scorecardresearch
 

शाहरुख ने ऐसा क्या कहा जो हंस पड़ी काजोल, तस्वीर की कहानी पठान ने बताई

शाहरुख ने #AskSRK में एक फैन के इस सवाल का जवाब दिया. फैन ने दोनों की वायरल फोटो शेयर की और पूछा कि जोक क्या था सर? ये हमें भी बता दो. तो शाहरुख खान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मैं उनको बता रहा था कि मैं घर पर रहने वाला हूं और इस बार क्रिसमस को खूब एन्जॉय करने वाला हूं.

Advertisement
X
शाहरुख खान, काजोल
शाहरुख खान, काजोल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को लेकर देखा गया है कि वो अपने फैन्स के साथ काफी कनेक्टेड रहते हैं. कुछ भी उनको लेकर वायरल हो, आगे आकर उसपर बात रखते हैं. बीते दिन शाहरुख कान और काजोल की एक फोटो खूब वायरल हुई. इस फोटो में शाहरुख ने एक ऐसा जोक मारा कि काजोल की हंसी नहीं रुकी. बस फिर क्या ता, फैन्स ने उनसे पूछ लिया कि आखिर उन्होंने काजोल से ऐसा क्या कहा जो वो इतनी तेज ठहाके लगाकर हंस पड़ीं? 

शाहरुख ने कही ये बात
शाहरुख ने #AskSRK में एक फैन के इस सवाल का जवाब दिया. फैन ने दोनों की वायरल फोटो शेयर की और पूछा कि जोक क्या था सर, ये हमें भी बता दो. तो शाहरुख खान ने रिप्लाई करते हुए लिखा- मैं उनको बता रहा था कि मैं घर पर रहने वाला हूं और इस बार क्रिसमस को खूब एन्जॉय करने वाला हूं. और हां तुम भूलना मत मुझे मेरा गिफ्ट भेजना. हर साल काजोल मुझे क्रिसमस पर गिफ्ट भेजती हैं. पर इस बार जब मैं उनसे मिला तो मैंने कहा कि इस साल तुम मुझे और भी महंगा क्रिसमस गिफ्ट भेजना. 

बता दें कि शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं. इनकी फिल्म 'द आर्चीज' 7 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर सुहाना और उनकी पूरी टीम बेहद ही एक्साइटेड है. शाहरुख को भी सुहाना से बहुत उम्मीदें हैं. अबतक जो फिल्म का रिव्यू आया है, वो अच्छा बताया जा रहा है. हालांकि, क्रिटिक्स की ओर से अबतक कोई रिव्यू सामने नहीं आया है. 

Advertisement

शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो 24 दिसंबर को इनकी फिल्म 'डंकी' रिलीज हो रही है. फिल्म काफी बड़े पैमाने पर बनी है. राजकुमार हिरानी ने इसका निर्देशन संभाला है. फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू और विक्की कौशल लीड रोल में नजर आने वाले हैं. शाहरुख की फिल्म की भिड़ंत बॉक्स ऑफिस पर प्रभास की फिल्म 'सलार' से होने वाली है. देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसकी फिल्म कितनी कमाई कर पाती है. 

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement