scorecardresearch
 

'ये क्या पहन रखा है... बदलो जाकर', बार-बार ऊपर खिसकी करिश्मा की ड्रेस, चिल्लाए सलमान, रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

Koffee With Karan 9 में सलमान खान और करिश्मा कपूर ने पुराने दिनों के मजेदार किस्से सुनाए. सलमान ने क्यों करिश्मा को ड्रेस बदलने को कहा था? जानिए 'बीवी नंबर 1' के प्रैंक और दोनों की दोस्ती से जुड़े दिलचस्प राज.

Advertisement
X
सलमान ने करिश्मा को बताया अपना 'लंबा अफेयर' (Photo: Screengrab)
सलमान ने करिश्मा को बताया अपना 'लंबा अफेयर' (Photo: Screengrab)

सलमान खान और करिश्मा कपूर की दोस्ती में प्यार, तकरार और खूब सारी मस्ती रही है. 90 के दशक में इस जोड़ी ने कई हिट फिल्में दीं और पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीता. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान करिश्मा के कपड़ों पर भी आपत्ति जताते थे? 'कॉफी विद करण 9' में दोनों ने अपने पुराने दिनों के ऐसे ही मजेदार किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर करण जौहर भी हंस पड़े.

करिश्मा की ड्रेस देख सलमान ने कहा- 'ये क्या पहन रखा है?'

सलमान खान और करिश्मा कपूर ने 'बीवी नंबर 1', 'जुड़वा', 'दुल्हन हम ले जाएंगे' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. पर्दे पर इनकी जोड़ी जितनी हिट रही, शूटिंग के दौरान दोनों के बीच उतनी ही नोकझोंक भी होती थी. 'कॉफी विद करण 9' में करिश्मा ने फिल्म 'दुल्हन हम ले जाएंगे' के सेट का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.

करिश्मा ने बताया कि फिल्म के एक गाने के लिए उन्होंने अपने लुक और आउटफिट पर काफी मेहनत की थी. वह अपने फैशन को लेकर बेहद एक्साइटेड थीं, लेकिन सलमान को उनकी ड्रेस बिल्कुल पसंद नहीं आई. करिश्मा के मुताबिक, सलमान ने उन्हें साफ कह दिया कि वह इस आउटफिट में उनके साथ शॉट नहीं देंगे.

एक्ट्रेस ने बताया कि जब सलमान अपनी बात पर अड़े रहे, तो उन्हें फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन के पास शिकायत लेकर जाना पड़ा. उन्होंने डेविड से कहा कि सलमान उन्हें यह ड्रेस पहनकर शूटिंग नहीं करने दे रहे हैं, इसलिए वह आकर उन्हें समझाएं.

Advertisement

ड्रेस छोटी थी या कुछ और थी सलमान को परेशानी?

करण जौहर ने जब सलमान से पूछा कि क्या उन्हें करिश्मा की ड्रेस ज्यादा रिवीलिंग लग रही थी, तो एक्टर ने तुरंत अपनी सफाई दी. सलमान ने बताया कि मामला सिर्फ कपड़ों के ज्यादा खुले होने का नहीं था. डांस के दौरान करिश्मा की स्कर्ट बार-बार ऊपर खिसक जाती थी, जिससे उन्हें लगता था कि शूटिंग के दौरान कोई अनचाही स्थिति पैदा हो सकती है.

सलमान ने बताया कि वह हर टेक से पहले करिश्मा को स्कर्ट ठीक करने के लिए कहते थे. उन्होंने यह भी बताया कि कपड़ा काफी पतला और ट्रांसपैरेंट था. करिश्मा ने भी सलमान की बात से सहमति जताई और माना कि दोनों के बीच इस बात को लेकर खूब बहस होती थी.

करिश्मा ने हंसते हुए बताया कि एक वक्त ऐसा आ गया था, जब सलमान उनसे कहने लगे थे कि जाकर कपड़े बदलकर आओ, उन्हें यह आउटफिट पसंद नहीं है. हालांकि, करिश्मा ने यह भी माना कि सलमान हमेशा उनके लिए प्रोटेक्टिव रहे हैं.

'बीवी नंबर 1' हिट थी, फिर भी सलमान ने करिश्मा को खूब रुलाया!

शो में सलमान और करिश्मा की मस्ती यहीं खत्म नहीं हुई. दोनों ने फिल्म 'बीवी नंबर 1' से जुड़ा एक और मजेदार किस्सा सुनाया. साल 1999 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन सलमान ने करिश्मा के साथ ऐसा मजाक किया कि एक्ट्रेस रोने लगी थीं.

Advertisement

करिश्मा ने बताया कि फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान ने उनसे कहा कि फिल्म फ्लॉप हो गई है. यह सुनकर वह इतनी परेशान हो गईं कि रोने लगीं, जबकि सलमान उनकी हालत देखकर हंस रहे थे. बाद में पता चला कि फिल्म तो बड़ी हिट साबित हुई थी. सलमान की इस शरारत को करिश्मा आज भी याद करती हैं.

करिश्मा को छोड़ने का आज तक है सलमान को गम?

करण जौहर के शो में दोनों की दोस्ती पर भी मजेदार बातचीत हुई. करण ने बताया कि करिश्मा ने उनकी दोस्ती को एक ऐसी दोस्ती कहा था, जिसमें कोई रोमांटिक एंगल नहीं है. लेकिन सलमान ने तुरंत मजाक करते हुए कहा, 'वो झूठ बोल रही है.'

इसके बाद सलमान ने करिश्मा के साथ अपने रिश्ते को 'सबसे लंबे समय तक चलने वाला अफेयर' बता दिया. यह सुनकर करिश्मा हैरान रह गईं और हंसते हुए बोलीं कि सलमान उन्हें लेकर लोगों को खूब कंटेंट दे रहे हैं.

सलमान यहीं नहीं रुके. उन्होंने मजाक में कहा कि करिश्मा उन्हें छोड़कर शादी करके चली गईं और वह दिल टूटने से दुखी हो गए थे. उनकी बातें सुनकर करण और करिश्मा दोनों हंसने लगे. साफ था कि सलमान अपनी पुरानी को-स्टार की टांग खींचने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते थे.

Advertisement

पहली मुलाकात में सलमान ने करिश्मा को दी थी चॉकलेट

करिश्मा ने सलमान के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा भी साझा किया. उन्होंने बताया कि 'मैंने प्यार किया' देखने के बाद वह सलमान की फैन बन गई थीं. जब पहली बार उनसे मिलीं, तो उन्हें देखकर इतनी एक्साइटेड हो गईं कि कुछ देर के लिए बोल ही नहीं पाईं.

करिश्मा के मुताबिक, सलमान ने उस मुलाकात में उनकी तारीफ की और कहा कि वह उनके काम को देख रहे हैं और अच्छा कर रही हैं. इसी दौरान सलमान ने उन्हें एक चॉकलेट भी दी थी. करिश्मा के लिए यह छोटा-सा इशारा खास बन गया और यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement