scorecardresearch
 

रामायण ट्रेलर लॉन्च: रावण के बाद हनुमान की एंट्री, पहली बार रामायण के मंच पर पहुंचें

'रामायण: पार्ट 1' का भव्य लॉन्च इवेंट 18 जुलाई, 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मचअवेटेड फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का काउंटडाउन आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है.

Advertisement
X
रामायण का ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Photo: ITG)
रामायण का ट्रेलर लॉन्च इवेंट (Photo: ITG)

देश की राजधानी दिल्ली इस समय साल की सबसे मचअवेटेड और भव्य फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' के ग्रैंड लॉन्च इवेंट के लिए पूरी तरह सज-धजकर तैयार है. डायरेक्टर नितेश तिवारी की इस मचअवेटेड फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी समय से जबरदस्त उत्सुकता और चर्चा बनी हुई है. फिल्म का पहला ऑफिशियल ट्रेलर दिखाया गया. हालांकि मेकर्स ने इस दौरान बताया कि 24 जुलाई को दुनियाभर में इसे रिलीज किया जाएगा.

कैसा है रामायण का ट्रेलर?
ट्रेलर रावण से शुरू होता है. यश की एंट्री, रावण के युद्ध के सीन, रणबीर के राम की एंट्री और सीता बनीं साई पल्लवी का इंट्रो शानदार और अद्भुत है. ट्रेलर में विजुअल्स की क्वालिटी बेहतरीन है. टीजर से काफी बेहतर. जटायु का सीन ट्रेलर में रोंगटे खड़े करने वाला है. कैकई के रोल में लारा, शूर्पणखा के रोल में रकुल भी पूरी तरह सूट कर रही हैं. और रवि दुबे, क्रोध में रहने वाले लक्ष्मण के रोल में सिर्फ आंखों और एक्सप्रेशंस से ही कमाल लग रहे हैं. साई की हिंदी एक्सेंट की चिंता भी ट्रेलर देखकर दूर हो जाएगी.

रामायण के रावण ने क्या कहा?
रामायण के रावण यानी यश भी इस इवेंट में पहुंचे. उन्होंने कहा, 'इस मुकाम तक आने के लिए सैयारा क्रेडिट नमित मल्होत्रा को. इन्होंने मुझे जो मौका दिया उसके लिए धन्यवाद, हिंदी सीखने का मौका मिला. ये भारत का सपना है. हर कलाकार, हर व्यक्ति एक ही उद्देश्य से 'रामायण' के साथ जुड़ा है― हमें संसार को. प्रभु श्रीराम की कहानी बतानी है.'

'किरदार की बारीकियां बताने के लिए, सिखाने के लिए नितेश सर का शुक्रिया. रणबीर, ये फ़िल्म देखने के बाद पूरी दुनिया को पता चल जाएगा कि आपने कितनी मेहनत की है. साई को परफॉर्म करते देखना मैजिकल था.  रवि दुबे इस फ़िल्म का बहुत बड़ा सरप्राइज हैं, उन्हें देखकर सब उनके फैन हो जाएंगे. '

सनी देओल की धांसू एंट्री
सनी देओल ने रामायण में हनुमान जी का किरदार निभाया है. उन्होंने इस इवेंट पर कहा, 'सच बताऊं तो इस फिल्म में अभी मेरा थोड़ा सा ही काम है. रामायण हिंदुस्तानियों के लिए सबसे बड़ी चीज है. वाहेगुरु का शुक्रिया कि मुझे हनुमान जी का रोल मिला. पूरी कोशिश करूंगा कि इस किरदार में न्याय कर पाऊं. मगर मज़ा बहुत आएगा क्योंकि वो नटखट हैं, शैतान हैं, ताकतवर भी हैं और राम भक्त हैं. मुझे यकीन है कि हर हिंदुस्तानी रामायण देखने जरूर जाएगा.'

कास्टिंग पर बोले डायरेक्टर
रामायण फिल्म के डायरेक्टर नितेश तिवारी ने कहा, 'मेरा ये बहुत स्ट्रॉन्ग ओपिनियन है कि कलाकार की आंखें सच बोलती हैं- हमेशा से लगा कि रणबीर की आंखों में राम दिखाई दिए, और साई की आंखों में मां सीता.  मुझे रणबीर नहीं दिखते, श्रीराम दिखते हैं. मुझे साई नहीं दिखतीं, मां सीता दिखती हैं.'

Advertisement

रवि दुबे को लेकर डायरेक्टर ने कहा, 'रवि को जिस दिन से लक्ष्मण के रोल में कास्ट किया गया वो रणबीर को अपने बड़े भाई और साई को भाभी की तरह ही देखते नजर आए. मैं उनका कमिटमेंट देखकर हैरान था, ऐसा कमिटेड मैंने किसी को नहीं देखा.' 

इस दौरान एक्टर रवि ने कहा, 'मेरे माता-पिता के कर्म हैं, मेरे पूर्वजों का आशीर्वाद है कि मुझे लक्ष्मण का रोल करने को मिला. ये मुझपर हुई प्रभु कृपा है.'

साई पल्लवी ने क्या कहा? 
साई पल्लवी ने  कहा, 'मुझे हिंदी उतनी नहीं आती, अगर कोई गलती हो तो मुझे माफ करना. भगवानों के किरदार करना आसान नहीं होता. मैंने किरदार नहीं चुना, ये तो मुझपर कोई कृपा थी. मैं मेडिटेशन करती थी कि हे मां सीता मेरे जरिए आप इस किरदार में उतर आइए. और मुझे लगा कि उनकी मुझपर कृपा रही.'

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने क्या कहा?
रामायण फिल्म के डायरेक्टर ने इवेंट में कहा, 'भगवान राम ने इस फिल्म के लिए मुझे चुना, मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं. ये जर्नी काफी अच्छी रही, मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला. रामायण में जो रिश्ता और इमोशन छुपा है, वो ही रामायण को बनाते हैं. हमने फिल्म बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.' 

डायरेक्टर ने आगे कहा, महर्षि वाल्मीकि ने रामायण का वर्णन करते हुए इसे 'इतिहास' कहा है. उन्होंने कहा 'पूर्ववृत्तं कथायुक्तम्' यानी जो प्राचीन काल में हुआ, उसे मैंने कथा में कहा है. आप भी अपने विवेक के अनुसार उसे सुनकर समझें. हम कहानी के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं. रामायण के बारे में सभी को पता है. लेकिन ये नया एक्सपीरियंस होगा. हमने इसे टेक्निकली बनाया है. कहानी तो सभी को पता है लेकिन हमने इसे विज़ुअलाइज किया है. '

रामायण इवेंट में क्या बोले नमित मल्होत्रा
फिल्म रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने फिल्म के एक्सपीरियंस को लेकर कहा, 'मेरा हमेशा मानना था कि ऐसा क्या है, जो हम नहीं कर सकते बाकी हॉलीवुड वाले करते हैं. तो मैंने ये सोचकर अपनी कंपनी खड़ी की. उसके बाद वहां से काहानी शुरू हुई. मेरा शुरू से मानना था कि हमारी इंडस्ट्री, हॉलीवुड से बहुत पीछे हैं. मैंने वहां काम किया, और करीब 8 से ज्यादा ऑस्कर हमारी कंपनी ने जीते. मैं वहां सोचता था कि अब ऐसा क्या किया जाए कि जिससे भारत का नाम हो. तो फिर रामायण के अलावा कोई और सबजेक्ट का ध्यान मेरे दिमाग में नहीं आया. तो वहां से ये सफर शुरू हुआ.'

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आगे कहा, 'हमसे कोई भूल हो तो मुझे माफ करना. हमने पूरी कोशिश की है. रामायण और हिंदुस्तान के लिए मैं कुछ भी करने को तैयार हूं. हम हार नहीं मानेंगे.'

रामायण इवेंट में क्या बोले टीवी के राम?
टीवी के राम अरुण गोविल भी रामायण के इवेंट में पहुंचे. यहां उन्होंने रामानंद सागर की रामायण पर बात की. उन्होंने कहा, 'मुझे रामानंद सागर ने उस शो के लिए रिजेक्ट कर दिया था, लेकिन मैं जिद्द पर अड़ा था कि मुझे राम का रोल करना है. लेकिन वो भरत का रोल मुझे दे रहे थे. कुछ महीने बाद मुझे उनका फोन आया और कहा- हमारा सिलेक्शन यह तय कर चुका है कि तुम्हारे जैसा 'राम' नहीं मिल सकता. तो राम खुद चुनते हैं कि कौन राम बनेगा.'


बता दें कि फिल्म में अरुण गोविल, राजा दशरथ के रोल में नजर आएंगे. इस बारे में बात करते हुए अरुण गोविल ने कहा, 'दशरथ का रोल करते समय बार-बार ये तो याद आता था कि मेरे सामने जो किरदार है (राम का), उसमें मैं कैसे रियेक्ट करता था. मैं जब भी सेट पर होता था, राम (रणबीर) मेरे सामने हों या नहीं, मैं वहां जरूर होता था.'

रामायण फिल्म में सीता और राम का रोल करने वाला रणबीर कपूर और साई पल्लवी कुछ इस तरह पहुंचे.

Advertisement

फैंस में ंएक्साइटमेंट

रामायण ट्रेलर लॉन्च को लेकर उत्साह चरम पर है, क्योंकि इस बड़े इवेंट से पहले फ़ैन्स ने सोशल मीडिया पर काउंटडाउन शुरू कर दिया है. इस बड़े लॉन्च में बस कुछ ही मिनट बचे हैं और फैंस ऑनलाइन अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं.

कई खास मेहमान हुए शामिल
इस मेगा इवेंट को बेहद खास और सांस्कृतिक रूप से भव्य बनाने के लिए कई बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. इस ग्रैंड लॉन्च में योग गुरु बाबा रामदेव भी पहुंचे हैं. सितार वादक ऋषभ रिखीराज शर्मा ने भी लाइव परफॉर्म किया. फिल्म मेकर करण जौहर भी इस इवेंट में पहुंचे हैं.

यहां देखिए लाइव इवेंट
 



CBFC ने पास किए ट्रेलर के 2 वर्जन
ट्रेलर लॉन्च से ठीक पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से भी फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) की आधिकारिक वेबसाइट पर नितेश तिवारी की 'रामायण' के ट्रेलर के दो अलग-अलग सर्टिफाइड वर्जन लिस्ट किए गए हैं.  इससे यह साफ संकेत मिलता है कि सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर के दो अलग-अलग कट्स को अपनी मंजूरी दे दी है. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रेलर के एक वर्जन का रनटाइम जहां 4 मिनट 15 सेकंड है, वहीं इसका दूसरा वर्जन करीब 4 मिनट का है. मेकर्स इनमें से कौन सा वर्जन आज रिलीज करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement