सारा अली खान, अभिनेत्री
सारा अली खान (Sara Ali Khan) एक भारतीय अभिनेत्री हैं. इनका जन्म 12 अगस्त 1995 को मुंबई में (Date of Birth) हुआ था. सारा फिल्म अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) औ अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) की बेटी हैं. उनके दादा मंसूर अली खान पटौदी (Mansoor Ali Khan Pataudi) और दादी शर्मिला टैगोर पटौदी (Sharmila Tagor Pataudi) हैं. सारा का एक छोटा भाई, इब्राहिम (Ibrahim) है और दो सौतेले भाई तैमूर (Taimur) (जन्म 2016) और जेह (Jeh) (जन्म 2021) हैं.
सारा अली खान, कोलंबिया विश्वविद्यालय (Columbia University) से राजनीति विज्ञान में स्नातक है. 2018 में फिल्म केदारनाथ (Kedarnath) से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत (Sara Debut) की. दूसरी फिल्म सिम्बा (Simba) में भी प्रमुख भूमिका निभाते हुए अपने आपको स्थापित किया. दोनों फिल्में व्यावसायिक रूप से सफल रहीं और उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार (Female Debut Filmfare Award) मिला. सारा अली खान ने फिल्म लव आज कल (Love Aaj Kal) और कुली नम्बर वन (Coolie No.1) में भी प्रमुख भूमिका निभाई है जिसे उनके फैन्स ने काफी पसंद किया था.
इनका ऑफिशियल ट्विटर हैंडल @SaraAliKhan नाम से है और इंस्टाग्राम पर saraalikhan95 नाम से एक्टिव हैं.
कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर जाने पर जारी फतवे की आलोचना की है. उन्होंने कहा कि धर्मपरायण होना अलग बात है और कट्टरपंथी होना अलग. किसी को भी अपनी आस्था रखने से नहीं रोकना चाहिए. हरीश रावत ने कहा कि हिंदुओं और मुसलमानों दोनों में कट्टरपंथी लोग हैं, जो केवल चर्चा में आने के लिए समाज को नुकसान पहुंचाते हैं.
पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान ने तीन साल की डेटिंग के बाद आपसी सहमति से ब्रेकअप कर लिया है. ब्रेकअप का फैसला इब्राहिम ने लिया है, हालांकि दोनों ने इसे सार्वजनिक रूप से कंफर्म नहीं किया है.
एक्ट्रेस सारा अली खान के खिलाफ एक फतवा जारी किया गया है. बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि इस्लाम और शरीयत के अनुसार, किसी मुसलमान का मंदिर में पूजा करना गैर-कानूनी और वर्जित है. उन्होंने कहा कि उन्हें अल्लाह से माफी मांगनी चाहिए.
अभिनेत्री सारा अली खान के केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने पर नया विवाद खड़ा हो गया है. उत्तर प्रदेश के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने उनके पूजा करने की आलोचना करते हुए इसे इस्लाम में नाजायज बताया और तौबा करने को कहा. सारा पिछले चार साल से लगातार केदारनाथ जा रही हैं. इस बीच मंदिर समिति ने पुष्टि की है कि उनके दौरे से पहले उनकी टीम ने जरूरी शपथ पत्र जमा किया था.
Udta Teer X Review: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ 23 अक्टूबर को रिलीज हो गई है. सोशल मीडिया पर किसी ने इसे मजेदार फैमिली एंटरटेनर बताया, तो किसी ने 2.5 स्टार देकर वन-टाइम वॉच कहा. जानें दर्शकों को कैसी लगी फिल्म.
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. किसी ने इसे मजेदार फैमिली एंटरटेनर बताया, तो किसी ने वन-टाइम वॉच कहा. वीडियो में जानें फिल्म को आजतक ने कितने स्टार दिए और दर्शकों को क्या चीज़ फिल्म में ज़्यादा पसंद आई.
