scorecardresearch
 

बर्थडे पर अनंत अंबानी ने छूए पिता के पैर, भावुक हुए मुकेश अंबानी, जाह्नवी-रणवीर का रिएक्शन वायरल

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 10 अप्रैल को अपना 31वां जन्मदिन जामनगर में मनाया. इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े सितारे जामनगर पहुंचे. सोशल मीडिया पर बर्थडे सेलिब्रेशन के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

Advertisement
X
अनंत को राधिका ने केक खिलाया (PHOTO:ITG)
अनंत को राधिका ने केक खिलाया (PHOTO:ITG)

10 अप्रैल को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं. बर्थडे सेलिब्रेशन जामनगर में हो रहा है. बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंची हुई हैं. सेलिब्रेशन का इनसाइड वीडियो सामने आया है, जिसमें अनंत केक काटते दिख रहे हैं. 

पार्टी में दिखे जाह्नवी-रणवीर 
अंबानी परिवार हर साल धूमधाम से अनंत अंबानी का जन्मदिन सेलिब्रेट करता है. इस बार भी जोर-शोर से जश्न चालू है. बर्थडे पर अनंत ने दिल खोलकर गरीबों की मदद की और लाखों का दान दिया. उन्होंने बेजुबान जानवरों के लिए बहुत कुछ किया. दान-पुण्य करने के बाद अनंत ने परिवार और दोस्तों के साथ केक कट किया. वायरल वीडियो में अनंत पिता मुकेश अंबानी और पत्नी राधिका के साथ केक काटते दिख रहे हैं. राधिका उन्हें प्यार से केक खिलाती हैं. 

सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह और जाह्नवी कपूर तालियां बजाते दिख रहे हैं. केक काटने के बाद अनंत ने पिता के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया. फिर मुकेश अंबानी अपने लाडले को गले लगा लेते हैं. खुशी के पल में वो थोड़े भावुक भी दिखे. 

अनंत के चेहरे पर खुशी देखकर उनके चाहने वाले भी खुश हैं. एक ने लिखा कि अनंत भगवान आपको खुश रखें. दूसरे ने कहा कि अनंत बेस्ट हैं. कई लोगों ने पूछा कि आपकी मम्मी और भाई-भाभी कहां हैं. 

Advertisement

रणवीर-शाहरुख में हुई बात 
अनंत अंबानी के बर्थडे का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें शाहरुख खान और रणवीर सिंह बात करते दिख रहे हैं. भरी महफिल में शाहरुख ने रणवीर को लाड भी किया है. पर कई लोगों का दावा है कि रणवीर, शाहरुख को इग्नोर करते दिखे. वैसे इस बारे में क्या ही बोलें, जितने मुंह, उतनी बातें.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सलमान, शाहरुख के अलावा शनाया कपूर, अनन्या पांडे, बोनी कपूर, स्टेबिन बेन, नुपूर सेनन जैसे तमाम सेलेब्स अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी की रौनक बढ़ाने जामनगर पहुंचे हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement