scorecardresearch
 

Ramayana Trailer: ब्रह्म मुहुर्त में जारी होगा 'रामायण' का ट्रेलर, 4 बजकर 15 मिनट का वक्त तय, 'स्पाइडर मैन' से जुड़ा कनेक्शन

रामायण फिल्म का ट्रेलर अब ठीक दो दिनों के बाद पूरी दुनिया देखने वाली है. प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अनाउंस किया है कि स्पाइडरमैन 4 की रिलीज के साथ उनकी फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को इंडियन समय अनुसार सुबह 4.15 बजे रिलीज हो जाएगा.

Advertisement
X
 आ रहा रामायण का ट्रेलर (Photo: IMDb)
आ रहा रामायण का ट्रेलर (Photo: IMDb)

रामायण फैंस के लिए इंतजार की घड़ी अब समाप्त होती है. पिछले हफ्ते कॉमिक-कॉन 2026 में टालने के बाद, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने अपनी फिल्म का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिलीज करने की डेट अनाउंस कर दी है. रणबीर कपूर और यश की रामायण फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई यानी आज से दो दिन बाद रिलीज हो रहा है. उन्होंने खुद एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है. 

ब्रह्म मुहुर्त में रिलीज होगा ट्रेलर

रामायण फिल्म का ट्रेलर 30 जुलाई को इंडियन समय अनुसार सुबह 4.15 बजे दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा. ये समय हर देश को ध्यान में रखकर लिया गया है. आमतौर पर इंडिया में इसे ब्रह्म मुहुर्त कहा जाता है. यानी भगवान राम की झलक आप सभी ब्रह्म मुहुर्त में देश सकेंगे.

फिल्म का ट्रेलर सोनी पिक्चर्स की स्पाइडरमैन ब्रैंड न्यू डे से भी अटैच किया जाएगा, जो रामायण को दुनियाभर में डिस्ट्रीब्यूट भी करने वाली है. जहां स्पाइडरमैन की नई फिल्म IMAX पर नहीं रिलीज होगी, वहीं रामायण पूरी दुनिया में IMAX पर भी देखी जा सकेगी. 

क्यों टाला था ट्रेलर?

रामायण फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज इसलिए नहीं किया गया था, क्योंकि उसी दिन नमित मल्होत्रा ने सोनी पिक्चर्स के साथ अपनी पार्टनरशिप अनाउंस की थी. इसके अलावा देशभर में चल रहे स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से भी ट्रेलर टाला गया था. मेकर्स ने छात्रों के लिए अपना सपोर्ट दिखाया था. 

Advertisement

मगर अब फिल्म का ट्रेलर फाइनली पूरी दुनिया देखने वाली है. हालांकि दिक्कत यही है कि कई लोग इसे सोशल मीडिया पर टुकड़ों में देख चुके हैं. कॉमिक-कॉन 2026 में किसी ने फिल्म का ट्रेलर लीक किया था, जिसमें हमने यश, रणबीर, साई पल्लवी, रकुल प्रीत सिंह जैसे सितारों के लुक देख लिए थे. 

कॉमिक कॉन में मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

वैसे फिल्म के ट्रेलर को कॉमिक-कॉन में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. कई लोगों को इसके विजुअल्स शानदार लगे थे. दिल्ली में भी इसका जो ट्रेलर लॉन्च हुआ था, वहां भी काफी तारीफ हुई थी. कई लोगों को फिल्म में रावण बने यश बेहद पसंद आए थे. ट्रेलर में पहली बार उनका लुक रिवील किया गया है. अब देखना है कि इंडिया में लोग इसे कितना पसंद करेंगे, क्योंकि पिछले राम टीजर को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. 

फिल्म रामायण वैसे नितेश तिवारी ने डायरेक्ट की है, जिसका बजट दोनों पार्ट्स मिलाकर 4000 करोड़ रुपये बताया गया है. पहला पार्ट इसी साल दिवाली पर रिलीज होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement