scorecardresearch
 

तमन्ना के पैर छूने को तैयार हूं, बोले- अन्नू कपूर, एक्ट्रेस को 'दूधिया बदन' कहने पर हुए थे ट्रोल

तमन्ना भाटिया के लुक्स पर कमेंट करके अन्नू कपूर विवादों में आ गए थे. उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. अब उन्होंने ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है. ये भी कहा कि वो तमन्ना के पैर छूने के लिए तैयार हैं.

Advertisement
X
अन्नू कपूर ने दी सफाई (Photo: Social Media)
अन्नू कपूर ने दी सफाई (Photo: Social Media)

अन्नू कपूर टेलीविजन और हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय कलाकार हैं. वो छोटे से छोटे से किरदार में जान फूंकना जानते हैं. एक्टर जितना अच्छा काम करते हैं, उतनी ही बेबाकी से अपनी बात भी कहते हैं. एक पॉडकास्ट में उन्होंने तमन्ना भाटिया के 'आज की रात' गाने और उनके लुक्स पर 'माशाल्लाह क्या दूधिया बदन है' जैसी टिप्पणी की थी. उनके इस कमेंट पर खूब बवाल मचा था. ट्रोलिंग के बाद उन्होंने पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है. 

तमन्ना के लिए क्या बोले अन्नू कपूर 
सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अन्नू कपूर कहते हैं कि कुछ लोगों ने मुझे गालियां दीं. खूसट बूढ़ा... सठिया गया है टाइप बातें कहीं. मैंने दूधिया बदन कह दिया, तो बवाल मच गया. लेकिन इंग्लिश में मिल्की बॉडी कहते तो कोई परेशानी नहीं थी. वो (तमन्ना) मेरी बेटी की उम्र की होगी. 

अन्नू कपूर ने तारीफ और गलत इरादे में फर्क भी बताया. भले ही मैं किसी के बदन को नोटिस कर लूं, तारीफ करूंगा फिजीक की, लेकिन उसकी लालसा नहीं करूंगा. लस्ट नहीं है उस इंसान के लिए. ये अलग-अलग चीजें हैं. मैं तुम्हारी रॉल्स रॉयस की तारीफ कर सकता हूं, लेकिन जरूरी नहीं कि लालच करूं या चाहूं.

वो आगे कहते हैं कि अगर तमन्ना मुझसे पूछेगी कि आपने ऐसा कहा, तो मैं कहूंगा कि हां कहा. अगर आपको बुरा लगा, तो मैं आपके पैर छू सकता हूं. अगर एक 71 साल का बूढ़ा उसके पैर छूएगा तो वो क्या कहेगी, कुछ नहीं. क्योंकि मेरा इरादा लगता नहीं है. 

Advertisement

अन्नू कपूर ने फिटनेस पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मैं जैसा हूं, वैसा हूं. मैं खुद को स्वीकार कर चुका हैं. आज लोग जिम जा रहे हैं. स्टेरॉयड ले रहे हैं. इसी वजह से हार्ट अटैक आ रहे हैं. लेकिन मैं आपको पांच एक्सरसाइज ऐसी बता सकता हूं, जिससे आपको जिम जाने की जरूरत नहीं है. एक्टर ने ये भी माना कि उन्हें जमाने की सोच से फर्क नहीं पड़ता है. 

अब देखना होगा कि अन्नू कपूर की सफाई पर तमन्ना भाटिया कैसे रिएक्ट करती हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement