नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण का ट्रेलर इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. कुछ महीनों पहले जब इसका टीजर सामने आया था, कई पहलुओं पर उसे ट्रोल किया गया. रामायण के टीजर को आर्टिफिशियल बताया गया. खासतौर पर राक्षसों को मेकर्स ने तब काफी ड्रामैटिक दिखाया था. वो AI जनरेटेड लगा. लेकिन हैवी बैकलेस से मेकर्स ने सबक लिया और विजुअल्स पर काम किया.
ट्रेलर में हुए बदलाव?
टीजर की ट्रोलिंग से सबक लेते हुए ट्रेलर को रिप्रेजेंट किया गया है. वीएफएक्स पर वर्क किया गया है. हैवी एनिमेशन के इस्तेमाल से मेकर्स बचे हैं. ट्रेलर में राक्षसों के लुक में बदलाव साफ नजर आता है. अगर टीजर का राक्षस देखें तो वो कार्टूनिश और पूरी तरह से एनिमेटेड और नकली लगा. इसके उलट ट्रेलर में दिखा वही राक्षस कम ड्रामैटिक नजर आया. मोनस्टर के डिजाइन को मेकर्स ने हैवी बैशिंग के बाद बदला है. साथ ही सीन में यैलो कलर ग्रेडिंग को टोन टाउन किया है, ताकि सीन नैचुरल दिखे.
इंटरनेट पर राक्षस का पहले और बाद वाला लुक वायरल हो रहा है. दोनों के कोलाज को दिखाकर मेकर्स की तरफ से किए गए करेक्शन को दिखाया गया है. रामायण का इस राक्षस का शरीर विशालकाय है. रियल टच देने के लिए इसे इंसानी रूप में दिखाया गया है. माथे पर चंदन और तिलक लगाया है. फिल्म का ट्रेलर देखकर फैंस का कहना है कि क्रिएचर वर्क, कॉस्ट्यूम डिटेलिंग और म्यूजिक शानदार है. लेकिन कुछ शॉर्ट्स पर अभी भी काम किए जाने की उम्मीद है. ताकि इन्हें नैचुरल टोन दिया जा सके.