scorecardresearch
 

मेट गाला में करण जौहर का डेब्यू, पहना राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से सजा ड्रामेटिक कैप, दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

मेट गाला 2026 में करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा के कस्टम डिजाइनर आउटफिट में डेब्यू किया, जो राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित था. फिल्ममेकर के लुक की फैंस ने तारीफ की है.

Advertisement
X
करण जौहर का मेट गाला लुक (Photo: Instagram @gettyimages)
करण जौहर का मेट गाला लुक (Photo: Instagram @gettyimages)

मेट गाला 2026 में बॉलीवुड सितारों ने फैशन का जलवा बिखेरा. इस साल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट सेलिब्रिटेड फिल्ममेकर करण जौहर ने मेट गाला में डेब्यू किया. करण जौहर का क्रिएटिव लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने मनीष मल्होत्रा का कस्टम डिजाइनर आउटफिट पहना. जो कि थीम 'फैशन आर्ट' पर एकदम परफेक्ट बैठा. नेटिजन्स ने करण जौहर के लुक की तारीफ की है. उनके आउटफिट का पूरा लुक भारतीय संस्कृति की झलक दिखा रहा है. 

करण के लुक की तारीफ
करण जौहर का आउटफिट फेमस भारतीय पेंटर राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित था. कपड़ों की डिटेलिंग और इमोशंस को खूबसूरती से दिखाया गया. इसमें पारंपरिक भारतीय कैप को मॉडर्न और स्ट्रक्चर्ड तरीके से बनाया गया. करण ने एक ड्रामेटिक कैप कैरी की, जिसमें हाथ से गोल्ड पेंटिंग की गई. ड्रामेटिक कैप में रवि वर्मा की मशहूर पेंटिंग्स जैसे हंस दमयंती, कदंबरी, अर्जुन और सुभद्रा के एसेंस को जोड़ा गया. जिससे आउटफिट के लुक में गहराई और भारतीय संस्कृति की प्रेजेंस देखने को मिली. मनीष मल्होत्रा ने अपने शानदार विजन के जरिए भारतीय चित्रकला के जनक कहे जाने वाले राजा रवि वर्मा को श्रद्धांजलि दी. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण का ये लुक जिसने भी देखा बस देखता रह गया. ऐसा लगा मानो साक्षात कोई पेंटिंग चलकर आ रही है. मेट गाला में अपने डेब्यू की तस्वीरें करण जौहर ने इंस्टा पर शेयर की हैं. वो लिखते हैं- राजा रवि वर्मा की कला से प्रेरित मेरा लुक. राजा रवि वर्मा से अपने लुक की इंस्पिरेशन ली क्योंकि उनकी कला ने वो किया है जो मैं सिनेमा में हमेशा करने की कोशिश करता हूं. वे फीलिंग्स को पेंट करते थे. ऐसा करने में मेरे सबसे पुराने पार्टनर इन क्राइम मनीष मल्होत्रा से बेहतर कोई और चॉइस नहीं हो सकती थी. हमारे इंडियन कल्चर को ग्लोबल लेवल पर कोट्यूर (हाई-एंड फैशन) के साथ लेकर जाना खुद में एक कला है. आपने मुझे अपनी कला के लिए एक 'कैनवस' जैसा महसूस कराया, बहुत शुक्रिया.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने दूसरी पोस्ट में लिखा- सिनेमा और कॉस्ट्यूम से प्यार करने और बड़े सपने देखने से, 'द मेट गाला' की सीढ़ियों पर खड़े होने तक... जिंदगी सच में एक सर्कल की तरह है, जो आपको कई बार सरप्राइज करती है. मेरे लिए ये पल सिर्फ फैशन के बारे में नहीं था. ये स्टोरीटेलिंग जैसा था. राजा रवि वर्मा की विरासत को आगे बढ़ाने और उसे फिर से जीवंत करने के बारे में था. भारत और हमारी संस्कृति, हमारी कला और हमारी कहानी कहने के अंदाज को ग्लोबल मंच पर दिखाने के बारे में था.
 

Advertisement
Advertisement