scorecardresearch
 

सीक्वल से पहले मेकर्स ने खेला बड़ा दांव, री-रिलीज होगी इमरान हाशमी की 'आवारापन', तारीख आई सामने

'आवारापन 2' के सिनेमाघरों में आने से पहले, 'आवारापन' 31 जुलाई, 2026 को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होगी. जिसका सीधा क्लैश 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से होगा.

Advertisement
X
री-रिलीज को तैयार आवारापन (Photo: Screengrab)
री-रिलीज को तैयार आवारापन (Photo: Screengrab)

इमरान हाशमी की मचअवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग करने वाली है. इस चीज को ध्यान में रखते हुए अब मेकर्स ने एक मास्टरस्ट्रोक खेला है. खबर आई है कि साल 2007 में आई फिल्म के पहले पार्ट यानी 'आवारापन' को 31 जुलाई को सिनेमाघरों में री-रिलीज किया जाएगा.

फिल्म के गाने, बेहतरीन एक्टिंग और इसका कल्ट स्टेटस आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. ऐसे में 'आवारापन 2' की रिलीज से ठीक पहले पहले पार्ट को बड़े पर्दे पर वापस लाना दर्शकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है.

31 जुलाई को लौट रही है 'आवारापन'
बॉलीवुड हंगामा को एक सूत्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 'आवारापन' 31 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह फिल्म अपनी शानदार स्टारकास्ट, स्टोरी, दर्शकों को बांधने वाले इमोशनल सीन्स और सबसे बढ़कर अपने कभी न भूलने वाले गानों की वजह से आज भी उतनी ही पसंद की जाती है जितनी सालों पहले की जाती थी. यही वजह है कि मेकर्स ने 'आवारापन 2' के सिनेमाघरों में आने से पहले इसे दोबारा रिलीज करने का फैसला लिया है.

Advertisement

फिल्म 'स्पाइडर-मैन' से होगी टक्कर
सिनेमाघरों में दोबारा वापसी कर रही 'आवारापन' का मुकाबला इस बार हॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से होने जा रहा है, जो 30 जुलाई को भारत में रिलीज हो रही है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्पाइडर-मैन को लेकर दर्शकों में भारी दीवानगी है और इसकी ओपनिंग बेहद शानदार रहने वाली है. इसके बावजूद, अगर 'आवारापन' की री-रिलीज भी लोगों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रहेगी.

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों की मानें तो जब 2007 में 'आवारापन' पहली बार रिलीज हुई थी, तब यह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन समय के साथ टेलीविजन, होम वीडियो और फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला कि इसे 'कल्ट क्लासिक' का दर्जा मिल गया. 

री-रिलीज का पुराना ट्रेंड बदलेगा किस्मत!
बहुत से फैंस को आज भी इस बात का मलाल है कि वे इस बेहतरीन फिल्म को इसकी पहली रिलीज के दौरान थिएटर में नहीं देख पाए थे. हाल के दिनों में 'तुम्बाड', 'सनम तेरी कसम' और 'लैला मजनू' जैसी फिल्मों ने यह साबित किया है कि जो फिल्में अपनी पहली रिलीज में फ्लॉप रहीं, वे री-रिलीज होने पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं. ट्रेड को पूरी उम्मीद है कि 31 जुलाई को जब 'आवारापन' पर्दे पर लौटेगी, तो इसे भी उतना ही प्यार मिलेगा.

Advertisement

कब रिलीज होगी आवारापन 2?
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी 'आवारापन' में इमरान हाशमी के साथ श्रिया सरन, आशुतोष राणा, आशीष विद्यार्थी, शाद रंधावा, पूरब कोहली और मृणालिनी शर्मा जैसे कलाकारों ने दमदार एक्टिंग की थी. वहीं 'आवारापन 2' की बात करें, तो इस बार कमान डायरेक्टर नितिन कक्कड़ के हाथों में है. इस नए पार्ट में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी और शबाना आजमी नजर आएगी. यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement