करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor, Actress) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं. उन्होंने 1991 में फिल्म प्रेम कैदी (Prem Qaidi) के साथ अपने अभिनय की शुरुआत की (Karisma Kapoor Debut).
करिश्मा कपूर का जन्म 25 जून 1974 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था (Karisma Kapoor Age). अभिनेता रणधीर कपूर और बबीता उनके माता-पिता हैं (Karisma Kapoor Parents). फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर (Kareena Kapoor) उनकी छोटी बहन हैं (Karisma Kapoor Sister). अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर (Raj Kapoor) उनके दादा थे, जबकि अभिनेता हरि शिवदासानी उनके नाना थे. अभिनेता पृथ्वीराज कपूर उनके परदादा थे. उनके चचेरे भाई में अभिनेता रणबीर कपूर, अरमान जैन, आधार जैन और निखिल नंदा शामिल हैं (Karisma Kapoor Family).
कपूर ने कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल और बाद में सोफिया कॉलेज में नामित हुई (Karisma Kapoor Education).
करिश्मा को उनके घर पर प्यार से "लोलो" कहा जाता है (Lolo).
करिश्मा कपूर के फिल्मों में, जिगर (1992), अनाड़ी (1993), राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995), साजन चले ससुराल (1996), जीत (1996), जुड़वा (1997), हीरो नंबर 1 (1997), बीवी नंबर 1 (1999), हसीना मान जाएगी (1999) और दुल्हन हम ले जाएंगे (2000), फ़िज़ा (2000) और ज़ुबैदा (2001) और राजा हिंदुस्तानी (1996), दिल तो पागल है (1997) शामिल है (Karisma Kapoor Movies), जिसके लिए उन्होंने फिल्मफेयर पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ सहायक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता. उन्हें अब तक, एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और चार फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है (Karisma Kapoor Awards).
करिश्मा ने 2002 में अभिषेक बच्चन से सगाई की, लेकिन कुछ महीनों के बाद सगाई को तोड़ दिया गया (Called off the Engagement with Abhishek Bachchan).
29 सितंबर 2003 को, उन्होंने सिक्स्ट इंडिया के सीईओ, उद्योगपति संजय कपूर से शादी की थी (Karisma Kapoor Marriage). इनकी एक बेटी समायरा है, जिसका जन्म 2005 में हुआ था और एक बेटा कियान, जिसका जन्म 2010 में हुआ था (Karisma Kapoor Children).
2014 में, करिश्मा और संजय ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दी और 2016 में दोनों का तलाक हो गया (Karisma Kapoor Divorce). 12 जून 2025 को संजय कपूर का 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है. संजय कपूर वर्तमान में प्रिया सचदेव के साथ शादीशुदा थे (Sanjay Kapoor Death).
51 साल की उम्र में भी करिश्मा कपूर का चेहरा हमेशा चमकता रहता है. लेकिन उनसे 10-स्टेप वाले स्किनकेयर रूटीन या महंगे सीरम से भरी शेल्फ की उम्मीद न करें. एक्ट्रेस एक बहुत ही आसान चीज पर भरोसा करती हैं- दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे देसी नुस्खे.
करिश्मा कपूर और आमिर खान की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' (1996) क्रिटिक्स और कमर्शियल, दोनों ही नजरिए से बहुत सफल रही थी. हालांकि फिल्म के किसिंग सीन पर काफी चर्चा हुई थी.
करिश्मा कपूर ने 'दिल तो पागल है' को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है. करिश्मा ने बताया कि उस दौर में कोई भी बड़ी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के सामने 'निशा' का रोल निभाने के लिए तैयार नहीं थी. हर कोई माधुरी के साथ स्क्रीन शेयर करने और उनके साथ डांस फेस-ऑफ करने से हिचक रहा था.
करिश्मा कपूर भले ही शादी के कुछ साल बाद पति संजय कपूर से तलाक लेकर अलग हो गई थीं. लेकिन उनके दिल में आज भी संजय बसते हैं. संजय कपूर की पहली डेथ एनिवर्सरी पर करिश्मा ने उन्हें नम आंखों से याद किया है.
पूर्व पति संजय कपूर की पहली पुण्यतिथि पर करिश्मा कपूर का भावुक संदेश चर्चा में है. सोशल मीडिया पर साझा की गई उनकी पोस्ट ने कई लोगों का ध्यान खींचा है. करिश्मा ने संजय को याद करते हुए एक संक्षिप्त लेकिन भावनात्मक संदेश लिखा. इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों से जुड़ी पुरानी यादें और उनका पारिवारिक सफर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है.
कपूर खानदान की दोनों बेटियां करिश्मा और करीना अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ अपने स्टाइल और फैशनसेंस के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में दोनों बहनों को एक साथ स्पॉट किया गया, जहां उनके लुक्स ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. उनके लुक्स की खूब चर्चा हो रही है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
बॉलीवुड डीवा करिश्मा कपूर की सीरीज ब्राउन जी5 पर स्ट्रीम हो चुकी है. इसमें एक्ट्रेस लेडी कॉप के रोल में हैं. जानते हैं क्राइम थ्रिलर शोज की कड़ी में नई आई करिश्मा की 'ब्राउन' कितनी अलग और वर्थ वॉच है.
आपके वीकेंड को एंटरटेनमेंट से भरने के लिए हम आ गए हैं. हम आपके लिए जी5 की कुछ शानदार फिल्में और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके वीकेंड को मजेदार बना देंगी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का सस्पेंस थ्रिलर में सीरीज 'ब्राउन' में उनका एक नया अंदाज देखने को मिलेगा. करिश्मा एक पुलिस ऑफिसर के रोल में फिर से छा जाने के लिए तैयार है. इस सीरीज का शानदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. रिपोर्ट में देखिए रिलीज हुए ट्रेलर में क्या कुछ है खास.
करिश्मा कपूर की नई डार्क नॉएर थ्रिलर सीरीज ब्राउन का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीजर रिलीज हो गया है. ग्लैमर छोड़कर एक कॉप के रोल में नजर आ रहीं करिश्मा का ये अवतार बहुत दमदार है. बिना किसी डायलॉग के इस टीजर ने सोशल मीडिया पर ऐसा धप्पा मारा है कि रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस और गहरा गया है.
करिश्मा कपूर और उनके पूर्व दिवंगत पति संजय कपूर के बीच की कानूनी लड़ाई एक बार फिर चर्चा में है. इस बार मामला बच्चों के भविष्य और संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा है, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट ने एक बेहद अहम फैसला सुनाया है.
संजय कपूर की मौत के बाद से उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर विवाद गरमाया हुआ है. अब इस मामले में बड़ा मोड़ आया है. हाई कोर्ट ने संजय कपूर के बैंक खाते फ्रीज़ करने का आदेश दिया है. कोर्ट का ये आदेश प्रिया कपूर के लिए बड़ा झटका साबितक हो सकता है. वहीं करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ी राहत देने वाला है.
करिश्मा कपूर अपने नए रियलिटी शो की शुरुआत करने से पहले पैप्स को पोज दे रही थीं. तभी उन्होंने अचानक उनसे कहा की कोई भी पीछे से ज्यादा जूम नहीं करेगा. उनका ये वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसपर लोगों के रिएक्शन्स भी सामने आ रहे हैं.
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर को गुजरे करीब एक साल का समय बीतने वाला है. ऐसे में उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने अपने पति की याद में एनिवर्सरी पोस्ट शेयर की है. आज ही के दिन प्रिया और संजय की शादी हुई थी.
इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन ने शो में अपने एक्सीडेंट का खौफनाक मंजर दोहराया. पिछले साल उनका भयानक एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनकी जान बाल-बाल बची थी.
इंडियन आइडल 16 में पुराने सिंगर्स का रीयूनियन होगा जिसमें सीजन 12 के विनर पवनदीप राजन भी गेस्ट के रूप में शामिल हैं. पवनदीप ने करिश्मा कपूर के लिए रोमांटिक गाना गाकर दर्शकों का दिल जीता.
90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है और न ही उनकी खूबसूरती में कमी आई है. जवान बेटी की मां करिश्मा आज भी काफी यंग लगती हैं और उनके लेटेस्ट फोटोशूट में उसकी झलक दिखाई भी दे रही है, जिसमें गहरे हरे रंग के सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
जॉर्डन की क्वीन रानिया भारत में NMACC इवेंट में महिलाओं की लीडरशिप का जश्न मनाने पहुंचीं. करिश्मा कपूर और ईशा अंबानी के साथ उनका स्टाइलिश और क्लासी लुक देखने लायक था.
बॉलीवुड की 'लोलो' यानी करिश्मा कपूर ने 51 साल की उम्र में अपने 'ब्रिजर्टन' प्रेरित प्रिंसेस लुक से फैंस को हैरान कर दिया है. दुबई में बुर्ज खलीफा के सामने पीच कलर के लेयर्ड गाउन में उनकी सुंदरता देखते ही बन रही है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.
संजय कपूर की मां रानी कपूर ने दिल्ली हाईकोर्ट में आरके फैमिली ट्रस्ट खत्म करने की याचिका दायर की थी. इस पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रस्ट पर यथास्थिति बनाए रखने का कोई अंतरिम आदेश नहीं दिया है. अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी.
अक्षय कुमार ने टीवी शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में करिश्मा कपूर के साथ मस्ती करते हुए उनके प्रॉपर्टी कलेक्शन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कपूर परिवार के पास बांद्रा की लगभग हर बिल्डिंग में फ्लैट है. वो सैंटाक्रूज और खार में भी फ्लैट खरीदना चाहते हैं.