scorecardresearch
 

च‍िलच‍िलाती गर्मी से परेशान सेलेब्स, खुद को ठंडा रखने को पीते हैं खास ड्र‍िंक

तेज गर्मी और लू के बीच सेलेब्रिटी स्टाइल हेल्दी समर ड्रिंक्स की रेसिपी वायरल हो रही हैं. अर्चना पूरन सिंह का हरा नींबू पानी, नीतू कपूर की प्रोबायोटिक कांजी, पंकज त्रिपाठी का सत्तू ड्रिंक और राधिका मदान का सीक्रेट आइस क्यूब जैसे ऑप्शन गर्मी में राहत देने वाले हैं.

Advertisement
X
Celebs summer drinks recipes (Photo: Social Media)
Celebs summer drinks recipes (Photo: Social Media)

दिल्ली-एनसीआर में चिलचिलाती गर्मी और लू ने बाहर निकलना मुश्किल किया हुआ है. तेज धूप और थकान के बीच खुद को हाईड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. गर्मियों में सबसे बड़ी राहत होते हैं जूस और ड्रिंक्स. ऐसे में कोल्ड ड्रिंक पीने से अच्छा है आप कुछ हेल्दी ड्रिंक और जूस ट्राई करें, वो भी सेलेब्रिटी स्टाइल में.

इंटरनेट पर कई वीडियोज वायरल हैं जिनमें आपके फेवरेट सितारों ने गर्मी से निजात दिलाने के लिए समर हैक बताए हैं. उन्होंने समर ड्रिंक्स की शानदार रेसिपी को फैंस के साथ शेयर किया है. आप भी घर पर इन समर ड्रिंक्स को आसानी से बनाकर पी सकते हैं. ये आपके टेस्ट बड को सैटिस्फाई तो करेंगे ही, साथ ही आपको हाईड्रेटेड और हेल्दी रहने में मदद करेंगे. जानते हैं इन रेसिपीज के बारे में...

अर्चना का हरा नींबू पानी

अर्चना पूरन सिंह ने हरे नींबू पानी की रेसिपी बताई. जो कि बेहद सिंपल है. सबसे पहले पुदीना लेना है. इसे थोड़े से पानी के साथ मिक्सी में डालना है. पुदीने के पानी को छानकर उसमें वाटर, नींबू का जूस, पिसी हुई चीनी, काला नमक, भुना हुआ जीरा डालकर मिक्स करना है. 

Advertisement

प्रोबायोटिक कांजी रेसिपी

नीतू कपूर ने एक पॉडकास्ट में प्रोबायोटिक कांजी की रेसिपी शेयर की थी. जिसके अनुसार, पके हुए चावल को मिट्टी के डोंगे में रखना है. उसमें थोड़ा पानी मिलाकर उसे रात भर फर्मेंट होने के लिए छोड़ना है. अगली सुबह चावल और कांजी को लेकर उसमें तड़का लगाना है. नीतू ने बताया कि इसे ब्रेकफास्ट में लिया जा सकता है. 

पंकज त्रिपाठी का फेवरेट सत्तू ड्रिंक

पंकज त्रिपाठी के दिन की शुरुआत सत्तू पीने से होती है. एक इंटरव्यू में एक्टर ने सत्तू के जूस की रेसिपी बताई थी. उन्हें चने का सत्तू बहुत पसंद है. वो इसमें नींबू, मिर्ची, धनिया, भुने जीरे का पाउडर मिलाते हैं. पंकज ने इस ड्रिंक को समर की बेस्ट रेसिपी बताया है. वो ये ड्रिंक सबको पिलाते हैं.

राधिका की सीक्रेट समर रेसिपी

फराह खान अपने एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस राधिका मदान के घर गई थीं. वहां एक्ट्रेस ने फिल्ममेकर को ऐसी सीक्रेट समर रेसिपी बताई, जिसकी फराह कायल हो गई थीं. राधिका ने फराह को कमाल के आइस क्यूब दिखाए. इसे धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्ची, भुना हुआ जीरा, नमक, चाट मसाला पीसकर फ्रीज किया गया था. राधिका ने कहा कि ये आइस क्यूब वो नींबू पानी, छाछ किसी में भी मिक्स कर सकती हैं. छाछ या नींबू पानी में इसके दो क्यूब मिक्स कर मजे से पीना है. फराह ने इसे बेस्ट समर हैक बताया है.

Advertisement

 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement