काजोल, अभिनेत्री
काजोल देवगन, जिन्हें काजोल (Kajol) के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं. भारतीय फिल्म प्रशंसक और मीडिया में इन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है. वह छह फिल्मफेयर पुरस्कारों सहित कई अन्य पुरस्कार जीत चुकी हैं (Kajol Six Filmfare Awards). छह बार बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतकर वह अपनी दिवंगत मौसी नूतन के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुकी हैं. 2011 में, उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था (Kajol Padma Shri).
काजोल का जन्म 5 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था (Kajol Age). उनकी मां, तनुजा, एक अभिनेत्री हैं, जबकि उनके पिता शोमू मुखर्जी एक फिल्म निर्देशक और निर्माता थे (Daughter of Tanuja and Shomu Mukherjee). उनकी छोटी बहन, तनीषा भी एक अभिनेत्री हैं (Younger Sister Tanishaa). उनकी मौसी नूतन (Maternal Aunt Nutan) एक अभिनेत्री थीं और उनकी नानी शोभना समर्थ और परदादी रतन बाई दोनों ही हिंदी सिनेमा से जुड़ी थीं. उनके चाचा, जॉय मुखर्जी और देब मुखर्जी, फिल्म निर्माता हैं, जबकि उनके नाना, शशधर मुखर्जी और कुमारसेन समर्थ फिल्म निर्माता थे. काजोल की चचेरी बहन रानी मुखर्जी एक लोकप्रिय फिल्म अभिनेत्री हैं और उनके मौसेरे भाई मोहनीश बहल भी बॉलीवुड अभिनेता हैं (Kajol Family Background).
काजोल जब वह छोटी थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए. काजोल की देखभाल उनकी नानी करती थीं. काजोल की स्कूली शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, पंचगनी में हुई (Kajol Education). काजोल ने स्कूल में रहते हुए 1992 में बेखुदी (Bekhudi) से अभिनय की शुरुआत की. बाद में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी, और शाहरुख खान के साथ 1993 में बाजीगर (Baazigar) से उन्हें पहली व्यावसायिक सफलता मिली. 1994 में ये दिल्लगी (Yeh Dillagi) में एक सफल भूमिका के बाद, उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर में खान के साथ अभिनय किया, जिसमें 1995 में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (Dilwale Dulhania Le Jayenge) और 1998 में कुछ कुछ होता है (Kuch Kuch Hota Hai) शामिल हैं. इन फिल्मों से काजोल को सार्वजनिक मान्यता मिली और दो फिल्मफेयर पुरस्कार प्राप्त किए. 2001 में कभी खुशी कभी गम की शूटिंग के बाद, जिसने उन्हें तीसरा फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाया, काजोल ने अभिनय से विश्राम लिया. 2006 में रोमांटिक थ्रिलर फना (Fanaa) के साथ एक सफल वापसी के बाद, उन्होंने यू मी और हम (2008), वी आर फैमिली (2010), माई नेम इज खान (My Name Is Khan), और 2015 में दिलवाले (Dilwale) जैसी फिल्मों में प्रमुख भूमिकाएं निभाईं. फना और माई नेम इज खान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिले. काजोल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पीरियड फिल्म तानाजी 2020 में आई.
फिल्मों में अभिनय के अलावा, काजोल एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और विधवाओं और बच्चों के साथ अपने काम के लिए जानी जाती हैं. वह देवगन एंटरटेनमेंट एंड सॉफ्टवेयर लिमिटेड के टॉप मैनेजमेंट में शामिल हैं (Kajol Off-screen Work). काजोल ने 1994 में अजय देवगन को डेट करना शुरू किया और 24 फरवरी 1999 को इन दोनों ने शादी कर ली (Kajol Married to Ajay Devgn). काजोल-अजय के दो बच्चे हैं (Kajol Children).
बॉलीवुड एक्टर अनुपर खेर हमेशा ही कुछ न कुछ वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर करते रहते हैं. अब हाल ही में एक्टर 32 साल बाद उसी स्टेशन पर पहुंचे,जहां DDLJ का क्लाइमैक्स शूट हुआ था.
'नील एंड निक्की' तनीषा मुखर्जी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. लेकिन फिल्म के लिए आदित्य चोपड़ा ने उन्हें वजन घटाने को कहा था, जिसकी वजह से उनकी बॉडी पर बुरा असर पड़ा था.
बिग बॉस 7 शो शो के दौरान, तनीषा अरमान कोहली के साथ रिलेशनशिप में थीं, और गौहर खान के साथ उनकी कई बार झड़प हुईं. अब एक्ट्रेस ने इस शो को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी मां तनुजा के काफी क्लोज हैं. एक्ट्रेस अक्सर मां संग तस्वीरें शेयर करती हैं. काजोल अब मां तनुजा संग एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. वो मां को संभालती दिखीं. मां-बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.
दीपिका ने 'कल्कि 2898 एडी' की शूटिंग नहीं रोकी थी.लेकिन दीपिका पहली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जो प्रेग्नेंसी में काम कर रही हैं. उनसे पहले भी कई एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी में शूट कर चुकी हैं. कियारा आडवाणी , करीना कपूर जूही चावला, जया बच्चन, आलिया भट्ट जैसी एक्ट्रेसेस ने भी प्रेग्नेंसी में काम किया है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी मां तनुजा के काफी क्लोज हैं. एक्ट्रेस अक्सर मां संग तस्वीरें शेयर करती हैं.
सीरीज 'द ट्रायल' में काजोल ने अपने को-एक्टर जिशू सेनगुप्ता के साथ किसिंग सीन दिया था. अब आखिरकार काजोल ने बताया है कि ऐसा करने के पीछे क्या वजह थी. एक पॉडकास्ट में बात करते हुए काजोल से उनकी 'नो-किसिंग पॉलिसी' छोड़ने के फैसले के बारे में पूछा गया. इस सवाल को सुनकर वे कुछ सेकंड के लिए रुक गईं.
निसा देवगन के 22वें जन्मदिन पर काजोल और अजय देवगन ने शेयर किए इमोशनल पोस्ट और अनदेखी तस्वीरें. बेटी को विश करते हुए जहां काजोल ने बताया कि कैसे उनका भी निसा के साथ दूसरा जन्म हुआ, वहीं अजय ने लाडली की अनसीन फोटोज शेयर कीं.
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पत्नी काजोल इस मौके पर पत्नी अजय देवगन को कुछ इस अंदाज में उनको जन्मदिन विश किया.
आज, 2 अप्रैल को अजय देवगन अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर पत्नी काजोल का उन्हें लेकर पोस्ट करना तो बनता था. अब आप सोच रहे होंगे कि काजोल ने पति अजय देवगन के नाम जरूर रोमांटिक पोस्ट लिखी होगी. नहीं, ऐसा नहीं है.
साल 2006 में आई फिल्म फना में काजोल और आमिर खान की जोड़ी सुपरहिट रही थी और इसे कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया था. अब एक इंटरव्यू में कुणाल ने बताया कि आमिर और काजोल के बीच फिल्माया गया सेंसुअस गाना 'देखो ना' उनके लिए शूट करना थोड़ा मुश्किल था.
2006 में आई फिल्म फना में काजोल और आमिर खान की जोड़ी बनी थी. एक्ट्रेस अंधी लड़की के रोल में थीं. फिल्म को कुणाल कोहली ने डायरेक्ट किया.
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल को अपनी हंसी के साथ-साथ बेबाक अंदाज और गुस्से को लिए भी जाना जाता है.
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोली की बेटी हमेशा ही अपने लुक्स से सभी को इंप्रेस कर जाती हैं. अब निसा ने करीना कपूर का आइकॉनिक 'बोले चूड़ियां' वाला लुक अपनाकर तो उन्होंने दिल ही जीत लिया.
एक्ट्रेस काजोल ने अपने इंटरव्यू में बताया है कि बेटी निसा देवगन के जन्म के बाद उन्होंने क्यों बाउंड्री सेट कर दी थी. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो छह महीने बिना किसी से मिले रही थीं. उन्होंन कहा कि बेटी के जन्म के बाद वो पागल हो गई थीं.
वैलेंटाइन डे के खास मौके पर बॉलीवुड सितारे भी अपने हमसफर को स्पेशल फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. अजय देवगन ने पत्नी काजोल के लिए एडोरेबल वीडियो शेयर किया है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है.
चैट शो 'टू मच' में शादी और वफादारी पर हुई खुली चर्चा के दौरान काजोल और ट्विंकल ने कहा था कि शारीरिक बेवफाई हमेशा रिश्ते का अंत नहीं होती. इसपर अब 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की एक्ट्रेस गौतमी कपूर ने अपना रिएक्शन दिया है. गौतमी ने कहा कि वो दोनों की बात से सहमत नहीं हैं.
सोशल मीडिया पर एक काफी अनएक्सपेक्टेड वीडियो छा गया है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने 'स्ट्रेंजर थिंग्स' के सीजन 5 में कैमियो किया है. हम आपको बता रहे हैं कि वायरल वीडियो का सच क्या है.
यूट्यूबर ध्रुव राठी ने हाल ही में अपनी नई वीडियो के जरिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेज पर स्किन गोरी करने वाले ट्रीटमेंट कराने का आरोप लगाया था. इसमें उन्होंने दीपिका पादुकोण समेत काजोल, बिपाशा बसु और प्रियंका चोपड़ा जैसी कई हसीनाओं का नाम लिया.
फिल्म बॉर्डर में दिखी हीरोइन शरबानी मुखर्जी याद हैं? उन्होंने सुनील शेट्टी की पत्नी का रोल निभाकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि, इस ब्लॉकबस्टर मूवी के बाद भी उनका बॉलीवुड करियर लंबा नहीं चला और वे पिछले 15 वर्षों से स्क्रीन से दूर हैं. जानते हैं वो कहां गायब हैं.
शाहरुख खान और काजोल की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के 30 साल पूरे होने पर लंदन में एक बड़ा सेलिब्रेशन हुआ. इसमें दोनों एक्टर्स शामिल हुए. इस मौके पर शाहरुख और काजोल ने अपनी फिल्म को लेकर बात भी की.