नीतू कपूर, अभिनेत्री
नीतू सिंह कपूर (Neetu Singh Kapoor) जिनका असली नाम हरनीत कौर (Harneet Kaur) है, एक भारतीय अभिनेत्री हैं. नीतू सिंह ने महज 6 साल की उम्र से फिल्मों में अभिनय कर रहीं हैं. बतौर बाल कलाकार उनकी पहली फिल्म 1966 की सूरज थी. उसके बाद फिल्म दो कलियां (1968) में दोहरी भूमिका में नजर आई थी (Neetu Singh as a Child Actor).
नीतू सिंह, 60 से लेकर 80 के दशक तक फिल्म इंडस्ट्री में अपनी भूमिका को लेकर छाई रहीं. उनके फिल्मों में रिक्शावाला (1973), यादों की बारात (1973), दीवार (1975), खेल खेल में (1975), कभी कभी (1976), अमर अकबर एंथनी (1977), धरम वीर(1977), परवरिश (1977), जानी दुश्मन (1979), काला पत्थर (1979) और याराना (1981) और गंगा मेरी मां (1983) प्रमुख हैं (Neetu Singh Movies).
2012 में, सिंह को मुंबई के बांद्रा बैंडस्टैंड में वॉक ऑफ द स्टार्स, एक मनोरंजन हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था (Neetu Singh Hall of Fame).
नीतू सिंह का जन्म 8 जुलाई 1958 को नई दिल्ली में हुआ था (Neetu Singh Age). वो एक पंजाबी जाट सिख परिवार से ताल्लुक रखती है. उनके पिता का नाम दर्शन सिंह और मां का नाम राजी कौर सिंह था. उन्होंने अपने पिता की मृत्यु के तुरंत बाद एक बाल कलाकार के रूप में अभिनय करना शुरू किया (Neetu Kapoor Family).
नीतू सिंह ने 1980 में फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से शादी की. ऋषि कपूर की 2020 मृत्यु हो गई (Neetu Kapoor Husband). इनके दो बच्चे हैं रिद्धिमा कपूर (Riddhima Kapoor) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor).
आलिया भट्ट और नीतू कपूर बॉलीवुड की सबसे फेवरेट सास-बहू हैं. आलिया और नीतू के बीच मां-बेटी जैसा प्यार है. दोनों एक दूसरे संग काफी खूबसूरत बॉन्ड शेयर करती हैं. लेकिन फिर भी दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हो ही जाती है. ये हम नहीं कह रहे, बल्कि खुद नीतू कपूर ने इस बारे में बताया है.
नीतू कपूर और आलिया भट्ट भले ही सास-बहू हैं, लेकिन वो एक दूसरे संग मां-बेटी जैसा बॉन्ड शेयर करती हैं. हालांकि, फिर भी दोनों के बीच बहस-बाजी हो जाती है. इसकी वजह खुद नीतू कपूर ने बताई है.
नीतू कपूर बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ नए घर में शिफ्ट हो गई हैं. अब उन्होंने बेटे-बहू संग एक ही घर में रहने पर बात की है. उन्होंने कहा कि वो एक घर में रहते हुए बेटे-बहू की जिंदगी में दखल नहीं देती हैं.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नया आलीशान बंगला ‘कृष्णा राज’ अब पूरी तरह तैयार हो चुका है. मुंबई के पॉश इलाके में बने इस घर की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हाल ही में कपल यहां शिफ्ट हुआ है. नीतू कपूर ने बेटे-बहू के साथ रहने को लेकर कहा कि वह उनकी प्राइवेसी का पूरा सम्मान करती हैं और बिना बताए उनके फ्लोर पर कभी नहीं जातीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों चर्चा में हैं. 8 मई को उनकी फिल्म 'दादी की शादी' रिलीज हुई है. इस बीच नीतू कपूर, एक्ट्रेस सोहा अली खान की पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने अपनी जिंदगी, पति ऋषि कपूर, फिल्मी करियर समेत मेनोपॉज पर बात की.
नीतू कपूर 67 साल की हैं और इस उम्र में भी वो एक्टिव होकर काम कर रही हैं. अब सोहा अली खान ने अपने पॉडकास्ट में उनसे पूछा कि आप इस उम्र में इतनी यंग कैसे हैं.इस पर नीतू कहती हैं कि लोग बोलते हैं सुबह उठकर ये पीओ. वो पीओ. मुझे इससे बहुत नफरत है.
नीतू कपूर और कपिल शर्मा स्टारर फिल्म 'दादी की शादी' रिलीज हो गई है. इस बीच नीतू, एक्ट्रेस सोहा अली खान की पॉडकास्ट में नजर आईं. यहां उन्होंने अपनी जिंदगी, पति ऋषि कपूर, फिल्मी करियर समेत मेनोपॉज पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि आज के समय में सभी हाइपर हैं.
नीतू कपूर ने अपने पति ऋषि कपूर के चले जाने वाला वक्त याद किया, जब वो बेहद दर्द भरी जिंदगी जी रही थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि वो महीनों तक सोती नहीं थीं. अपना जीवनसाथी खोने के बाद, नीतू कपूर की जिंदगी दुख से भर गई थी.
नीतू कपूर ने बताया कि ऋषि कपूर के निधन के बाद वह लंबे समय तक अनिद्रा और भावनात्मक तनाव से जूझती रहीं. डॉक्टरों की मदद से उन्होंने धीरे-धीरे खुद को संभाला.
67 की उम्र में नीतू कपूर यंग और फिट कैसे दिखती हैं. अगर आपके मन में भी ये सवाल है, तो अब इसका जवाब भी जान लीजिए. नीतू कपूर ने अपना फिटनेस सीक्रेट शेयर किया है.
जब वेटरन एक्टर ऋषि कपूर लंबी बीमारी के चलते चल बसे थे, तब सोशल मीडिया पर उनकी पत्नी नीतू कपूर को लेकर बातें होने लगी थीं. लोगों ने उनके फिल्में करने पर सवाल उठाए थे, जिसपर अब जाकर एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन शेयर किया है.
कपिल शर्मा और नीतू कपूर की फिल्म दादी की शादी आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है. इस फिल्म का जब ट्रेलर आया था, तब हमें लगा कि हम पूरी फिल्म पहले ही देख चुके हैं. लेकिन मेकर्स वहीं एक सरप्राइजिंग गेम खेल जाते हैं. कैसी है ये फिल्म? जानने के लिए पढ़ें हमारा रिव्यू...
'दादी की शादी' फिल्म में एक्ट्रेस नीतू कपूर एक ऐसी 'जोशीली दादी' के किरदार में नजर आएंगी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नीतू कपूर के अपोजिट इस फिल्म में कौन नजर आने वाला है? वह नाम है दक्षिण भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार आर. सरथकुमार का.
हर उम्र के शख्स के लिए मनोरंजन की दुनिया में प्यार, लव स्टोरी और शादी बनी है. अब इसी में नया ट्विस्ट लाई हैं दादियां. जी हां, आपने सही पढ़ा. दादियां. ये पूरा मामला क्या है ये भी आपको समझा देते हैं.
बीते दिनों मुंबई में कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी की स्क्रीनिंग हुई, जहां नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी नजर आए. मगर वहां पैप्स को देखकर नीतू कपूर ने हैरानी भरा रिएक्शन दिया, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है.
नीतू कपूर ने बताया कि जब वो अपनी फिल्म दादी की शादी शिमला में शूट कर रही थीं, तब काफी कुछ हो रहा था. उसी दौरान भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर के आगाज किया, जिससे उनके बेटे रणबीर भी अपने परिवार के लिए काफी घबरा गए थे.
नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर की फिल्म दादी की शादी की 5 मई को स्क्रीनिंग रखी गई.
रिद्धिमा मां नीतू कपूर और कॉमेडियन-एक्टर कपिल शर्मा संग फिल्म दादी की शादी में दिखेंगी. फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.
ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी 45 साल की उम्र में फिल्म ‘दादी की शादी’ से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं. रिद्धिमा ने अपने पहले फिल्म अनुभव, पिता की याद और रणबीर कपूर की सलाह को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर कीं.
रिद्धिमा कपूर की डेब्यू फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. मगर उससे पहले एक नजर डालते हैं रिद्धिमा के लैविश लाइफस्टाइल और आलीशान बंगले पर.
कपिल शर्मा की नई फिल्म 'दादी की शादी' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसमें नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ दिखीं. इस फिल्म से रिद्धिमा 45 की उम्र में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन हैं उनके पति भरत साहनी.