Udta Teer Movie Review: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म कैसी है? फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई है. इसकी कहानी एक ऐसे पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी याददाश्त चली जाती है और जो खुद को भारतीय काउंटर-टेररिज्म अधिकारी समझने लगता है.
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन का वाघा बॉर्डर वाला वीडियो वायरल हो रहा है. पाकिस्तानी तरफ से आतिफ असलम का गाना बजने के बीच दोनों सितारों की आवाज दब गई. जानें नेपाल में फिल्म पर रोक की वजह.
सारा अली और आयुष्मान खुराना की फिल्म उड़ता तीर 23 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है. इससे पहले सारा और आयुष्मान अमृतसर के गोल्डन टेंपल पहुंचीं, जहां सारा भावुक नजर आई.
सैफ अली खान और करीना कपूर खान हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा' शो में नजर आएं, जहां सैफ ने बताया कि वह पिछले 35 साल से बच्चों की पेरेंट टीचर मीटिंग में जा रहे हैं. सैफ ने मजाकिया अंदाज में कहा कि टीचर बदल गए लेकिन वो अभी भी उसी स्कूल जा रहे हैं.
उड़ता तीर दरअसल करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी एक स्पाई फिल्म है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर जैसे सितारे हैं.
सारा अली खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उड़ता तीर के प्रमोशन में लगी हुई हैं. नवरात्र पर्व के बीच एक्ट्रेस ने कुछ फोटोज शेयर की. जिसपर फैंस का ध्यान खींचा है.
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म उड़ता तीर जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म को आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में मेकर्स ने इसका नया ट्रेलर रिलीज किया है.
आयुष्मान खुराना की ‘उड़ता तीर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में वह पाकिस्तानी जासूस बने हैं, जो भारत आकर अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को हिंदुस्तानी समझने लगता है.
गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक स्कॉर्पियो से शराब की खेप बरामद की। तस्करों ने इंजन, बॉडी, चेचिस और स्टेपनी टायर में गुप्त तहखाने बनाए थे। फुलवरिया थाना क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर दो कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह के साथ स्विट्जरलैंड में खूबसूरत छुट्टियों का मजा ले रही हैं. सारा ने स्विस आल्प्स, झीलों, ग्लेशियरों, नदियों और खूबसूरत वायर-कार राइड्स की तस्वीरें शेयर करके अपनी मां-बेटी की छुट्टियों की झलक दिखाई.
ओरी ने एक बार फिर सारा अली खान का अपने इंटरव्यू में जिक्र किया है. दोनों की दोस्ती खत्म हो चुकी है. सारा जहां ओरी के लिए कुछ नहीं कहती हैं. वहीं ओरी ने फिर से एक्ट्रेस को एक्सपोज किया है.
ओरी ने 2021 के एक मुश्किल दौर को याद करते हुए कहा कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान की मां अमृता सिंह ने उन्हें बहुत परेशान किया था और मेरी जिंदगी नर्क जैसी बना दी थी.
श्रावण मास की शुरुआत के साथ जानिए उन बॉलीवुड और टीवी सितारों के बारे में, जो अलग-अलग धर्मों से होने के बावजूद भगवान शिव के बड़े भक्त हैं. सलमान खान, सारा अली खान, संजय दत्त, रेमो डिसूजा समेत कई सेलेब्स की शिवभक्ति की दिलचस्प कहानी पढ़ें.
NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बॉलीवुड सितारों की हालिया प्रतिक्रियाओं के बाद जन्नत जुबैर ने बिना नाम लिए उनकी टाइमिंग पर सवाल उठाए. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है और इसे लेकर बहस तेज हो गई है. जन्नत ने एक अन्य पोस्ट में असम में आई बाढ़ पर भी चिंता जताई और लोगों से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की.
Sara Ali Khan इन दिनों दोस्तों संग वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और अपनी तस्वीरें शेयर कर रही हैं। बीच लुक में वह स्टाइलिश नजर आईं। सारा ने मजेदार कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट कीं, जिन्हें फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।