scorecardresearch
 

स्ट्रे-डॉग्स के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त, मदद के लिए आगे आए मीका सिंह, दान में देंगे अपनी 10 एकड़ जमीन

पंजाब सरकार के स्ट्रे-डॉग्स के खिलाफ लिए फैसले के बाद कई सेलेब्स के रिएक्शन्स देखने मिले. रवीना टंडन ने सरकार से इंसानियत बरतने के लिए कहा था. अब मीका सिंह ने स्ट्रे-डॉग्स के हित में अपनी जमीन का कुछ हिस्सा दान देने की बात रखी है.

Advertisement
X
मीका सिंह ने दिखाई इंसानियत (Photo: ITGD)
मीका सिंह ने दिखाई इंसानियत (Photo: ITGD)

देशभर में फिलहाल पंजाब सरकार के एक फैसले की बड़ी चर्चा हो रही है. सीएम भगवंत मान ने स्ट्रे-डॉग्स यानी आवारा कुत्तों के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने ऐलान किया है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों से सभी आवारा कुत्तों को हटाया जाएगा. इस बात से कई लोग खफा हैं. बॉलीवुड सेलेब्स भी पंजाब सरकार के फैसले पर अपना रिएक्शन दे रही है. 

रवीना टंडन ने इंस्टाग्राम पर लिखकर पंजाब सीएम से अपील की थी कि वो स्ट्रे-डॉग्स के लिए थोड़ी इंसानियत बरतें. अब रवीना के बाद मीका सिंह ने आवारा कुत्तों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है. उन्होंने अपने हिस्से की जमीन में से 10 एकड़ स्ट्रे-डॉग्स के लिए दान में देने का ऐलान किया है. 

मीका ने दिखाया बड़ा दिल

मीका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए बताया कि वो अपनी जमीन का कुछ हिस्सा आवारा कुत्तों को देंगे, ताकि वहां उनके लिए एक शेल्टर होम बन सके. लेकिन उसे चलाने के लिए उन्हें सरकार और लोगों की मदद चाहिए होगी. मीका ने आवारा कुत्तों के लिए भी काफी कुछ लिखा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mika Singh (@mikasingh)

सिंगर का कहना है- कोई भी जानवर मारपीट, जहर, यातना या मारने के लायक नहीं है, चाहे वो "कंट्रोल" के नाम पर ही क्यों ना हो. असली इंसानियत इस बात से नहीं मापी जाती कि हम ताकतवर लोगों के साथ कैसा व्यवहार करते हैं. असली इंसानियत तो इस बात से मापी जाती है कि हम बेबस और आवाजहीन प्राणियों के साथ कैसा सलूक करते हैं. मैं अपनी 10 एकड़ जमीन आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर बनाने के लिए देने को तैयार हूं. वहां उन्हें सुरक्षित जगह, खाना और इलाज मिल सके. लेकिन इस काम को बड़े स्तर पर करने के लिए मुझे सरकार और माननीय सुप्रीम कोर्ट से मदद की जरूरत है. प्लीज मुझे लोगों और सही प्रबंधन के साथ सहयोग दें.

Advertisement

मीका ने आवारा कुत्तों के लिए कहा, 'वे बोल नहीं सकते. वे खुद की रक्षा नहीं कर सकते. वे सिर्फ वफादारी, प्यार, भूख, डर... और बचने की कोशिश जानते हैं. आइए हम क्रूरता की जगह दया चुनें. हिंसा की जगह सुरक्षा चुनें.क्योंकि हर जान की कीमत है.'

मीका के इस कदम से कई लोग खुश हुए हैं. वो लिख रहे हैं कि सिंगर से इस फैसले ने उनका दिल जीत लिया है. अब देखना है कि मीका के बाद बॉलीवुड से और कौन-कौन स्ट्रे-डॉग्स के लिए आगे आएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement