scorecardresearch
 

दूसरी बार मां बनने जा रहीं दीपिका, स्क्रीन पर करेंगी राज! दांव पर हैं 1000 करोड़ की फिल्में

दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. 8 घंटे काम करने की शर्त के चलते स्पिरिट और कल्कि 2 जैसी फिल्मों से बाहर होने के बावजूद, उनका करियर मजबूत बना हुआ है.

Advertisement
X
दीपिका पादुकोण की मेगा बजट फिल्में (Photo: ITG)
दीपिका पादुकोण की मेगा बजट फिल्में (Photo: ITG)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बनने वाली हैं. 'धुरंधर' की सुपर-सक्सेस ग्राउंड में खेल कूद-रहे रणवीर सिंह को उन्होंने डबल खुश होने का मौका दे दिया है. बॉलीवुड का ये पावर कपल सेकंड टाइम पेरेंट क्लब में शामिल होने जा रहा है. फैंस के बीच जबरदस्त खुशी का माहौल है. हालांकि, इस बीच दीपिका के वर्क-कमिटमेंट्स की चर्चा ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया है.

दूसरी बार पैरेंटहुड की खुशी

दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2024 को अपनी बेटी ‘दुआ’ का वेलकम किया था. पहली बार पैरेंट बनने के बाद इस कपल ने अपनी फैमिली लाइफ को काफी प्राइवेट रखा. अब जब दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर सामने आई है, तो फैंस उन्हें बधाइयों से भर रहे हैं. बॉलीवुड के इस पावर कपल का फैमिली चैप्टर और भी खूबसूरत होता नजर आ रहा है. दीपिका 40 की उम्र में अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करेंगी.

8 घंटे काम करने पर छिड़ी बहस

मां बनने के बाद दीपिका ने अपने काम को लेकर बड़ा फैसला लिया था. उन्होंने साफ कहा कि वो अब 8 घंटे की शिफ्ट में ही काम करेंगी और ओवरवर्क नहीं लेंगी. इस फैसले ने इंडस्ट्री में बहस छेड़ दी थी.

कुछ लोगों ने इसे एक्ट्रेस का सही कदम बताया और कहा कि ये वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए जरूरी है. वहीं कुछ लोगों ने इसे 'स्टार डिमांड' कहकर आलोचना भी की. लेकिन दीपिका अपने फैसले पर कायम रहीं और उन्होंने अपनी प्रायोरिटी को साफ रखा.

Advertisement

विवाद और हाथ से निकली बड़ी फिल्में

इस फैसले का असर उनके करियर पर भी देखने को मिला. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से दीपिका बाहर हो गईं. ये फिल्म प्रभास के साथ उनकी बड़ी कोलैबोरेशन मानी जा रही थी. इतना ही नहीं, 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से भी दीपिका ने दूरी बना ली. माना गया कि डेट्स और वर्किंग कंडीशन्स इस फैसले के पीछे बड़ी वजह थीं. 

अब भी बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं दीपिका

हालांकि इन विवादों और फिल्मों के छूटने के बावजूद दीपिका के करियर की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है. वो अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म ‘राका’ में नजर आएंगी, जिसे एटली डायरेक्ट कर रहे हैं. इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म किंग का भी अहम हिस्सा हैं.

हालांकि इन फिल्मों की रिलीज में अभी वक्त है-‘किंग’ दिसंबर 2026 और ‘राका’ 2027 में रिलीज हो सकती है. तो दीपिका के पास अपने सेकंड बेबी को देने के लिए पूरा वक्त है. दोनों ही फिल्में मेगा बजट की हैं. दीपिका पर इस समय 1000 करोड़ लगे हैं. वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी हीरोइनों में शुमार होती है.

क्या कहता है ये बॉक्स ऑफिस ट्रेंड?

रिकॉर्ड काफी मिला-जुला रहा है. उनकी फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' ने शानदार कमाई करते हुए, भारत में करीब 618 करोड़ और दुनियाभर में 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया और सुपरहिट रही. वहीं 'फाइटर' लगभग 350 करोड़ के आसपास कमाकर एवरेज साबित हुई. 

Advertisement

शाहरुख खान के साथ 'जवान' में छोटे लेकिन अहम रोल के बावजूद फिल्म ने 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर का दर्जा हासिल किया. इसी तरह 'पठान' ने भी 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर रिकॉर्ड तोड़े. वहीं उनकी आखिरी रिलीज सिंघम अगेन रही, जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन किया और दुनियाभर में लगभग 350-400 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर हिट साबित हुई.

दीपिका साबित किया है कि विवादों के बावजूद उनका बॉक्स ऑफिस स्टारडम अब भी बरकरार है.

पर्सनल और प्रोफेशनल बैलेंस का एग्जाम्पल बनीं दीपिका

दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी जिंदगी के ऐसे फेज में हैं, जहां वो पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बीच बैलेंस बनाने की मिसाल पेश कर रही हैं. एक तरफ वो अपने परिवार को समय दे रही हैं, तो दूसरी तरफ चुनिंदा लेकिन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ अपने करियर को भी मजबूत बनाए हुए हैं.

दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर के बीच ये साफ है कि दीपिका ने अपने लिए एक नया रास्ता चुना है, जहां स्टारडम के साथ-साथ खुद की प्रायोरिटी को भी बराबर महत्व दिया जा रहा है. फैंस अब सिर्फ उनकी फिल्मों का ही नहीं, बल्कि उनकी इस नई जर्नी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement