scorecardresearch
 

किंग विराट कोहली से जयदीप अहलावत की मुलाकात, बोले- थैंक्यू कैप्टन

IPL 2026 की शुरुआत कल यानी 28 मार्च को होगी. इस बीच बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने क्रिकेट के किंग विराट कोहली के साथ IPL से पहले का एक खास पल शेयर किया.

Advertisement
X
जयदीप अहलावत की किंग कोहली से मुलाकात (Photo: Instagram/jaideepahlawat)
जयदीप अहलावत की किंग कोहली से मुलाकात (Photo: Instagram/jaideepahlawat)

बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग के लिए फेमस एक्टर जयदीप अहलावत ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात की. आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले हुई इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जयदीप ने इस खास पल को 'विराट लम्हा' बताया.

जयदीप अहलावत लंबे समय से विराट कोहली से मिलने की इच्छा रखते थे और आखिरकार आईपीएल 2026 शुरू होने से ठीक एक दिन पहले उनकी यह मुराद पूरी हुई.

जयदीप ने अपने इंस्टग्राम हैंडल पर फोटो शेयर करते हुए बड़ा मजेदार कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, 'विराट लम्हा. आईपीएल 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले. आखिरकार आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा. अपने कीमती समय के लिए धन्यवाद, कैप्टन.' जयदीप की इस पोस्ट से साफ है कि वह कोहली के खेल और उनके व्यक्तित्व के कितने बड़े फैन हैं. फैंस भी इस फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वहीं इस बार विराट कोहली इस बार आईपीएल में एक अलग ही आत्मविश्वास के साथ उतर रहे हैं, क्योंकि वह पहली बार एक डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर मैदान में दिखेंगे. टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले कोहली ने अपने लुक में भी एक खास बदलाव किया है. उन्होंने अपनी बॉडी पर एक नया टैटू बनवाया है.

बताया जा रहा है कि यह नया डिजाइन महज एक आर्ट नहीं है, बल्कि यह कोहली की लाइफ में आए व्यक्तिगत बदलाव, गहराई और निरंतर विकास का प्रतीक है.

कल से आईपीएल का आगाज
आईपीएल 2026 का बिगुल बजने के लिए पूरी तरह तैयार है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का पहला मुकाबला 28 मार्च को बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जयदीप अहलावत  के वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म 'इक्कीस' में अपने शानदार काम के लिए वाहवाही लूटने के बाद जयदीप अहलावत अब बॉलीवुड के कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं. विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'हिसाब' से लेकर अभिषेक पाठक की मचअवेटेड फिल्म 'दृश्यम 3' और सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में भी नजर आने वाले हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement