जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) एक जाने माने एक्टर हैं जो हिंदी फिल्मों में अभिनय करते हैं. जयदीप का जन्म हरियाणा राज्य के रोहतक जिले के महम गांव के खरकरा जाट परिवार में हुआ था. उन्होंने सरकारी स्कूल से हाई स्कूल प्रमाणपत्र हासिल किया और जाट कॉलेज, रोहतक से अपनी स्नातक की (Jaideep Ahlawat Education).
2005 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में एमए किया है. उन्होंने 2008 में FTII से अभिनय में स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जहां राजकुमार राव, विजय वर्मा, सनी हिंदुजा जैसे अभिनेता उनके FTII साथी थे (Jaideep Ahlawat).
उन्होंने 2010 की फिल्म आक्रोश में छोटी भूमिका निभाते हुए बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया और उसी वर्ष, उन्होंने खट्टा मीठा नाम के एक व्यंग्यात्मक कॉमेडी फिल्म में भी अभिनय किया, जिसके लिए सराहना मिली. हालांकि उनकी फिल्मों में चटगांव (2011), रॉकस्टार (2011), 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' (2012), कमांडो: अ वन मैन आर्मी, आत्मा (2013), गब्बर इज बैक (2015), मेरठिया गैंगस्टर्स (2015), विश्वरूपम 2 शामिल है. आलिया भट्ट-स्टारर फिल्म 'राजी' और अमेजॉन प्राइम वेब सीरीज 'पाताल लोक' में भूमिका निभाने के लिए उन्हें व्यापक पहचान मिली. इस सीरीज में पहली बार फ़िल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरुष मिला. वह शाहरुख खान की फिल्म रईस में भी दिखाई दिए थे (Jaideep Ahlawat Movies).
फिल्म दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसमें जयदीप अहलावत क्राइम ब्रांच ऑफिसर के रूप में नजर आएंगे. जयदीप ने साफ किया कि उनका किरदार अक्षय का रिप्लेसमेंट नहीं है.
‘दृश्यम 3’ में तब्बू बदला लेने लौटी हैं, जबकि अजय देवगन की विजय सलगांवकर के सामने नई मुश्किल है. अजय ने बताया कि फिल्म की कहानी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ से बिल्कुल अलग है.
बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार' का टीजर रिलीज हो चुका है. डेढ़ मिनट के इस टीजर में राजकुमार राव देश के मशहूर वकील और सांसद उज्ज्वल निकम के किरदार में पूरी तरह ढले नजर आ रहे हैं, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी के फंदे तक पहुंचाया था.
हफ्तेभर के काम के स्ट्रेस और थकान के बाद लोग वीकेंड पर कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, जिससे उनका मांइड बिल्कुल फ्रेश हो जाए. अगर आप भी काम से थक गए हैं और कुछ अच्छी सीरीज या मूवी देखकर खुद को रिफ्रेश करना चाहते हैं, तो हम आपके लिए जी5 की बेस्ट फिल्मों और सीरीज का पिटारा लेकर आए हैं.
बॉलीवुड में अपने दमदार एक्टिंग के लिए फेमस एक्टर जयदीप अहलावत ने इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली से मुलाकात की. आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले हुई इस मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. जयदीप ने इस खास पल को 'विराट लम्हा' बताया.
IPL 2026 की शुरुआत कल यानी 28 मार्च को होगी. इस बीच बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने क्रिकेट के किंग विराट कोहली के साथ IPL से पहले का एक खास पल शेयर किया.
जयदीप अहलावत ने स्वीकार किया कि अभी भी उन्हें गुस्से पर काबू करने में दिक्कत होती है. उन्होंने कहा, 'मेरा गुस्सा अभी भी थोड़ी समस्या है. मैं बहुत जल्दी भड़क जाता हूं, और उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आता.'
जयदीप अहलावत ने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के साथ अपने काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया. उन्होंने बताया कि प्रमोशन के वक्त, उन्हें बड़ा खाली महसूस हुआ. एक्टर को धर्मेंद्र की बहुत याद भी सताई.
प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक के अक्षय खन्ना पर आखिरी समय में फिल्म 'दृश्यम 3' छोड़ने का आरोप लगाने के बाद फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक ने कास्टिंग पर बड़ा बयान दिया है.
धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' की एक बेहद अनोखी चीज सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही है. फिल्म में एक डिस्क्लेमर डाला गया है, जिसमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करने की बात लिखी है. अब ऐसा मेकर्स ने क्यों किया है? इसपर काफी चर्चा हो रही है.
डायरेक्टर श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'इक्कीस' के चर्चे काफी वक्त से हो रहे थे. ये बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता रहे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. तो वहीं अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने इसके साथ अपना थिएटर में डेब्यू किया है. आइए आपको बताते हैं कि 'इक्कीस' कैसी है.
नए साल 2026 की शुरुआत काफी खास होने वाली है, क्योंकि 1 जनवरी को दिवंगत एक्टर और बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' रिलीज हो रही है. आइए जानते हैं इस फिल्म के लिए किस स्टार ने कितने पैसे वसूले हैं...
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' में अक्षय खन्ना के बाहर होने को लेकर सस्पेंस बना ही था कि अब इस बीच फिल्म से नई अपडेट सामने आई है. खबर है कि जयदीप अहलावत को 'दृश्यम 3' में शामिल किया गया है.
दमदार एक्टिंग के लिए पॉपुलर जयदीप अहलावत अब फिल्म 'इक्कीस' में नजर आने वाले हैं. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है. जयदीप ने बताया कि धर्मेंद्र के साथ उनकी बॉन्डिंग बहुत मजबूत थी. जयदीप ने धर्मेंद्र के कुछ खुशनुमा किस्से भी सुनाए.
एक बार फिर सज चुका है एजेंडा आजतक का महामंच. देश के सबसे विश्वनीय न्यूज चैनल आजतक के इस दो दिवसीय कार्यक्रम का ये 14वां संस्करण है. जिसके पहले दिन मंच पर विशेष तौर पर आमंत्रित थी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' की टीम. बॉलीवुड के एक्टर जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा, एक्ट्रेस सिमर भाटिया और फिल्म प्रड्यूसर दिनेश विजान ने कार्यक्रम में शिरकत की. टीम ने फिल्म में वीर सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल, दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र, बॉलीवुड और एक्टिंग पर बात की. देखिए पूरा सेशन.
मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में इनसिक्योरिटी पर बात की और बताया कि कॉम्पिटिशन के डर से एक्टर्स एक-दूसरे की तारीफ बहुत कम करते हैं. उन्होंने आगे कहा, 'मैं अब भी लोगों को काम मांगने के लिए कॉल करता हूं. क्योंकि मैं पैदाइशी स्ट्रगलर हूं.'
एक्टर मनोज बाजपेयी इन दिनों 'द फैमिली मैन' सीजन 3 में अपनी परफॉर्मेंस के लिए काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं. हाल ही में इस शो की कास्ट ने कुशा कपिला और कॉमेडियन रवि गुप्ता के साथ बात की. जिसमें एक्टर मनोज बाजपेयी ने बॉलीवुड में एक्टर्स में मौजूद इनसिक्योरिटी के बारे में खुलकर बात की.
'द फैमिली मैन' के पिछले दो सीजन बहुत दमदार रहे. क्रिटिक्स की भी खूब तारीफ मिली और जनता से प्यार भी. लंबे इंतजार के बाद फाइनली शो का तीसरा सीजन आ गया है. इस बार जयदीप अहलावत की भी कहानी में एंट्री हुई है. क्या 'द फैमिली मैन 3' पिछले दो सीजन जैसा माहौल बना पाया?
बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने साहित्य आजतक के मंच से अपने एक्टिंग मे आने की कहानी सुनाई. शुरुआत में कई लोगों के मन में स्पष्ट लक्ष्य नहीं होता कि वे प्रोफेशनल एक्टर बनेंगे. कई बार केवल एक्टिंग से लगाव होता है जो सुकून देता है. कॉलेज और पीजी के दौरान नाटक करना वे अनुभव होते हैं जो आगे की राह में मदद करते हैं.
बॉलीवुड एक्टर जयदीप अहलावत ने साहित्य आजतक के मंच से अपना जीवन का एक मजेदार किस्सा सुनाया. उन्होनें बताया कि शादियों में उन्हें डान्स का काफी शौक था, वह अंजान लोगों की शादियों में भी नाचने के लिए कूद जाते थे. जिसके लिए उन्हें एक बार उनके पापा से डांट पड़ी थी, कि पूछ तो लिया करो किसकी शादी है.
जयदीप अहलावत ने बताया कि वो प्रोजेक्ट्स को 'एक एग्जाम खत्म हो जाए फिर दूसरी की तैयारी की जाए' के हिसाब से लेते हैं. उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश यही रहती है कि एक बार में एक प्रोजेक्ट किया जाए. उन्होंने बताया कि एक बार गड़बड़ के चलते उन्होंने दो फिल्मों में इकट्ठे काम किया था.