तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia, Actress) एक अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु और तमिल फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. तमन्ना ने महज 15 साल की उम्र में अभिनय करना शुरू कर दिया था. उनकी पहली हिंदी फिल्म 2005 की 'चांद सा रोशन चेहरा' है (Tamannaah Bhatia Debut in Film). उसी वर्ष वह अभिजीत सावंत के गीत एल्बम "लफ़्जों में" में नजर आईं. उनकी पहली तमिल फिल्म 'केडी' है (Tamannaah Bhatia First Tamil Film).
उन्होंने सेलकॉन मोबाइल के एक विज्ञापन शूट के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ भी काम किया है (Tamannaah Bhatia Ad).
उनकी तमिल फिल्में हैप्पी डेज, कल्लूरी, अयान (2009), पैया (2010), सिरुथाई (2011), वीरम (2014), धर्म दुरई (2016), देवी (2016), स्केच (2018), लव (2011), ऊसरवेली (2011), रचा (2012), तड़ाखा (2013), बाहुबली: द बिगिनिंग (2015), बंगाल टाइगर (2015), ऊपिरी (2016), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017), F2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन (2019), और सई रा नरसिम्हा रेड्डी (2019) शामिल हैं (Tamannaah Bhatia Hit Movies). तमन्ना ने खुद को तमिल सिनेमा और तेलुगु सिनेमा में समकालीन अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित किया. वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने तीन भाषाओं में लगभग 65 फिल्मों में अभिनय किया है (Tamannaah Bhatia Career).
उन्हें 2017 में "दयावती मोदी" पुरस्कार मिला है. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय प्रत्यायन आयोग के परिसंघ से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी मिली है (Tamannaah Bhatia Awards).
तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई, महाराष्ट्र (Mumbai, Maharashtra) में हुआ था (Tamannaah Bhatia Age). वह एक सिंधी हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता संतोष एक हीरा व्यापारी हैं और मां का नाम रजनी भाटिया है. उनका एक बड़ा भाई, आनंद भाटिया है (Tamannaah Bhatia Family). उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से की (Tamannaah Bhatia Education).
The Vvaan: Force of the Forest Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की इस फिल्म में कहानी, एक्शन, VFX और हॉरर का कैसा है मेल? पढ़ें फिल्म का आसान और पूरा रिव्यू.
कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पांचवा सीजन लौट रहा है. कल यानी शनिवार को इसका पहला एपिसोड आने वाला है. उससे पहले मेकर्स ने अपने शो का मजेदार ट्रेलर रिलीज किया है, जिसमें कपिल और उनके साथी पुरानी फॉर्म में वापस लौटे हैं.
तमन्ना भाटिया अपनी फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन के दौरान देसी अंदाज में नजर आईं। राधा अष्टमी पर गंगा किनारे पहुंचीं एक्ट्रेस ने मधुबनी कला से सजी साड़ी और हैंड-पेंटेड ओढ़नी पहनी।
तमन्ना भाटिया ने राधा अष्टमी पर गंगा किनारे खास लुक शेयर किया. उनकी साड़ी में मधुबनी कला, राधा-कृष्ण और छठ पर्व से जुड़ी खूबसूरत कहानी नजर आई.
तमन्ना भाटिया का नेवी-ब्लू लहंगा-चोली सामंथा रूथ प्रभु के 'ऊ अंतावा' लुक जैसा दिखने की वजह से चर्चा में है. हालांकि दोनों में गहरे नीले और सिल्वर रंग की डिटेलिंग है, लेकिन उनकी एम्ब्रॉयडरी और स्टाइलिंग अलग-अलग है.
तमन्ना भाटिया ने 'छठी मैया' गाने के लिए फैंस के प्यार पर रिएक्शन देते हुए कहा कि यह गाना सम्मान के साथ छठ पूजा और उसके आभार के संदेश को दिखाता है.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म 'द वन' के बाद अब मशहूर निर्देशक सूरज बड़जात्या की नई फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' में भी छठ पूजा को बेहद सम्मान और सुंदरता के साथ पर्दे पर उतारा गया है.
म्यूजिशियन सरगम वैश ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'द वन' (The Vvaan) टीम पर बिना इजाजत उनका गाना इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि अगर गाना नहीं हटाया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे.
बॉलीवुड सिनेमा में अक्सर त्योहारों के बड़े-बड़े सीक्वेंस देखने को मिलते हैं, लेकिन लोक आस्था का महापर्व 'छठ' हिंदी फिल्मों की मुख्यधारा में बेहद कम देखने को मिला है. हालांकि, अब हिंदी सिनेमा का रुख बदलता नजर आ रहा है.
'द व्वान' के शानदार छठी मैया के भजन वायरल होने के बाद तमन्ना भाटिया फिल्म 'ठुम्मक ठुम्मक' गाना लेकर आ रही है. इसका टीजर रिलीज हो गया है. जिसके बाद लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है.
तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी फिल्म द वन के प्रमोशन के लिए बिग बॉस 20 के मंच पर पहुंचे, जहां उन्होंने होस्ट सलमान खान के साथ बातचीत और मस्ती की. इसके अलावा मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे ने पति पत्नी और पंगा सीजन 2 का प्रमोशन किया.
एकता कपूर अपनी आने वाली फिल्म द वन को प्रमोट करने बिहार की राजधानी पहुंची थीं, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी मुलाकात की. उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया और पिक्चर के डायरेक्टर दीपक मिश्रा भी थे.
एकता कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' के प्रमोशन के लिए बिहार के 400 साल पुराने वन देवी मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. फिल्म की लीड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने बिहार की तारीफ करते हुए स्थानीय लोगों के लिए खास संदेश दिया.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. 44 सेकंड लंबे वाले इस ट्रेलर में लोककथा, फैंटेसी, हॉरर और आस्था के मिश्रण की झलक दिखती है. फिल्म की कहानी एक रहस्यमयी जंगल, वनदेवी और अंधेरी शक्तियों के इर्द-गिर्द घूमती है. देखें मूवी मसाला.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' 25 सितंबर को रिलीज होने वाली है. इस बीच तमन्ना ने छठ पूजा को लेकर बात की है. जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा.
तमन्ना भाटिया ने फिल्म ‘व्वान’ के गाने ‘छठी मैया’ से जुड़े अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने छठ पूजा की परंपराओं और बिहारी संस्कृति की तारीफ की. शूटिंग के दौरान एक दृश्य करते हुए तमन्ना भावुक हो गईं और बताया कि उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. वीडियो में देखें तमन्ना ने इस पर्व को लेकर क्या कुछ बोला.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है. ये फिल्म बिहार के पटना जिले के बिहटा के पास स्थित 400 साल पुराने वन देवी मंदिर की लोककथाओं से प्रेरित है.
तमन्ना भाटिया ने द वन के छठी मैया गाने को लेकर अपने पंडित जी का रिएक्शन बताया. उन्होंने कहा कि पंडित जी ने फिल्म की बारीकियां नोटिस कीं और इसे देखने की बात कही.
The Review: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जानिए कमजोर VFX, टीवी सीरियल जैसी फील और छठ पूजा के सीन ने क्यों किया निराश.
Maa Van devi Temple: बिहार की राजधानी पटना से लगभग 35 किलोमीटर दूर बिहटा के पास अमहरा, राघोपुर और कंचनपुर सीमाओं के बीच स्थित मां वन देवी का मंदिर करीब 400 साल पुराना माना जाता है. घने जंगल के बीच स्थित इस मंदिर और इससे जुड़ी लोककथा से प्रेरित होकर बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म 'The Vvaan: Force of the Forrest' बनाई गई है. जानें इस रहस्यमयी मंदिर का सच.
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन' का ट्रेलर 16 सितंबर को रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह फिल्म भारतीय लोककथाओं और अंधविश्वास पर आधारित एक सुपरनैचुरल हॉरर-थ्रिलर है.