scorecardresearch
 

'ग्लिच था या गेम खेल रहे', पलभर में इंस्टा डिएक्टिवेट कर वापस लौटे सलमान खान, चकराए यूजर्स

Salman Khan का इंस्टाग्राम पेज ओपन करने पर “User Not Found” दिख रहा था, जिससे फैंस परेशान हो गए. लेकिन अब एक्टर का अकाउंट वापस से एक्टिव दिखा रहा है. बीते दिनों सलमान के सोशल मीडिया पर जो कुछ भी चल रहा है- फैंस उससे चकरा गए हैं.

Advertisement
X
सलमान खान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम (Photo: Instagram/@salmankhan)
सलमान खान ने डिलीट किया इंस्टाग्राम (Photo: Instagram/@salmankhan)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. सलमान का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक गायब हो गया. उनका ऑफिशियल अकाउंट ‘beingsalmankhan’ कुछ देर के लिए ओपन नहीं हो रहा था और उस पर “User not found” लिखा दिखाई दे रहा था. इसके बाद फैंस के बीच हलचल तेज हो गई. लेकिन महज कुछ मिनट के लिए सलमान इंस्टा गायब हुए थे. उनकी आईडी अब रिएक्टिवेट हो चुकी है. 

सलमान ने किया डिलीट किया था इंस्टा?

माना जा रहा था कि सलमान खान ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या फिर अस्थायी तौर पर डिएक्टिवेट कर दिया. हालांकि, अभी तक उनकी तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. फैंस के लिए राहत की बात ये थी कि सलमान के एक्स (Twitter) और फेसबुक अकाउंट अभी भी एक्टिव रहे. 

पर अब एक्टर का इंस्टाग्राम वापस एक्टिव दिखाई दे रहा है. महज कुछ मिनटों के भीतर ही एक्टर वापस इंस्टाग्राम पर लौट आए. अब ये सुपरस्टार की तरफ से खेला गया कोई गेम था, या सच में उनकी अकाउंट में कोई ग्लिच था- ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन फिलहाल सलमान खान की सोशल मीडिया पर वापसी से फैंस बेहद खुश हैं. 

हालांकि यूजर्स के मन में सवाल जरूर उठ रहे हैं कि सलमान आखिर क्या करना चाह रहे हैं. 

Advertisement

सलमान ने किए थे क्रिप्टिक पोस्ट

पिछले कुछ दिनों से सलमान खान लगातार सोशल मीडिया पर इमोशनल और क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर रहे थे. उनके पोस्ट्स को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे थे कि शायद एक्टर किसी बात को लेकर परेशान हैं. हाल ही में उन्होंने जिंदगी, भरोसे और रिश्तों को लेकर कुछ ऐसे मैसेज शेयर किए थे, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था.

हालांकि एक्टर ने सफाई देते हुए कहा था कि- अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा और शानदार परिवार और दोस्त हैं. और मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं, जब आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हमेशा मेरे साथ हैं. अगर ऐसा सोचूं तो मैं सबसे बड़ा नाशुक्रा इंसान होऊंगा. कभी-कभी लोगों के बीच रहकर थोड़ा थक जाता हूं, इसलिए बस थोड़ा 'मी टाइम' चाहिए होता है.

'इस बार तो बिना किसी फोटो के ही इसे ब्रेकिंग न्यूज बना दिया. मम्मी भी पूछ रही हैं- क्या हुआ बेटा? अरे यार, आराम से रहो… सब ठीक है.'

सलमान के अचानक इंस्टाग्राम से गायब होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई थी. कुछ लोगों इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया तो कुछ फैंस उनके लिए चिंता जाहिर की. 

Advertisement

फिलहाल हर किसी को इंतजार है कि आखिर सलमान खान इस पूरे मामले पर कब और क्या सफाई देते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement