scorecardresearch
 

IPL मैच के दौरान RCB को सपोर्ट कर रही थीं शहनाज, लोगों ने पूछा- किसे कर रहीं डेट?

शहनाज गिल बीते दिन रायपुर में RBC वर्सेज KKR का मैच देखने गईं. वहां उन्होंने विराट की टीम को खुलकर सपोर्ट किया. मगर सोशल मीडिया पर यूजर्स का मानना है कि वो सपोर्ट क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल के लिए था.

Advertisement
X
शहनाज कर रहीं देवदत्त पडिक्कल को डेट? (Photo: ITGD)
शहनाज कर रहीं देवदत्त पडिक्कल को डेट? (Photo: ITGD)

पंजाबी सिनेमा की स्टार एक्ट्रेस शहनाज गिल अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं. इन दिनों उन्हें लेकर एक नई बात सामने आई है. कहा जा रहा है कि शहनाज आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार प्लेयर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. बीते कुछ वक्त से उन्होंने RCB टीम को भी सपोर्ट करना शुरू किया है. 

शहनाज ने किया RCB को सपोर्ट

बुधवार के दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कोलकाता के खिलाफ आईपीएल मैच था. इसमें विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेली थी. मगर सोशल मीडिया पर सबकी नजरें तब थमी, जब स्टेडियम में शहनाज नजर आईं. उन्होंने भी RCB की जर्सी पहनी थी. मैच जीतने के बाद एक्ट्रेस ने टीम की जीत को किस तरह सेलिब्रेट किया, उसका वीडियो भी उन्होंने खुद शेयर किया. 

शहनाज के चेहरे पर काफी खुशी देखी गई. वो RCB की जीत के बाद जोर-जोर से उछल रही थीं. लेकिन शहनाज के वीडियो में जो कमेंट्स हैं, उसमें यूजर्स उनकी खुशी के पीछे का कारण खोजने में लगे दिखे. उनका मानना है कि शहनाज किसी RCB प्लेयर को डेट कर रही हैं, इसलिए इस टीम को सपोर्ट कर रही हैं. 

क्या है डेटिंग की सच्चाई?

Advertisement

हालांकि रेडिट पर शहनाज की डेटिंग लाइफ को लेकर पहले ही एक दावा किया गया है. जिन लोगों को नहीं पता, तो ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि बिग बॉस फेम शहनाज गिल इन दिनों क्रिकेटर देवदत्त पडिक्कल को डेट कर रही हैं. X पर मैच के बाद कई सारे ट्वीट भी वायरल हैं जिसमें यूजर्स का दावा है कि शहनाज RCB को देवदत्त के लिए ही सपोर्ट कर रही हैं. कई लोग इस दावे से हैरान दिखे हैं.

लेकिन शहनाज के फैंस इस दावे को खारिज करते नजर आए. उन्होंने एक्ट्रेस के सपोर्ट में कई बातें लिखीं कि वो सिर्फ टीम को सपोर्ट करने पहुंची थीं. फैंस का कहना है कि शहनाज और देवदत्त पडिक्कल के डेटिंग की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. हालांकि शहनाज और क्रिकेटर ने अभी तक अपनी डेटिंग रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. ऐसे में एक्ट्रेस का अचानक RCB को सपोर्ट करना कई लोगों को खटक रहा है. 

बात करें शहनाज के वर्क फ्रंट की, तो वो एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन का काम भी संभाल चुकी हैं. उनकी पिछली पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' उन्होंने खुद प्रोड्यूस की थी, जिसे ऑडियंस की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला. अपनी फिल्म को प्रमोट करने शहनाज बिग बॉस 19 भी पहुंची थीं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement