scorecardresearch
 

शाहरुख खान के बेटे आर्यन को भीड़ ने घेरा, एक फैन गिरा, Video वायरल

मुंबई में राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भीड़ ने घेर लिया. बड़ी मशक्कत के साथ उन्हें कार तक पहुंचाया गया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
भीड़ से बचते हुए आर्यन खान (Photo: Yogen Shah)
भीड़ से बचते हुए आर्यन खान (Photo: Yogen Shah)

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान जहां भी जाते हैं, लाइमलाइट अपने आप उनकी तरफ मुड़ जाती है. जब आर्यन खान एक्टर और डांसर राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने पहुंचे थे. पार्टी खत्म होने के बाद जैसे ही आर्यन बाहर आए, वहां मौजूद फैंस और पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया. देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और आर्यन को अपनी ही गाड़ी तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.

इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आर्यन के फैंस काफी परेशान और नाराज नजर आ रहे हैं. लोग सोशल मीडिया पर भीड़ के इस तरह के व्यवहार की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

आर्यन खान को भीड़ ने घेरा
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आर्यन खान अपनी पर्सनल सिक्योरिटी टीम के साथ घिरे हुए थे. इसके बावजूद, उन्हें देखने और कैमरे में कैद करने के लिए बेताब लोगों की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सुरक्षाकर्मियों के भी पसीने छूट गए. आर्यन की टीम ने उनके चारों तरफ एक सुरक्षा घेरा बना रखा था और वो बड़ी मुश्किल से रास्ता बनाते हुए आर्यन को सुरक्षित गाड़ी तक ले जाते दिखे. इस दौरान वहां काफी अफरा-तफरी का माहौल बन गया था.

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

आर्यन के करीब आने के चक्कर में गिरा फैन
एक फैन की दीवानगी इस कदर थी कि आर्यन के करीब आने की होड़ में एक चौंकाने वाला नजारा भी देखने को मिला. वायरल क्लिप में साफ दिख रहा है कि एक फैन आर्यन के जितना संभव हो सके पास जाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन धक्का-मुक्की के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिर पड़ा. गनीमत यह रही कि इस आपाधापी में किसी को गंभीर चोट नहीं आई और सुरक्षाकर्मियों की मदद से आर्यन खान आखिरकार सुरक्षित रूप से अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से रवाना हो गए.

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा
जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस तरह की धक्का-मुक्की पर गहरी नाराजगी जताई. कई लोगों ने पैपराजी और फैंस को आड़े हाथों लेते हुए सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और पर्सनल स्पेस का सम्मान करने की सलाह दी. एक यूजर ने गुस्से में लिखा, 'आखिर लोग इतने पागल क्यों हो जाते हैं?' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा, 'लोग कितने बदतमीज हैं, इस तरह धक्का-मुक्की करना बिल्कुल गलत है.'

आर्यन-शाहरुख के आने वाले प्रोजेक्ट्स
खबरों के मुताबिक, 'द बैड्स ऑफ़ बॉलीवुड' के बाद आर्यन एक फिल्म पर काम कर रहे हैं. हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. वहीं इस बीच, शाहरुख खान के फैंस उनकी अगली फिल्म 'किंग' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म, जिसमें दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, सुहाना खान और अन्य कलाकार भी हैं, 24 दिसंबर, 2026 को रिलीज होने वाली है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement