scorecardresearch
 

छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी! जज्बे को किया सलाम, बोले- ये पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी

नई दिल्ली में 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन ने काफी ध्यान खींचा है. शबाना आजमी, सोनू सूद, प्रकाश राज और रितेश देशमुख समेत कई कलाकारों ने अपना समर्थन जाहिर किया है. इस बीच सलमान खान का पोस्ट भी सामने आ गया है.

Advertisement
X
सलमान खान ने किया छात्रों का सपोर्ट (Photo: X/@BeingSalmanKhan)
सलमान खान ने किया छात्रों का सपोर्ट (Photo: X/@BeingSalmanKhan)

NEET पेपर लीक के आरोपों और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ विरोध कर रहे छात्रों को अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का खुलकर समर्थन मिल रहा है. इस बीच बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 


बता दें कि बीते कई दिनों से लोग इस बात पर भी रिएक्शन दे रहे थे कि आखिर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान छात्रों पर हो रहे पुलिस के अत्याचार पर चुप क्यों है? अब आखिरकार एक्टर ने अपनी चुप्पी तोड़, लंबा-चौड़ा पोस्ट किया हैं.

सलमान खान ने क्या लिखा?
सलमान खान ने लिखा, 'यह एक बहुत ही शांतिपूर्ण आंदोलन था; बहुत दुख की बात है कि इसने हिंसक रूप ले लिया. जो छात्र और उनके परिवार घायल हुए, उनके प्रति मेरी पूरी संवेदना है. पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है. मुझे यह देखकर खुशी है कि हमारे देश के बच्चे बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने भी उनका साथ दिया है.'

'मैं उनके इस कदम की सच में सराहना करता हूं. उन्होंने लगन, ईमानदारी और कड़ी मेहनत करके अपना भविष्य बनाने और एक बेहतर, शिक्षित भारत के निर्माण के प्रति अपना उत्साह दिखाया है. यह आंदोलन या विरोध प्रदर्शन ही सही तरीका है, और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है. वे बहुत साहसी और बहादुर हैं. शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित यह पीढ़ी भारत का नाम रोशन करेगी.'

Advertisement

एक्टर ने आगे लिखा, 'यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा व्यवस्था के बीच का है; इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए. इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को ही मिलना चाहिए. मुझे यकीन है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाएगी. यह सभी के लिए फायदेमंद स्थिति है. एक सकारात्मक फैसले की उम्मीद और प्रार्थना है. जो लोग शिक्षित होना चाहते हैं, उन सभी पर ईश्वर की कृपा बनी रहे.

सलमान खान ने अंत में लिखा, 'शिक्षा ही अगला ट्रेंड और फैशन होना चाहिए और इसे हर साल और अधिक लोकप्रिय व आकर्षक बनना चाहिए, ताकि दूसरे देशों से लोग पढ़ने के लिए भारत आएँ और भारत एक एजुकेशन हब बन जाए.'
 

प्रोटेस्ट को  बॉलीवुड का खुला सपोर्ट
सलमान खान के अलाावा एंटरटेनमेंट की कई मशहूर हस्तियों ने CJP के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है. इन हस्तियों में जीनत अमान, अनुराग कश्यप, शबाना आजमी, रत्ना पाठक शाह, अभय देओल, ओमी वैद्य और अन्य शामिल हैं.

इस बीच, कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि जंतर-मंतर पर हजारों प्रदर्शनकारी जमा हुए हैं; पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने विरोध स्थल पर बढ़ती भीड़ की तस्वीरें भी शेयर कीं. ANI न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए, CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने दावा किया कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है, तो 'लाखों और लोग आएंगे.' वहीं, गृह मंत्रालय ने दिल्ली में CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को तुरंत तैनात करने का आदेश दिया. CRPF की ये कंपनियां पश्चिम बंगाल से बुलाई जा रही हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement