Bollywood Celebrates Holi 2026: देशभर में धूमधाम से होली का त्योहार मनाया जा रहा है. बॉलीवुड गलियारों में भी रंग खेले जा रहे हैं. परिवार और दोस्तों संग मिलकर सितारे होली के जश्न में डूबे हुए हैं. कहीं पार्टियांं चल रही हैं, तो कहीं गुझियों की खुशबू महक रही है. कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने शादी के बाद पहली होली मनाई. वहीं, धनश्री वर्मा का होली सेलिब्रेशन भी शानदार रहा. आइए देखते हैं सितारों ने किस तरह मनाया होली का जश्न.
धनश्री वर्मा की फूलों वाली होली
युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री वर्मा ने हर बार की तरह इस बार भी खास अंदाज में होली का जश्न मनाया. धनश्री ने रंगों से नहीं, बल्कि फूलों से होली खेली. उन्होंने अपने होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं.
धनश्री होली पर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ संग जश्न में डूबी दिखीं. उन्होंने नेहा संग गाने भी गाए और डांस भी किया. नेहा और धनश्री दोनों साथ में चहकती नजर आईं. धनश्री का होली सेलिब्रेशन बेहद धांसू रहा. होली पर धनश्री प्रिंटेड सूट में नजर आईं. लाइट ग्लोइंग मेकअप और ओपन हेयर में वो स्टनिंग लगीं. ब्लू सूट में नेहा कक्कड़ भी बेहद प्यारी लगीं.
बहन-जीजा संग कृति की होली
कृति सेनन ने अपनी न्यूली मैरिड बहन नूपुर सेनन और जीजा स्टेबिन बेन के साथ होली का जश्न मनाया. होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों में कृति अपने पेरेंट्स संग भी रंगों से खेलती दिखीं.
कृति सेनन के परिवार के लिए इस साल की होली काफी ज्यादा स्पेशल है, क्योंकि शादी के बाद उनकी छोटी बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की ये पहली होली है. न्यूली मैरिड कपल नूपुर और स्टेबिन शादी के बाद अपनी पहली होली पर फुल स्वैग में मस्ती करते नजर आए. कपल की खुशी का अंदाजा उन्हें देखकर साफ लगाया जा सकता है.
पति संग सोहा की रोमांटिक होली
सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने पति कुणाल खेमू संग होली सेलिब्रेट की. होली पर सोहा पति की बांहों में रोमांटिक होती दिखीं. कुणाल और सोहा लाड-प्यार से एक दूसरे को होली का रंग लगाते नजर आए. उनकी केमिस्ट्री पर फैंस दिल हार रहे हैं.
नेहा धूपिया का होली सेलिब्रेशन
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी ने भी धमाकेदार तरीके से होली का जश्न मनाया. उनके साथ सोहा अली खान भी सेलिब्रेशन मोड में नजर आईं. बेस्ट फ्रेंड्स सोहा और नेहा एक दूसरे पर रंग बरसाती दिखीं. दोनों का बॉन्ड देखती ही बनता है.
मां बनने के बाद कटरीना की पहली होली
मां बनने के बाद कटरीना कैफ ने अपनी पहली होली सेलिब्रेट की. कटरीना ने पति विक्की कौशल और ससुरालवालों संग मिलकर होली का जश्न मनाया. न्यू मॉमी कटरीना रंगों में रंगी दिखीं. एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल, देवर सनी कौशल और बहन के साथ होली की फोटोज शेयर की हैं. वो परिवार संग चहकती नजर आईं.
सितारों के होली सेलिब्रेशन की झलक देखकर फैंस भी खुशी से गदगद हो गए हैं. ये फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है.
आप सभी को भी हमारी तरफ से Happy Holi