनसे पहली मुलाकात को याद किया. उन्होंने यह भी बताया कि सुजैन खान से ऋतिक का तलाक कैसा था.
बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर ऋतिक रोशन 51 साल के हैं. मगर उनकी बॉडी और एब्स देखकर एक्टर की उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है.
न्यू ईयर सेलिब्रेशन से पहले ऋतिक रोशन अपने दोनों बेटों रिहान और रिदान संग वेकेशन पर निकल पड़े हैं.