scorecardresearch
 

RCB की जीत पर झूमे दिनेश कार्तिक, अनुष्का को लगाया गले, कोहली को हुई जलन? यूजर्स ने लिए मजे

IPL फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीती. मैच के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ग्राउंड पर जश्न मनाया. RCB के फैंस और टीम के सदस्यों में खुशी का माहौल है.

Advertisement
X
आरसीबी की जीत का जश्न (Photo: Social Media/dk00019)
आरसीबी की जीत का जश्न (Photo: Social Media/dk00019)

गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और  गुजरात टाइटन्स के बीच धमाकेदार मैच हुआ. विराट कोहली ने नाबाद 75 रनों के साथ जीत का परचम लहराया. RCB ने गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हराकर ट्रॉफी जीती. RCB लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन बनी है. इंटरनेट पर RCB के जीत का जश्न मनाते हुए मोमेंट्स वायरल हो रहे हैं. 

विराट कोहली हुए इनसिक्योर?
विराट संग पूरी टीम ने जश्न मनाया. अनुष्का ने ग्राउंड पर पति को जॉइन किया. आईपीएल की चमचमाती ट्रॉफी के साथ फोटोज क्लिक कराईं. आरसीबी की जीत के बाद खुशी से गदगद अनुष्का-विराट चहकते हुए दिखे. ग्राउंड पर सभी ने विराट और अनुष्का को जीत की बधाई दी. इंटरनेट पर एक मोमेंट तेजी से वायरल हो रहा है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिनेश कार्तिक एक्ट्रेस को जीत की बधाई देते हुए हग करते हैं. इस दौरान कोहली का रिएक्शन देखने लायक था.

जैसे ही दिनेश एक्ट्रेस को गले से लगाते हैं, विराट पीछे से अनुष्का की पीठ पर टैब करते हैं. इंटरनेट यूजर्स ने विराट के इस रिएक्शन पर चुटकी ली है. यूजर्स का मानना है अनुष्का और दिनेश को टाइट हग करते देख विराट को जलन हुई. तभी वो पत्नी की पीठ थपथपाकर उन्हें हटने का इशारा करते दिखे. एक ने लिखा- विराट भी आम पतियों की तरह पत्नी को किसी और के साथ देखकर जेलस फील करते हैं. अनुष्का और दिनेश हग करने के बाद हाथ मिलाते हुए विक्ट्री को सेलिब्रेट करते हैं. दोनों के बीच काफी बातें होती हैं. 

Advertisement

वैसे ये पहली बार नहीं है, जब अनुष्का के लिए विराट का पजेसिव रिएक्शन दिखा हो. पिछले साल आईपीएल जीतने के बाद अनुष्का जब टीम के बाकी खिलाड़ियों को गले लगकर जीत की बधाई दे रही थीं. तब भी विराट क्यूट अंदाज में पत्नी को अपनी तरफ खींचते हुए दिखे थे. फैंस को विराट का ये रिएक्शन एडोरेबल लगा है.

क्रिकेट ग्राउंड पर विराट और अनुष्का को रोमांटिक साइड भी दिखा. क्रिकेटर ने मैच जीतने के बाद अनुष्का को फ्लाइंग किस दी, उन्हें गले से लगाया. आरसीबी की बैक टू बैक जीत की गवाह बनकर अनुष्का की भी खुशी का ठिकाना नहीं था. वो चहकती हुई दिखीं. एक्ट्रेस के चेहरे की खुशी बता रही थी वो आरसीबी टीम और पति विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन पर कितनी प्राउड हैं. फैंस ने अनुष्का को आरसीबी के लिए लकी चार्म बताया है. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement