scorecardresearch
 

करियर ने बिगाड़ी शादी, सोहेल खान ने बताई तलाक की वजह, एक्स-वाइफ संग रीयूनियन से हुए खुश

सोहेल खान और सीमा सजदेह, कुणाल खेमू के शो द अलायंस में साथ आए हैं. एक्स कपल होने के बावजूद वो एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश दिखे. इस दौरान सलमान के भाई ने अपनी एक्स संग अलग होने का कारण भी साझा किया.

Advertisement
X
एक्स वाइफ सीमा के लिए बोले सोहेल खान (Photo: Instagram @sohailkhanofficial)
एक्स वाइफ सीमा के लिए बोले सोहेल खान (Photo: Instagram @sohailkhanofficial)

सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान पिछले कुछ समय से प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'द अलायंस' का हिस्सा हैं. वहां उनके अंदाज और गेम को खूब पसंद किया जा रहा है. शो के अंदर हाल ही में एक नए कंटेस्टेंट की वाइल्ड-कार्ड एंट्री हुई. द अलायंस में सीमा सजदेह आई हैं, जो दरअसल सोहेल की एक्स वाइफ भी हैं. 

सीमा को देख खुश दिखे सोहेल

सोहेल खान और सीमा सजदेह शादी के 24 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए थे. लेकिन उन्होंने अभी तक एक-दूसरे का सपोर्ट नहीं छोड़ा. वो अपने दोनों बेटे निरवान और योहान की साथ मिलकर पेरेंटिंग करते हैं. तलाक के बावजूद उनके बीच अच्छी दोस्ती है, जो द अलायंस में भी दिखी जब सीमा ने शो पर एंट्री ली. 

सीमा सजदेह की एंट्री के बाद, सोहेल खान ने सबके सामने कहा कि उनकी शादी में जो भी तकलीफें आईं उसके जिम्मेदार वो हैं. सीमा उनके बच्चे की मां हैं. इसके बाद सीमा ने भी घर में सिर्फ सोहेल को अपना एकमात्र सपोर्टर बताया. आगे सलमान के भाई ने अपनी एक्स-वाइफ के लिए ग्रीन टी भी बनाई. 

क्यों टूटी थी सोहेल-सीमा की शादी?

ये पूरा मोमेंट देखकर शो के कंटेस्टेंट निखिल चिनप्पा ने सोहेल से पूछा कि एक औरत घर को बिगाड़ भी सकती है और बना भी सकती है. आपके घर में किसका हाथ था? तो इसपर एक्टर ने कहा- उस समय काम ठीक नहीं चल रहा था, इसलिए मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं था. मेरे बिहेवियर के कारण, मैंने उस शख्स को खो दिया जिससे मैं सचमुच प्यार करता था. 

Advertisement

'वो मेरे दो प्यारे बच्चों की मां हैं, इसलिए प्यार से भी बढ़कर मेरे मन में सीमा के लिए बहुत ज्यादा सम्मान है. ये शो मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा. हालांकि हम अलग हैं, लेकिन इस शो ने हमें फिर से एक-दूसरे से बात करने और अपने दिल की बात कहने का मौका दिया है. हमारे बीच एक दूरी थी, और इस शो ने उसे फिर से जोड़ने में मदद की.'

शो के दौरान सीमा सजदेह ने बताया कि इस शो पर उन्हें उनका छोटा बेटा योहान सपोर्ट कर रहा है. वहीं उनका बड़ा बेटा निरवान अपने पिता सोहेल को सपोर्ट कर रहा है. वो चाहते हैं कि उनके पिता ही शो जीतें. आगे सोहेल ने जैद दरबार से बातचीत में बताया कि सीमा और उनका मिलना हर हफ्ते में तीन बार होता है. चूंकि सोहेल के बच्चे उनके घर में रहते हैं, इसलिए सीमा उनके घर आया-जाया करती हैं. यहां तक कि उनके पास अपने एक्स-हसबैंड के घर की चाबी भी है. 

बता दें कि सोहेल खान और सीमा सजदेह की शादी 1998 में हुई थी. मगर उनकी शादी साल 2022 में टूट गई थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement