एक्टर रणबीर कपूर हमेशा से अपने दिवंगत पिता और एक्टर ऋषि कपूर के साथ अपने उलझे रिश्ते के बारे में खुलकर बात करते आए हैं. बाप-बेटे की जोड़ी के बीच एक ऐसा दौर भी आया था, जब दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे. अब हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर-राइटर विवेक वासवानी ने रणबीर और ऋषि के पर्सनल रिश्ते के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि दिवंगत एक्टर अक्सर अपने बेटे से नाराज रहते थे.
ऋषि कपूर बेटे से रहते थे इरिटेट
विक्की लालवानी के साथ बातचीत के दौरान विवेक वासवानी ने ऋषि कपूर के 'मूडी' स्वभाव के बारे में बताया. उन्होंने कहा, 'वे ऐसे ही पैदा हुए थे, वे मूडी थे. एक बार जब आप यह स्वीकार कर लेते हैं कि वे मूडी हैं, तो उनके साथ बहुत अच्छे से निभ सकती है. लेकिन अच्छे लोगों के साथ वे बहुत अच्छे थे. मेरे साथ तो वे शानदार थे. वे ज्यादातर लोगों के बहुत पसंद करते थे. वे विनोद खन्ना के बहुत प्यार करते थे.'
उन्होंने आगे कहा, 'वे रणबीर से लगातार नाराज रहते थे. उन्हें लगता था कि चूंकि वह उनका बेटा है, इसलिए उन्हें उससे नाराज होना चाहिए. कभी गुस्सा नहीं, सिर्फ नाराजगी, बहुत चिढ़. वे हर किसी के साथ ऐसे ही थे.'
जब विवेक से पूछा गया कि क्या रणबीर कपूर को कभी पिता ऋषि के बोलने के तरीके से बुरा लगता था, तो उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं, नहीं. वह तो जन्म से ही इस बात के आदी था. वह हंसता था. वह कहता था, 'देखो, अब फिर से मुझे डांटने वाले हैं. बस मुझे यहीं खड़ा रहने दो'.'
रणबीर कपूर का बदल नजरिया
इससे पहले एक यूट्यूब चैनल पर रणबीर कपूर ने खुलकर बताया था कि फादरहुड को लेकर उनका अपना नजरिया पिता ऋषि कपूर के पेरेंटिंग स्टाइल से कितना अलग है. उन्होंने कहा था, 'मेरे पिता का मुझसे रिश्ता थोड़ा दूरी वाला था. वो दोस्ती जैसा नहीं था, क्योंकि उस जमाने में ऐसा ही होता था. बीच में एक शीशे की दीवार थी. लेकिन अब अपनी बेटी के साथ मैं अलग तरीके से व्यवहार करना चाहता हूं. मैं उस शीशे की दीवार को तोड़ना चाहता हूं. मैं उसका दोस्त बनना चाहता हूं, उसे पंख देना चाहता हूं ताकि वह जिस दिशा में चाहे उड़ सके.'
ऋषि कपूर का निधन 30 अप्रैल 2020 को मुंबई में ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई के बाद हुआ था. ये वक्त उनके परिवार के लिए बेहद मुश्किल था. प्रोजेक्ट्स की बात करें तों रणबीर कपूर को डायरेक्टर नितेश तिवारी की पौराणिक महाकाव्य फिल्म 'रामायण' में देखा जाने वाले है. इसमें रणबीर, भगवान राम का रोल निभा रहे हैं. पिक्चर से उनका पहला लुक 2 अप्रैल को रिलीज हुआ और धड़ल्ले से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. ये पिक्चर दिवाली 2026 को रिलीज होगी.