नेपाल और तिब्बत की सीमा के पास स्थित एक और प्राकृतिक झील के फटने की खबर सामने आई है. चीनी प्रशासन और वैज्ञानिकों ने केवल एक दिन पहले ही इस झील के फटने की आशंका जताई थी, जो अब सच साबित हो चुकी है. इससे पहले भी 26 अगस्त को रोम में एक झील फटने का मामला सामने आया था, और इसके ठीक दो दिन बाद ही यहां भी तूफान के चलते यह दूसरी झील फट गई.