सीमा सजदेह (Seema Sajdeh) भारत की एक फैशन डिजाइनर और स्टाइलिस्ट हैं. उनका नाम खास तौर पर सेलिब्रिटी फैशन और लग्जरी डिजाइनिंग से जुड़ा रहा है. उन्होंने अपने करियर के दौरान कई बॉलीवुड कलाकारों और चर्चित हस्तियों के लिए डिजाइनिंग का काम किया है.
सीमा का जन्म दिल्ली में हुआ था. शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने फैशन की दुनिया में करियर बनाने का फैसला किया. समय के साथ उन्होंने अपना डिजाइन लेबल स्थापित किया और फैशन उद्योग में अपनी मजबूत पहचान बनाई. उनके डिजाइन आधुनिक और पारंपरिक भारतीय शैली का संतुलित मिश्रण माने जाते हैं.
सीमा सजदेह को देशभर में उस समय अधिक पहचान मिली जब उनका विवाह अभिनेता सोहेल खान से हुआ. दोनों ने वर्ष 1998 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं. लगभग दो दशक से अधिक समय तक साथ रहने के बाद वर्ष 2022 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया.
सीमा ने नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय रियलिटी सीरीज 'Fabulous Lives of Bollywood Wives' में भी हिस्सा लिया, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता में और इजाफा हुआ. इस शो के जरिए दर्शकों को उनके पेशेवर और निजी जीवन की झलक देखने को मिली.
सीमा सजदेह ने डेटिंग, उम्र और मां बनने को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि उन्हें यंग पुरुषों से अटेंशन मिलता है और अब वह मां का रोल नहीं निभाना चाहतीं.
'अलायंस' शो में सलमान खान ने सोहेल और सीमा के तलाक पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि भाई रिश्ता टूटने से बुरी तरह टूट गए थे और सीमा का 'टॉक्सिक शादी' वाला बयान भी उन्हें खटका. उन्होंने सोहेल और बाकी पार्टिसिपेंट्स को गले लगाया तथा वीडियो कॉल के जरिए परिवार से भी उनकी बात कराई.
रियलिटी शो द अलायंस में सोहेल खान ने कई बार अपनी पर्सनल लाइफ पर बात की है. तलाक का जिम्मेदार खुद को ही बताया. सलमान खान ने अपने भाई को सपोर्ट किया. बताया कि सोहेल ने ये शादी बचाने की पूरी कोशिश की थी.
शो अलायंस में सोहेल खान ने बताया था कि वो बेटे निर्वाण का नाम राम खान रखना चाहते थे. लेकिन सीमा के इमोशंस के सामने अपनी बात नहीं रख पाए. अब सीमा ने चुप्पी तोड़ी है.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का अलायंस शो में खास बॉन्ड देखने को मिला. दोनों एक दूसरे का ख्याल रखते नजर आए. दोनों की केमिस्ट्री देखकर कईयों के मन में ये सवाल आया कि आखिर दोनों अलग क्यों हो गए? अब सीमा ने फाइनली सोहेल संग तलाक की वजह बता दी है.
रियलिटी शो अलायंस से सीमा सजदेह एविक्ट हो चुकी हैं. उनका शो से जाना एक्स हसबैंड सोहेल खान को खला है. सीमा के जाने पर उन्हें इमोशनल होेते हुए देखा गया.
सोहेल खान और सीमा सजहेद तलाक के बाद भी एक दूसरे संग खूबसूरत बॉन्ड शेयर करते हैं. अब सोहेल ने अलायंस शो में सीमा के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार किया है, जिसे जानकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का भले ही तलाक हो चुका है, लेकिन दोनों आज भी काफी क्लोज हैं. अब अलायंस शो में सोहेल ने सीमा संग अपनी लव स्टोरी पर बात की. उन्होंने ये भी बताया कि उनकी शादी एक हफ्ते में हो गई थी.
सीमा सजदेह और सोहेल खान अलग हो चुके हैं. शादी के 24 साल बाद दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें जुदा कर लीं. लेकिन तलाक का दोनों बेटों पर भी बुरा असर पड़ा था. अब सीमा ने बेटों के रिएक्शन के बारे में बात की है.
रियलिटी शो द अलायंस में सोहेल खान को इमोशनल होता देखा गया. शो में उनके साथ एक्स वाइफ सीमा सजदेह भी दिख रही हैं. दोनों की बॉन्डिंग लोगों को पसंद आ रही है.
सोहेल खान और सीमा सजदेह का तलाक हो चुका है. लेकिन उनके रिश्ते खराब नहीं हैं. रियलिटी शो द अलायंस में वे नजर आ रहे हैं. अली गोनी संग बातचीत में सोहेल ने बताया कि वो अपने बड़े बेटे का नाम राम रखना चाहते थे.
अलायंस में रीवा किशन नजर आ रही हैं. उनका गेम टीम हंटर्स से बाहर निकलने के बाद सबको दिखने लगा है. मिनी माथुर और सीमा सजदेह ने रीवा पर तंज कसा है.
प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'अलायंस' में सोहेल खान के पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने की चर्चा है. साथ ही, उनकी पूर्व पत्नी सीमा सजदेह के भी शो का हिस्सा बनने की अटकलें तेज हैं. शो का फॉर्मेट पार्टिसिपेंट्स के बीच रणनीति, तालमेल और प्रतिस्पर्धा पर आधारित है, जिसके कारण नए पार्टिसिपेंट्स की एंट्री को लेकर उत्सुकता बनी हुई है.
सोहेल खान और सीमा सजदेह, कुणाल खेमू के शो द अलायंस में साथ आए हैं. एक्स कपल होने के बावजूद वो एक-दूसरे से मिलकर बेहद खुश दिखे. इस दौरान सलमान के भाई ने अपनी एक्स संग अलग होने का कारण भी साझा किया.
सोहेल खान और उनकी एक्स वाइफ सीमा सजदेह पहली बार रियलिटी शो एलायंस में साथ नजर आए हैं. शो के नए प्रोमो में दोनों के बीच भावुक बातचीत देखी गई, जिसमें सोहेल ने अपने रिश्ते और जिम्मेदारियों पर खुलकर बात की.
सोहेल खान के बाद अब उनकी एक्स पत्नी सीमा सजदेह भी अलायंस शो में शामिल होने वाली हैं. सीमा ने बताया कि शो में जाने को लेकर उनके बड़े बेटे ने उनके सामने एक शर्त रखी है, जबकि छोटा बेटा काफी एक्साइटेड है.
सोहेल खान प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में पहले वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होने वाले हैं. अफवाहें ये भी है कि इसमे सीमा सचदेह भी इस शो का हिस्सा हैं.