कटरीना कैफ (अभिनेत्री)
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक ब्रिटिश-भारतीय (British-Indian) अभिनेत्री और मॉडल हैं. वह हिंदी फिल्म जगत की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं. वह भारत की सबसे अधिक मेहनताना पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक होने के साथ-साथ, सबसे आकर्षक सेलेब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं. कटरीना ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में होटल सिक्स सेंस किला बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara in Rajasthan's Sawai Madhopur) में फिल्म अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) से शादी की. इनकी शादी में बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे शामिल हुए.
अभिनय के अलावा, कटरीना स्टेज शो और अवार्ड कार्यक्रमों में भी शिरकत करती हैं. वह अपने निजी जीवन के बारे में बहुत कम बात करने के लिए जानी जाती हैं.
कटरीना कैफ का जन्म 16 जुलाई 1984 (Katrina Born) को हॉन्ग कॉन्ग में, मां के आखिरी नाम ‘तुरकोट्टे’ (Katrina Turquotte) के साथ हुआ था. कटरीना के मुताबिक, उनके पिता मौहम्मद कैफ (Mohammed Kaif) ब्रिटिश करोबारी हैं जिनके पूर्वज कश्मीर (Kashmiri Descent) से आए थे और उनकी मां अंग्रेज वकील और दान कार्यकर्ता है. इनके सात भाई-बहन हैं. कटरीना ने भारत आने के बाद अपना आखिरी नाम अपने पापा के नाम पर ‘कैफ’ कर लिया.
एक सफल मॉडलिंग कैरियर के बाद, 2003 में कटरीना ने फिल्म बूम (Boom) के साथ अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. कैफ ने इसके बाद, रोमांटिक कॉमेडी मैंने प्यार क्यूं किया (Maine Pyaar Kyun Kiya) और नमस्ते लंदन (Namastey Londo) के साथ बॉलीवुड में व्यावसायिक सफलता अर्जित की. इसके बाद, उनकी कुछ और सफल फिल्में, पार्टनर, वेलकम, सिंह इज़ किंग (Partner, Welcome, Singh is Kinng) आईं. कटरीना को 2009 में आई फिल्म न्यू यॉर्क (New York) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन मिला. वह बाद में, राजनीति, जिंदगी न मिलेगी दोबारा, मेरे ब्रदर की दुल्हन और एक था टाइगर (Ek Tha Tiger) जैसी हिट फिल्मों में दमदार भूमिकाओं में दिखीं. कैफ को अपने अभिनय कौशल के लिए मिश्रित प्रतिक्रियाएं मिलती रही हैं, लेकिन वह खुद को हिंदी फिल्मों में व्यावसायिक रूप से एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही हैं. वह ब्रिटिश नागरिक के रूप में, एक रोजगार वीजा पर भारत में काम करती हैं.
उनका फेसबुक पेज Katrina Kaif के नाम से है और वे इंस्टाग्राम पर https://www.facebook.com/KatrinaKaifयूजरनेम से एक्टिव हैं.
कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने दिवाली के खास मौके पर अपने नन्हे राजकुमार की पहली तस्वीर शेयर कर दी है.
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son Photo: दिवाली पर कटरीना कैफ और विक्की कौशल ने बेटे विहान की पहली झलक दिखाई है. पीली जैकेट और क्रीम कुर्ते में विहान ने मम्मी-पापा संग ट्विनिंग की. देखिए कपल की खूबसूरत फैमिली फोटो और तीनों का दिवाली लुक.
आज सलमान के पास लैविश बंगला, लग्जरी कार और दौलत सब है. वो अच्छा कमा और खा रहे हैं, लेकिन सबकुछ होने के बावजूद उनकी जिंदगी में खालीपन है.
कटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन के कारण काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. हाल ही में एक इवेंट के दौरान कटरीना ने कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है तो इसे गंभीरता से नहीं लेनी चाहिए.
कटरीना कैफ को मां बनने के बाद उनके बढ़े हुए वजन और बदले लुक की वजह से ट्रोलिंग किया जा रहा है. उनके सपोर्ट में कई सेलिब्रिटी ने अपना पक्ष रखा है.
कटरीना कैफ को कुछ वक्त पहले भयंकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, क्योंकि मां बनने के बाद उनका वजन बढ़ा. अब कटरीना की लाइफ के इस फेज पर विक्की कौशल ने बात की और बताया कि कैसे वो एक्ट्रेस के लिए खुश हैं.
बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ की मां की लाइफस्टाइल बेटी से बिल्कुल अलग है. वह गांव में बिना लग्जरी के रहती हैं और बच्चों की पढ़ाई के लिए काम करती हैं.
एक पाकिस्तानी आरजे ने कटरीना कैफ से माफी मांगी है, क्योंकि उन्हें लगता है कि एक्ट्रेस के वजन का मजाक उड़ाकर सलमान ने उनको फटकारा है. वो कह रहे हैं कि उनका मकसद कटरीना को बॉडी शेम करना नहीं था.
सलमान ने बिग बॉस में कटरीना की बॉडी शेमिंग पर खुलकर उनका बचाव किया था, और ट्रोल्स को फटकार लगाई थी. हालांकि लगता है कि उनकी बातों का कोई असर नहीं हुआ है क्योंकि अब लोग विक्की कौशल के पीछे पड़ गए हैं.
सलमान खान ने बिग बॉस के वीकेंड का वार में सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने कटरीना कैफ, सोहेल खान और वरुण धवन समेत कई सितारों के लुक्स पर होने वाली टिप्पणियों पर नाराजगी जताई. सलमान ने अपनी बॉडी शेमिंग का भी जवाब दिया. इसके बाद सोफिया हयात ने पुरानी घटना का जिक्र करते हुए सलमान पर अपने शरीर और चेहरे को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगाया
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने अपनी करीबी दोस्त और मशहूर अभिनेत्री कटरीना कैफ का बचाव किया है. दरअसल, मां बनने के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ को लगातार ट्रोल किया जा रहा था. इस बॉडी शेमिंग पर सलमान खान का गुस्सा फूट पड़ा.
सलमान खान ने बिग बॉस के मंच से ट्रोल्स और पैपराजी को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने एक्टर्स की ट्रोलिंग और बॉडी शेमिंग पर बात करते हुए कटरीना कैफ, सोहेल खान और खुद का उदाहरण दिया।
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' के एक प्रोमो में सलमान खान उन लोगों की आलोचना करते दिखे जो दूसरों को उनकी उम्र, वजन, लुक्स, परिवार, नाकामियों और मां बनने को लेकर ट्रोल करते हैं.
प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच ऋतिक रोशन ने कैटरीना कैफ का सपोर्ट किया है. एक्टर ने लेखक हर्षवीर जैन की उस इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है.
सोशल मीडिया पर कटरीना की भयंकर ट्रोलिंग हुई. इस बीच एक्ट्रेस ने अपने बच्चे को जन्म देने के बाद आए पोस्टपार्टम बदलाव पर खुलकर बात की. कटरीना ने कहा कि उनका शरीर बेहद नाजुक बन चुका है.
43 साल की कटरीना से 22 साल वाली कटरीना बने रहने की उम्मीद आखिर क्यों? महिलाएं तस्वीरें भर नहीं हैं कि उन्हें किसी एक फ्रेम में हमेशा के लिए फ्रीज कर दिया जाए. वे उम्र के साथ बदलती हैं, उनके शरीर बदलते हैं, उनकी प्राथमिकताएं बदलती हैं, उनके रिश्ते बदलते हैं, उनका जीवन बदलता है. यही सामान्य जीवन है. असामान्य बात यह है कि हम उनसे इस बदलाव को छिपाने की उम्मीद करते हैं.
पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने अपनी फिल्म 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' की को-एक्टर कैटरीना कैफ़ का बचाव किया, जब प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की.
कटरीना कैफ के हालिया लुक पर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने टिप्पणियां कीं, जिसके बाद बॉडी शेमिंग को लेकर बहस शुरू हो गई. अली जफर और शिवालिका ओबेरॉय ने कटरीना का समर्थन करते हुए महिलाओं के शरीर पर टिप्पणी करने के रवैये पर सवाल उठाए. वीडियो में जानें सोशल मीडिया पर यूज़र्स क्या बोल रहे हैं.
अंबानी परिवार के भव्य गणेशोत्सव में बॉलीवुड सितारों का तांता लगा. सलमान खान ने बाप्पा का आशीर्वाद लिया और विक्की-कटरीना ने साथ मिलकर माथा टेका.
कटरीना कैफ पिछले साल नवंबर में मां बनी थीं. उन्होंने और एक्टर विक्की कौशल के बेटे का नाम विहान है. मां बनने के बाद से कटरीना ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से काफी दूरी बनाए रखी है. ऐसे में 26 अगस्त को मुंबई में उनकी सार्वजनिक मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा.
बॉलीवुड की कल्ट फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' फैन्स के लिए खुश खबरी है. 2011 में आई इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरु हो चुका है. डायरेक्टर जोया अख्तर ने खुद कन्फर्म किया है कि जिंदगी ना मिलेगी दोबारा-2 को लेकर टीम काम कर रही है. फिल्म में ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अभय देओल ने अर्जुन, इमरान और कबीर का किरदार निभाया था. जोया का कहना है कि 15 साल बाद इन किरदारों को वापस लाना आसान नही है.