बॉलीवुड के हैंडसम हंक एक्टर ऋतिक रोशन का लेडी लव सबा आजाद संग रिश्ता काफी अच्छा चल रहा है. ऋतिक और सबा वेकेशन एन्जॉय करके बीती रात मुंबई लौटे. एयरपोर्ट पर ऋतिक-सबा के साथ एक्टर के बेटे रेहान और रिदान को भी स्पॉट किया गया. लेकिन खास वजह से हर किसी नजरें ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा पर टिकी रह गईं.
चर्चा में सबा आजाद
एयरपोर्ट पर ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा हाथ में तकिए लिए नजर आईं. वो तकिए लेकर ही एयरपोर्ट से बाहर निकलीं. सबा को तकिए लिए एयरपोर्ट पर घूमता हुआ देखकर फैंस भी हैरान हो गए. हर किसी की नजरें उनपर अटक गईं. सबा इस दौरान टी-शर्ट और लूज डेनिम पहने दिखाई दीं. ओपन हेयर और स्नीकर्स पहनकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया.
ऋतिक के बेटों पर फिदा फैंस
सबा के साथ ऋतिक के दोनों बेटे रेहान और रिदान भी नजर आए. ऋतिक के दोनों बेटे अब काफी बड़े हो गए हैं. अपने पिता की तरह वो भी काफी हैंडसम हैं. रेहान और रिदान के गुड लुक्स और चार्मिंग पर्सनैलिटी पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं. पापा की गर्लफ्रेंड सबा संग भी रेहान और रिदान का काफी अच्छा बॉन्ड दिखाई दिया.
क्यों बेटों और गर्लफ्रेंड को छोड़ आगे निकले ऋतिक?
लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ऋतिक दोनों बेटों और गर्लफ्रेंड सबा को पीछे छोड़ आगे-आगे भागते दिखे. वहीं, सबा बॉयफ्रेंड ऋतिक रोशन के दोनों बेटों संग नजर आईं. लेकिन ऋतिक अकेले ही आगे-आगे चलते नजर आए. यूजर्स का कहना है कि कैमरों को देखकर ऋतिक आगे निकल गए, क्योंकि वो फैमिली प्राइवेसी मैंटेन रखना चाहते हैं. वहीं, कुछ लोग ऋतिक के इस बर्ताव को टिपिकल इंडियन डैड बिहेवियर का टैग दे रहे हैं. वैसे आपका क्या कहना है?
ऋतिक की बात करें तो उनकी पहली शादी सुजैन खान संग हुई थी. इसी शादी से उनके दो बेटे हैं. लेकिन शादी के सालों बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए. तलाक के बाद सबा के रूप में एक्टर को नया प्यार मिला. ऋतिक लेडी लव सबा के साथ काफी खुश हैं. फैंस को अब उनकी शादी का इंतजार है.