scorecardresearch
 

'डीप कट ब्लाउज पहन मचाई सनसनी', 20 साल पहले कान्स में लूटी महफिल, बोल्डनेस से उड़ाया था गर्दा

बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने 20 साल पहले कान्स रेड कार्पेट पर अपनी बोल्डनेस से जलवे बिखेरे थे. एक्ट्रेस ने अब पुराने दिनों को याद किया है.

Advertisement
X
मल्लिका शेरावत ने कान्स लुक की यादें दोहराईं (Photo: Instagram @mallikasherawat)
मल्लिका शेरावत ने कान्स लुक की यादें दोहराईं (Photo: Instagram @mallikasherawat)

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड हसीनाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं. आलिया भट्ट से लेकर उर्वशी रौतेला के कान्स रेड कार्पेट लुक्स वायरल हैं. इसी बीच बॉलीवुड की बोल्ड एंड बिंदास गर्ल मल्लिका शेरावत ने भी अपने कान्स डेब्यू की यादें फैंस संग शेयर की हैं. 

मल्लिका शेरावत का बोल्ड लुक

मल्लिका शेरावत ने लगभग 20 साल पहले कान्स रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था, तब उन्होंने अपनी बोल्डनेस से हलचल मचा दी थी. उनके बोल्ड लुक पर काफी हंगामा हुआ था. एक्ट्रेस सुपरस्टार जैकी चैन के साथ नजर आई थीं. मल्लिका ने रेड कार्पेट पर डीप लो कट ब्लाउज और घाघरे में जब रेड कार्पेट पर कदम रखा था, तो हर किसी की नजरें उन्हीं पर टिकी रह गई थीं. हालांकि, मल्लिका ने कहा कि उस दौर में जिस चीज को हद पार माना जाता था, वो सब आज बिल्कुल नॉर्मल हो चुका है. 

पुराने दिनों को याद करते हुए मल्लिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कान्स रेड कार्पेट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 20 साल पहले जैकी चैन के साथ कान्स फिल्म फेस्टिवल में मेरा पहला मौका था. मैंने घाघरे के साथ एक खतरनाक डीप-नेक (लो-कट) ब्लाउज पहना था और उसने तो जैसे तहलका मचा दिया था. 

Advertisement

 

'उसपर हेडलाइंस बन गईं, यहां तक कि मुझे आइकॉनिक 'टाइम' मैगजीन में जगह मिली, जहां मेरा कंपेरिजन सुपरस्टार Brigitte Bardot से किया गया था. एक छोटे शहर की लड़की के लिए… यह सब किसी सपने जैसा था. तब लोगों ने इसे हद पार होना कहा था और आज देखिए… यह बिल्कुल नॉर्मल है.'

बता दें कि मल्लिका ने 2005 में आई फिल्म 'द मिथ' में जैकी चैन संग काम किया था. इस ड्रामा फिल्म में उन्होंने सामंथा नाम की एक भारतीय गांव की लड़की का किरदार निभाया था. उनकी दमदार एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement